• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
32 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Rajasthan Rain Alert: तबाही मचाती बारिश, 16 जिलों में अलर्ट – 19 जिलों में स्कूल बंद, अब तक 91 की मौत

News Desk by News Desk
August 25, 2025
in देश
Rajasthan Rain Alert: तबाही मचाती बारिश, 16 जिलों में अलर्ट – 19 जिलों में स्कूल बंद, अब तक 91 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू होने के साथ ही झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. कई जिलों में भीषण बारिश के साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है. मौसम विभाग ने सोमवार, 25 अगस्त को राज्य के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालात को देखते हुए 19 जिलों में स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया है.

पिछले 24 घंटों में नागौर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां 173 मिमी बारिश दर्ज की गई. डेह में 137 मिमी, जायल में 112 मिमी, खींवसर में 99 मिमी, छोटी खाटू में 92 मिमी और बीकानेर के लूणकरणसर में 91 मिमी बरसात हुई. अजमेर शहर में 61 मिमी और नसीराबाद में 51 मिमी पानी बरसा. इसी तरह धौलपुर, दौसा, हनुमानगढ़, जोधपुर और सिरोही के कई हिस्सों में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई.

आपदा प्रबंधन विभाग के अ-नुसार, इस मानसून सीजन (15 जून से 24 अगस्त) के दौरान राज्य में अब तक 91 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें 44 लोग बहने या डूबने से और 24 लोग बिजली गिरने से मारे गए. इसके अलावा 51 लोग विभिन्न हादसों में घायल हुए हैं. सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. वहीं, SDRF की 57 और NDRF की 7 टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. अब तक 792 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.

बूंदी जिले में मूसलाधार बारिश ने गंभीर हालात पैदा कर दिए हैं. स्टेट हाईवे 34 का हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया, जबकि हाईवे 24 का करीब एक किलोमीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. खटकड़ से नैनवा मार्ग मेंज नदी के उफान में बह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया. बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर और प्रयागराज से होकर गुजर रही है, जिसके चलते अगले तीन दिन राज्य में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Tags: Heavy Rain in RajasthanIMD Rain Alert RajasthanRajasthan Disaster ManagementRajasthan Flood NewsRajasthan Monsoon 2025Rajasthan Rain AlertRajasthan Schools Closed RainRajasthan Weather Update
Previous Post

UP Road Accident: श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर की भीषण टक्कर, 8 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Next Post

SC का बड़ा आदेश: अब राज्यों पर होगी जिम्मेदारी, 70% कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अनिवार्य

Related Posts

IMD Alert: राजस्थान में मूसलाधार कहर! 3 जिलों में ‘रेड अलर्ट’, 25 ज़िलों पर खतरे के बादल मंडराए
देश

IMD Alert: राजस्थान में मूसलाधार कहर! 3 जिलों में ‘रेड अलर्ट’, 25 ज़िलों पर खतरे के बादल मंडराए

July 15, 2025
Next Post
SC का बड़ा आदेश: अब राज्यों पर होगी जिम्मेदारी, 70% कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अनिवार्य

SC का बड़ा आदेश: अब राज्यों पर होगी जिम्मेदारी, 70% कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अनिवार्य

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Mist
32 ° c
38%
7.6mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved