• About us
  • Contact us
Tuesday, May 12, 2026
36 °c
New Delhi
38 ° Wed
39 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

RSS Centenary Year: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में होगा शुभारंभ, नागपुर तैयार

News Desk by News Desk
September 22, 2025
in देश
RSS Centenary Year: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में होगा शुभारंभ, नागपुर तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

नागपुर, २२ सितम्बर। 02 अक्तूबर, २०२५ से २०२६ की विजयादशमी तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा। शताब्दी वर्ष में संघ के स्वयंसेवक पंच परिवर्तन को लेकर जनजागरण करेंगे। इनमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समसरता, स्व आधारित व्यवस्था, कुटुंब प्रबोधन तथा नागरिक कर्तव्य, इन बिंदुओं का समावेश रहेगा। शताब्दी वर्ष के दौरान व्यापक गृह संपर्क अभियान, हिन्दू सम्मेलन, प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी और सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा।


नागपुर के रेशीमबाग स्थित ठेंगड़ी सभागृह में आय़ोजित पत्रकार वार्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने श्री विजयादशमी उत्सव (02 अक्तूबर, 2025) के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मंच पर विदर्भ प्रान्त संघचालक दीपक जी तामशेट्टीवार और नागपुर महानगर संघचालक राजेश जी लोया भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज में श्री विजयादशमी का पावन पर्व पौरुष तथा शक्ति जागरण का पर्व है। इसी पवित्र पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य को प्रारंभ होकर 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। विश्व शांति और मानव कल्याण के उद्देश्य को लेकर सदियों से हिन्दू समाज की प्रदीर्घ यात्रा का ही यह सांप्रत रूप है। इस वर्ष श्री विजयादशमी उत्सव का आयोजन आश्विन शुद्ध दशमी, गुरुवार, 2 अक्तूबर 2025 को प्रातः 7.40 को रेशीमबाग मैदान पर आयोजित किया गया है। इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद जी प्रमुख अतिथि होंगे और सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत का मार्गदर्शक उद्बोधन होगा।


शताब्दी वर्ष को लेकर स्वयंसेवकों के साथ ही भारत के सभी प्रातों की जनता में भी उत्साह का वातावरण है। संघ के प्रति जनता में विश्वास भी बढ़ रहा है, इसका अनुभव आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश के सभी प्रांतों में सुदूर क्षेत्रों में भी संघ की शाखाओं का विस्तार हुआ है। यह कार्य समाज के सभी लोगों तक पहुंचा है। डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने व्यक्ति निर्माण के लिए संगठन की स्थापना की। नागपुर के उनके घर में आयोजित पहली बैठक में 17 साथी उपस्थित थे। वहां से जो कार्य प्रारंभ हुआ, उसने आज समाज के समर्थन, सहभाग और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से व्यापक स्वरूप धारण किया है।


संघ के प्रारंभिक काल में जब संघ शाखा का कार्य प्रारंभ हुआ तो वह तुरंत विस्तारित नहीं हुआ। कुछ माह के बाद धीरे-धीरे एक-एक बात निश्चित होती गई और 17 अप्रैल, 1926 को एक बैठक में अलग-अलग नामों पर विचार हुआ और उसमें सब लोगों ने मिलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नाम निश्चित किया। २८ मई, १९२६ को पहली शाखा मोहिते बाड़ा, महल भाग में लगी, जिसे आज हम संघ मुख्यालय के रूप में जानते हैं।
संघ कार्य की दृष्टि से शाखाओं का विस्तार महत्त्वपूर्ण था। वर्तमान में शाखाओं की संख्या ८३ हजार से अधिक है। ३२ हजार से अधिक साप्ताहिक मिलन चलते हैं। संघ का पूर्ण गणवेश में पहला पथ संचलन १९२६ में हुआ था। यह संचलन मोहिते बाड़ा से प्रारंभ होकर हनुमान नगर के राजाबाक्षा मंदिर तक आया। नागपुर के भोसले राजा अपने महत्त्वपूर्ण कार्यों के प्रारंभ से पहले राजाबाक्षा मंदिर के भगवान मारुति का दर्शन करते थे। महाराष्ट्र में सीमोल्लंघन का महत्त्व है, उस दृष्टि से १९२६ में पहला पथ संचलन प्रारंभ हुआ था।


प्रारंभिक काल में संघ का विजयादशमी उत्सव मोहिते बाड़ा में ही होता था। लेकिन, जैसे-जैसे कार्य बढ़ा, शाखाओं की संख्या बढ़ी, यह उत्सव यशवंत स्टेडियम में होने लगा। उसके बाद यह उत्सव कस्तुरचंद पार्क में होने लगा। अनेक वर्षों तक यह उत्सव उसी जगह होता रहा। १९९५ से श्री विजयादशमी उत्सव रेशीमबाग में हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष विजयादशमी में स्वयंसेवकों की उपस्थिति बढ़ती रहती है। गत वर्ष गणवेश में स्वयंसेवकों की उपस्थिति ७ हजार के आसपास थी। इस वर्ष उपस्थिति में तीन गुना वृद्धि होने की आशा है। उसके लिये शाखा स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। शताब्दी वर्ष के कारण अनेक स्वयंसेवक सक्रिय हुए हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में शस्त्रपूजन, उसके बाद प्रदक्षिणा संचलन, योग प्रात्यक्षिक, नियुद्ध और घोष प्रात्यक्षिक होंगे।


शताब्दी वर्ष में हम लोग गृह संपर्क करने जा रहे हैं। इस अभियान के तहत संघ के बारे में सीधी बात लोगों से की जाएगी। शताब्दी वर्ष मे संघ का विचार, संघ का कार्य लोगों तक ले जाने के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन होगा। बस्तीश: हिन्दू सम्मेलन होंगे।


उन्होंने बताया कि 26, 27, 28 अगस्त को दिल्ली में संवाद सत्र का आयोजन हुआ था। इसी क्रम में एक संवाद सत्र 7 और 8 नवंबर को बैंगलुरू में होगा, इसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत संबोधित करेंगे। एक दिन का संवाद सत्र 21 दिसम्बर को कोलकता मे होगा। अगले वर्ष 7, 8 फरवरी को मुंबई में संवाद सत्र का आयोजन होगा। नागपुर में शिशु और बालों का श्री विजयादशमी उत्सव 28 सितंबर और 5 अक्तूबर को होगा। इस वर्ष मणिपुर में भी बड़े उत्साह से विजयादशमी उत्सव की तैयारी हो रही है और बड़ी संख्या में वहां के लोग भी उत्सव में भाग लेने वाले हैं।
श्री विजयादशमी उत्सव में देश विदेश से गणमान्य व्यक्ति सहभागी होंगे। उनमें लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता जी (पूर्व जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, इंडियन आर्मी), कोयंबटूर के के. वी. कार्तिक जी और उनका परिवार (मैनेजिंग डायरेक्टर, डेक्कन इंडस्ट्रीज) और संजीव जी बजाज (चेयरमेन, मैनेजिंग डायरेक्टर, बजाज फिनसर्व पुणे) उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही घाना, दक्षिण आफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, यूके, यूएसए से भी विशिष्टजनों को निमंत्रित किया गया है।


27 सितंबर को भव्य पथ संचलन
इस बार पथ संचलन का आयोजन २७ सितम्बर २०२५ को होगा। पहली बार तीन स्थानों से पथ संचलन निकलेगा। तीनों पथ संचलन सायं 7.45 बजे सीताबर्डी स्थित वैरायटी चौक में एकत्रित आएंगे। यहीं पर महात्मा गांधीजी के पुतले के समीप सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत पथ संचलन का अवलोकन करेंगे। पहला संचलन कस्तुरचंद पार्क, दूसरा संचलन यशवंत स्टेडियम तथा तीसरा संचलन अमरावती मार्ग के हॉकी मैदान से प्रारंभ होगा।

Tags: Hindu SammelanMohan Bhagwat SpeechNagpur RSS CelebrationRam Nath Kovind NewsRSS 100 YearsRSS Centenary 2025RSS News IndiaRSS Path SanchalanRSS Shatabdi YearVijayadashami RSS Event
Previous Post

Punjab Govt Big Gift: CM मान कल से लॉन्च करेंगे ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज

Next Post

Punjab Flood Relief: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, 7 लाख बेघर परिवारों को मिलेगा सहारा

Related Posts

संघप्रिय गौतम ने पूरे किये 95 साल, पूर्व राष्ट्रपति ने कहा- जियो हजारों साल !
देश

संघप्रिय गौतम ने पूरे किये 95 साल, पूर्व राष्ट्रपति ने कहा- जियो हजारों साल !

January 31, 2026
मोहन भागवत बोले: अंतरराष्ट्रीय व्यापार दबाव में नहीं, केवल स्वेच्छा से होना चाहिए; संघ का कार्य सात्त्विक प्रेम पर आधारित
देश

मोहन भागवत बोले: अंतरराष्ट्रीय व्यापार दबाव में नहीं, केवल स्वेच्छा से होना चाहिए; संघ का कार्य सात्त्विक प्रेम पर आधारित

August 27, 2025
संघ का निर्माण भारत को केंद्र में रखकर हुआ है और इसकी सार्थकता भारत के विश्वगुरु बनने में है – डॉ. मोहन भागवत
देश

संघ का निर्माण भारत को केंद्र में रखकर हुआ है और इसकी सार्थकता भारत के विश्वगुरु बनने में है – डॉ. मोहन भागवत

August 26, 2025
Next Post
Punjab Flood Relief: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, 7 लाख बेघर परिवारों को मिलेगा सहारा

Punjab Flood Relief: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, 7 लाख बेघर परिवारों को मिलेगा सहारा

New Delhi, India
Tuesday, May 12, 2026
Mist
36 ° c
35%
7.2mh
45 c 33 c
Wed
46 c 34 c
Thu

ताजा खबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

May 11, 2026
पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 11, 2026
हार के बाद TMC में अंदरूनी कलह: निलंबित नेता ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, बताए शिकस्त के पीछे के कारण

हार के बाद TMC में अंदरूनी कलह: निलंबित नेता ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, बताए शिकस्त के पीछे के कारण

May 10, 2026
दिल्ली में नकली मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचते थे सामान, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नकली मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचते थे सामान, दो आरोपी गिरफ्तार

May 10, 2026
“मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या”: संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर आप ने पंजाब भर में भाजपा दफ्तरों का किया घेराव 

“मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या”: संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर आप ने पंजाब भर में भाजपा दफ्तरों का किया घेराव 

May 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved