• About us
  • Contact us
Wednesday, May 20, 2026
44 °c
New Delhi
40 ° Thu
39 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पाकिस्तान में ढहने की कगार पर महां सिंह की ऐतिहासिक समाधि, ग्लोबल सिख काउंसिल ने की तुरंत मरम्मत की मांग

News Desk by News Desk
September 24, 2025
in देश
पाकिस्तान में ढहने की कगार पर महां सिंह की ऐतिहासिक समाधि, ग्लोबल सिख काउंसिल ने की तुरंत मरम्मत की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़, 24 सितंबर, 2025 – ग्लोबल सिख काउंसिल (जी.एस.सी.) ने पाकिस्तान में गुजरांवाला के शेरांवाला बाग में स्थित महाराजा रणजीत सिंह द्वारा सन् 1837 में अपने पिता महां सिंह की याद में बनाई समाधि को हाल ही में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए पाकिस्तान सरकार से इस स्मारक की जल्द मरम्मत कराए जाने और सुरक्षा-संरक्षण के प्रयास तेज करने की अपील की है।


काउंसिल की प्रधान लेडी सिंह डॉ. कंवलजीत कौर और सचिव हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि बाढ़ के पानी के कारण समाधि का अष्टकोणीय आधार ढह गया है, जिससे मुख्य ढांचा और गुम्बद गिरने के कगार पर हैं, जिसके कारण इस स्मारक के नजदीकी स्कूल और स्थानीय मोहल्ला निवासियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने पाकिस्तान के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ई.टी.पी.बी.) से इस यादगार की सुरक्षा के लिए तुरंत मरम्मत और संरक्षण के प्रयास करने की अपील की है।


उन्होंने कहा कि महां सिंह की समाधि सिखों और पंजाब की विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी सुरक्षा न केवल सिखों के लिए, बल्कि गुजरांवाला और पूरे पंजाब की पुरातात्विक-सांस्कृतिक धरोहर के लिए गर्व और महत्वपूर्ण विरासत है। काउंसिल ने पाकिस्तान सरकार और ई.टी.पी.बी. से अपील की है कि इस स्थल की असली शान बहाल की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ सिख राज के गौरवशाली इतिहास से जुड़कर यादें ताजा कर सकें।


कुछ प्रमुख सिख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में ई.टी.पी.बी. के योगदान को स्वीकार करते हुए ग्लोबल सिख काउंसिल ने इस समाधि समेत कई अन्य अनदेखे ऐतिहासिक स्थलों की बहाली प्रति वक्फ बोर्ड की उपेक्षा को उजागर करते हुए कहा कि इस यादगार की अनदेखी होने के कारण दशकों से इसकी इमारत खस्ताहाल हो रही है और हाल की प्राकृतिक आपदाओं के कारण इस अनदेखी के साथ यह स्मारक एक नाज़ुक पड़ाव पर पहुँच गया है। जी.एस.सी. ने इस संबंध में ई.टी.पी.बी. के चेयरमैन द्वारा दिए गए भरोसे का स्वागत करते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि भरोसे के अनुसार समाधि की मरम्मत और पुनः बहाली जल्द की जाएगी।


इस यादगार की मरम्मत और संरक्षण के संबंध में प्रयासों में ग्लोबल सिख काउंसिल ने पेशकश की है कि वह इवैक्यूई ट्रस्ट के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। इस स्मारक की सुरक्षा, मरम्मत और पुनः बहाली की पहल में उन्होंने पाकिस्तान की पंजाब सरकार और वहाँ के चुने हुए संसद सदस्यों को पूरा समर्थन देने के लिए कहा है।

Tags: Cultural Heritage ProtectionETPB Heritage RestorationGlobal Sikh Council NewsGujranwala Sikh HeritageMahan Singh Samadhi PakistanMaharaja Ranjit Singh LegacyPakistan Sikh MonumentsPunjab Sikh CultureSikh Heritage in PakistanSikh Historical Monuments
Previous Post

पटना के बापू टावर में सजी रामायण की वैश्विक प्रदर्शनी, 15 देशों से आई दुर्लभ कलाकृतियां

Next Post

पटवारी से पंचायत तक बदलाव की आंधी: सेवा वितरण में पंजाब ने रचा देशभर का रिकॉर्ड, 48.85 लाख लोगों को सीधा लाभ

Related Posts

No Content Available
Next Post
Punjab Project Jeevanjyot: 367 बच्चों की ज़िंदगी बदली, अब स्कूल में गूंज रही किताबों की आवाज़ – भीख से सम्मान तक का सफर

पटवारी से पंचायत तक बदलाव की आंधी: सेवा वितरण में पंजाब ने रचा देशभर का रिकॉर्ड, 48.85 लाख लोगों को सीधा लाभ

New Delhi, India
Wednesday, May 20, 2026
Sunny
44 ° c
11%
14.4mh
45 c 35 c
Thu
44 c 34 c
Fri

ताजा खबर

बिहार में खेल विकास को नई गति: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभागीय प्राथमिकताओं एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की

बिहार में खेल विकास को नई गति: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभागीय प्राथमिकताओं एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की

May 20, 2026
पटना न्यूज़: बिहार सरकार ने लॉन्च की ‘ब्रांड बिहार’ पहल, साक्ष्य-आधारित संचार से मजबूत होगी राज्य की पहचान

पटना न्यूज़: बिहार सरकार ने लॉन्च की ‘ब्रांड बिहार’ पहल, साक्ष्य-आधारित संचार से मजबूत होगी राज्य की पहचान

May 20, 2026
पंजाब के मध्यम वर्ग और आम परिवारों के लिए बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में मिलेगा ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज, जानिए आवेदन का पूरा तरीका

पंजाब के मध्यम वर्ग और आम परिवारों के लिए बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में मिलेगा ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज, जानिए आवेदन का पूरा तरीका

May 20, 2026
भगवंत मान सरकार की ओर से गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, गांवों को खंभों से मुक्त करने से पंजाब के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

भगवंत मान सरकार की ओर से गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, गांवों को खंभों से मुक्त करने से पंजाब के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

May 19, 2026
मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved