• About us
  • Contact us
Tuesday, April 28, 2026
37 °c
New Delhi
36 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bhai Dooj 2025: भाई दूज की कथा, तिथि, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व

News Desk by News Desk
October 22, 2025
in देश
Bhai Dooj 2025: भाई दूज की कथा, तिथि, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व
Share on FacebookShare on Twitter

Bhai Dooj Katha: भाई दूज जिसे यम द्वितीया या भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व दीपावली के दो दिन बाद, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने और उनके बीच आपसी विश्वास व प्यार को बढ़ाने का एक खास अवसर है। तो आइए, भाई दूज की पौराणिक कथा और इसके महत्व के बारे में जानते हैं। 

भाई दूज कब मनाया जाएगा?

2025में भाई दूज का त्योहार 23अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दौरान तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:19बजे से 3:35बजे तक रहेगा। जयोतिषाचार्यों के अनुसार, यह समय भाई-बहन के स्नेह को और शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है।

भाई दूज की पौराणिक कथा

पौराणिक मान्यताओं की मानें तो भाई दूज की कथा यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी है। कथा के अनुसार, एक बार यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर गए। यमुना ने अपने भाई का अच्छे से खुशी से उनका स्वागत किया और उनकी आरती उतारी। यमुना ने यमराज के मस्तक पर तिलक लगाया और उनके लिए स्वादिष्ट भोजन बनाया। दूसरी तरफ, यमराज भी अपनी बहन के इस स्नेह अतिथि-सत्कार से बहुत प्रसन्न हुए।

जब यमराज ने यमुना से कोई वरदान मांगने को कहा, तो यमुना ने उनसे अनुरोध किया कि जो भी बहन इस दिन अपने भाई का तिलक करके उसका स्वागत करे, उसे यमराज की ओर से लंबी आयु और सुख-समृद्धि प्राप्त हो। यमराज ने तथास्तु कहकर यह वरदान दे दिया। तभी से कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का पर्व मनाया जाने लगा, जिसमें बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और कल्याण के लिए तिलक करती हैं।

भाई दूज का महत्व

भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और उनके बीच के अटूट बंधन को दर्शाता है। यह त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक एकता को भी बढ़ावा देता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों को उपहार देकर और उनकी रक्षा का वचन देकर अपने प्रेम को व्यक्त करते हैं।

भाई दूज कैसे मनाया जाता है?

  1. इस दिन बहनें सुबह स्नान कर शुभ मुहूर्त के अनुसार, अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं। तिलक के साथ रोली, अक्षत (चावल), और सूखा नारियल भी चढ़ाया जाता है।जिसके बाद बहनें भाइयों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।
  2. फिर बहनें अपने भाइयों के लिए विशेष व्यंजन तैयार करती हैं। भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करते हैं।
  3. इसके बाद भाई अपनी बहनों को उपहार, कपड़े, या धन देकर अपना प्यार व्यक्त करते हैं।
Tags: Bhai Dooj 2025Bhai Dooj Date 2025Bhai Dooj KathaBhai Dooj MuhuratBhai Dooj Puja VidhiBhai Dooj SignificanceBhai Dooj StoryYama Dwitiiya
Previous Post

Delhi News | छठ पर्व से पहले दिल्ली में तैयारियाँ तेज: CM रेखा गुप्ता ने सूर घाट और मुनक नहर कॉरिडोर का किया निरीक्षण, सफाई, रोशनी और सुरक्षा पर दिए निर्देश

Next Post

Delhi Crime: द्वारका में पुलिस एनकाउंटर के बाद वॉन्टेड अपराधी ऋषभ उर्फ़ रितिक डांसर गिरफ्तार

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi Crime: द्वारका में पुलिस एनकाउंटर के बाद वॉन्टेड अपराधी ऋषभ उर्फ़ रितिक डांसर गिरफ्तार

Delhi Crime: द्वारका में पुलिस एनकाउंटर के बाद वॉन्टेड अपराधी ऋषभ उर्फ़ रितिक डांसर गिरफ्तार

New Delhi, India
Tuesday, April 28, 2026
Mist
37 ° c
26%
18.4mh
42 c 31 c
Wed
41 c 29 c
Thu

ताजा खबर

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

April 27, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 27, 2026
पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

April 27, 2026
आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

April 27, 2026
पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

April 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved