• About us
  • Contact us
Tuesday, February 10, 2026
15 °c
New Delhi
20 ° Tue
20 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Veer Bal Diwas | भारत मंडपम में पीएम मोदी बोले— वीर साहिबज़ादे भारत के अदम्य साहस की मिसाल

News Desk by News Desk
December 26, 2025
in देश
Veer Bal Diwas | भारत मंडपम में पीएम मोदी बोले— वीर साहिबज़ादे भारत के अदम्य साहस की मिसाल
Share on FacebookShare on Twitter

Veer Bal Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘वीर बाल दिवस’ के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम उन वीर साहिबज़ादों को याद कर रहे हैं जो हमारे भारत का गौरव है। जो भारत के अदम्य साहस, शौर्य, वीरता की पराकाष्ठा है। वो वीर साहिबज़ादे जिन्होंने उम्र और अवस्था की सीमाओं को तोड़ दिया। जो क्रूर मुगल सल्तनत के सामने ऐसे चट्टान के सामने खड़े हुए कि मज़हबी कट्टरता और आतंक का वजूद ही हिल गया। जिस राष्ट्र के पास ऐसा गौरवशाली अतीत हो, जिसकी युवा पीढ़ी को ऐसी प्रेरणाएं विरासत में मिली हों वो राष्ट्र क्या कुछ नहीं कर सकता।

पीएम मोदी ने कहा कि “जब भी 26 दिसंबर का ये दिन आता है तो मुझे ये तसल्ली होती है कि हमारी सरकार ने साहिबज़ादों की वीरता से प्रेरित, वीर बाल दिवस मनाना शुरू किया। बीते चार वर्षों में वीर बाल दिवस की नई परंपरा ने साहिबज़ादों की प्रेरणाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया है। वीर बाल दिवस ने साहसी और प्रतिभावान युवाओं के निर्माण के लिए एक मंच भी तैयार किया है। हर साल जो बच्चे अलग-अलग क्षेत्रों में देश के लिए कुछ कर दिखाते हैं उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस बार भी देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 20 बच्चों को ये पुरस्कार दिए गए हैं।

वीर बाल दिवस का ये दिन भावना और श्रद्धा से भरा दिन है- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि “वीर बाल दिवस का ये दिन भावना, “वीर बाल दिवस का ये दिन भावना और श्रद्धा से भरा दिन है। साहिबज़ादा अजीत सिंह, साहिबजादा जुझार सिंह, साहिबजादा जोरावर सिंह, और साहिबजादा फतेह सिंह छोटी सी उम्र में, इन्हें उस समय की सबसे बड़ी सत्ता से टकराना पड़ा। वो लड़ाई भारत के मूल विचारों और मज़हबी कट्टरता के  बीच थी। वो लड़ाई सत्य बनाम असत्य की थी। उस लड़ाई के एक और दशम गुरु श्री गुरुगोविंद सिंह जी थे, दूसरी ओर क्रूर औरंगजेब की हुकूमत थी। हमारे साहिबज़ादे उस समय उम्र में छोटे ही थे लेकिन औरंगजेब को, उसकी क्रूरता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। लेकिन औरंगजेब और उसके सीपा सालार भूल गए थे कि हमारे गुरु कोई साधारण मनुष्य नहीं हैं। वे तप, त्याग का साक्षात अवतार थे। वीर साहिबज़ादों को वही विरासत उनसे मिली थी इसलिए भले ही पूरी मुगलिया बाद्शाहत पीछे लग गई लेकिन वे चारों में से एक भी साहिबज़ादे को डिगा नहीं पाए।

पुरानी व्यवस्थाओं में ये माहौल बन गया था कि कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पुरानी व्यवस्थाओं में ये माहौल बन गया था कि कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता। चारो तरफ निराशा का वातावरण बना दिया गया था। लोगों को यहां तक लगने लगा कि मेहनत करके क्या फायदा है? लेकिन आज देश प्रतिभा को खोजता है, उन्हें मंच देता है, उनके सपनों के साथ 140 करोड़ देशवासियों की ताकत लग जाती है। डिजिटल इंडिया की सफलता के कारण आपके पास इंटरनेट की ताकत है, आपके पास सीखने की संसाधन है। जो साइंस, टेक या स्टार्टअप्स में आगे जाना चाहते हैं तो उनके लिए स्टार्टअप इंडिया मिशन है। ऐसे तमाम मंच आपको आगे बढ़ाने के लिए हैं। आपको बस फोकस रहना है और इसके लिए जरूरी है कि आप शॉर्ट टर्म पॉपुलैरिटी की चमक-धमक में न फंसे। आपको अपनी सफलता को केवल अपने तक सीमित नहीं मानना है। आपका लक्ष्य होना चाहिए, आपकी सफलता देश की सफलता बननी चाहिए।

Tags: Bharat MandapamPM Modi speechPrime Minister National Child AwardSahibzadeVeer Bal Diwas
Previous Post

Toronto Firing: भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या

Next Post

Ghazipur Triple Murder: पुरानी रंजिश में तीन युवकों की हत्या, शव तालाब में फेंके

Related Posts

मोदी ने भारत मंडपम में पीएम गतिशक्ति अनुभूति केंद्र का किया दौरा
देश

मोदी ने भारत मंडपम में पीएम गतिशक्ति अनुभूति केंद्र का किया दौरा

October 13, 2024
‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मोदी लेंगे भाग
देश

‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मोदी लेंगे भाग

December 25, 2023
Next Post
Ghazipur Triple Murder: पुरानी रंजिश में तीन युवकों की हत्या, शव तालाब में फेंके

Ghazipur Triple Murder: पुरानी रंजिश में तीन युवकों की हत्या, शव तालाब में फेंके

New Delhi, India
Tuesday, February 10, 2026
Mist
15 ° c
72%
5mh
27 c 15 c
Tue
27 c 16 c
Wed

ताजा खबर

दलित और मेहनतकश का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस के खिलाफ बैंड-बाजा लेकर “आप” का जोरदार प्रदर्शन

दलित और मेहनतकश का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस के खिलाफ बैंड-बाजा लेकर “आप” का जोरदार प्रदर्शन

February 9, 2026
ISO प्रमाणीकरण से लेकर ई-गवर्नेंस तक सामान्य प्रशासन विभाग की बड़ी उपलब्धियाँ : डॉ. बी. राजेन्दर

ISO प्रमाणीकरण से लेकर ई-गवर्नेंस तक सामान्य प्रशासन विभाग की बड़ी उपलब्धियाँ : डॉ. बी. राजेन्दर

February 9, 2026
सुल्तानगंज–अगुवानी घाट गंगा पुल पर तेज़ी के निर्देश: 18 महीने में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

सुल्तानगंज–अगुवानी घाट गंगा पुल पर तेज़ी के निर्देश: 18 महीने में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

February 9, 2026
बख्तियारपुर-ताजपुर मुख्य गंगा पुल प्रगति की समीक्षा, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने तेज गति से कार्य करने के दिए निर्देश

बख्तियारपुर-ताजपुर मुख्य गंगा पुल प्रगति की समीक्षा, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने तेज गति से कार्य करने के दिए निर्देश

February 9, 2026
‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा

‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा

February 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved