• About us
  • Contact us
Sunday, May 17, 2026
30 °c
New Delhi
41 ° Mon
41 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

2025 भारतीय हॉकी के पुनर्निर्माण का कालखंड !

News Desk by News Desk
December 31, 2025
in देश
2025 भारतीय हॉकी के पुनर्निर्माण का कालखंड !
Share on FacebookShare on Twitter

योगेश कुमार
पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, कोच, कमेंटेटर

वर्ष 2025 भारतीय हॉकी के लिए केवल एक खेल वर्ष नहीं रहा, बल्कि यह राष्ट्रीय खेल के पुनर्निर्माण का कालखंड बन गया है। मैदान पर एशिया कप की ऐतिहासिक जीत, जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक, हॉकी इंडिया लीग का पुनरुद्धार और बिहार के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हॉकी, राजगीर को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता, इन सभी घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय हॉकी अब सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ चुकी है।

मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के नेतृत्व में भारतीय पुरुष टीम ने “डाटा-ड्रिवन हॉकी” मॉडल अपनाया। हाई-प्रेस सिस्टम, तेज ट्रांजिशन और पेनल्टी कॉर्नर एनालिटिक्स ने टीम की नई पहचान गढ़ी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उनकी टीम ने पूरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत की निरंतरता बनाये रखी।

एफ आई एच प्रो लीग 2024-25 में भारत ने बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर में नीदरलैंड पर 3–2 की जीत और जर्मनी के खिलाफ शूट-आउट में मिली सफलता ने यह संकेत दिया कि भारत अब शीर्ष हॉकी शक्तियों के समकक्ष प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप भारत के लिए वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि बना। फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4–1 से हराकर आठ वर्षों बाद एशियाई ताज वापस पाया और 2026 हॉकी विश्व कप के लिए सीधा क्वालीफिकेशन हासिल किया। इस टूर्नामेंट ने बिहार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी मानचित्र पर स्थापित कर दिया।

वर्ष का सबसे भावनात्मक क्षण तब आया जब लगातार दो ओलंपिक पदकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश ने जूनियर विश्व कप में कोच के रूप में भारत को कांस्य पदक दिलाया। चेन्नई-मदुरै में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारत ने कांस्य मुकाबले में अर्जेंटीना को 4–2 से हराकर इतिहास रचा। यह भारत का जूनियर विश्व कप में पहला कांस्य पदक रहा।

महिला हॉकी में 2025 प्रशासनिक चुनौतियों का वर्ष रहा। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह का इस्तीफा अप्रत्याशित घटनाक्रम के रूप में सामने आया, जिससे महिला हॉकी टीम की तैयारी पर असर पड़ा है।

घरेलू स्तर पर हॉकी इंडिया लीग की वापसी ने हॉकी को नई ऊर्जा दी है। महिला और पुरुष दोनों लीगों के पुनरारंभ से खिलाड़ियों को पेशेवर मंच, आर्थिक स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिला, जिससे राष्ट्रीय टीम की बेंच-स्ट्रेंथ मजबूत हुई।

2025 बिहार के लिए भी ऐतिहासिक वर्ष रहा, जब एशियन हॉकी फेडरेशन ने राजगीर के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हॉकी’ के रूप में मान्यता प्रदान किया। चेन्नई में आयोजित जूनियर विश्व कप के फाइनल के बाद एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम ने यह प्रमाणपत्र बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा। यह देश की पहली राज्य स्तरीय खेल अकादमी बनी जिसे यह अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त हुआ। हालांकि बिहार में हॉकी संघ से जुड़े विवादों ने उभरती हॉकी व्यवस्था को कुछ हद तक प्रभावित भी किया है।

वर्ष के अंत में आयोजित छठा आर. के. रॉय मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट भी बिहार के हॉकी कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण और सफल आयोजन रहा, जिसने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया है।

बिहार हॉकी के भविष्य के लिए एक और सकारात्मक खबर यह रही कि अगले वर्ष पटना में आधुनिक एस्ट्रो टर्फ का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके तैयार होने से पटना और आसपास के जिलों के हॉकी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अभ्यास और प्रतियोगिता का अवसर मिलेगा, जिससे राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने में नई गति मिलेगी।

आगामी वर्ष 2026 भारतीय हॉकी के लिए भी अत्यंत व्यस्त रहने वाला है। भारत में FIH प्रो लीग 2025–26 के घरेलू चरण, हॉकी इंडिया लीग का पूर्ण सत्र, विभिन्न सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप तथा एशियाई देशों के साथ द्विपक्षीय श्रृंखलाएं प्रस्तावित हैं। साथ ही 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड आयोजित हॉकी विश्व कप में स्वर्ण के लिए उतरेगा।

वर्ष 2025 अपने समापन पर यह संदेश देकर गया है कि भारतीय हॉकी अब केवल अतीत की उपलब्धियों पर निर्भर नहीं है, बल्कि एक मजबूत, पारदर्शी और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले सिस्टम के साथ भविष्य की ओर आत्मविश्वास से आगे बढ़ रही है। राजगीर से लेकर पटना तक बनते नए हॉकी केंद्रों ने भारतीय हॉकी के आने वाले दशक की ठोस नींव रख दी है।

Tags: Asia Cup hockey IndiaHockey India League returnIndian hockey 2025Indian hockey futureRajgir hockey centre
Previous Post

दिल्ली परिवहन निगम ने आर टी आई में अजीबोगरीब जवाब दिया !

Next Post

WAPCOS मामला: CMD हटे, लेकिन नेटवर्क कायम—दस्तावेज़ों में उठे गंभीर सवाल

Related Posts

No Content Available
Next Post
WAPCOS मामला: CMD हटे, लेकिन नेटवर्क कायम—दस्तावेज़ों में उठे गंभीर सवाल

WAPCOS मामला: CMD हटे, लेकिन नेटवर्क कायम—दस्तावेज़ों में उठे गंभीर सवाल

New Delhi, India
Sunday, May 17, 2026
Mist
30 ° c
40%
10.8mh
47 c 35 c
Mon
46 c 37 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

May 16, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 16, 2026
अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना 40 से 90 वर्ष से अधिक आयु के मरीज़ों के लिए बनी सहारा,98 वर्षीय मरीज़ भी लाभान्वित

May 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved