• About us
  • Contact us
Saturday, February 28, 2026
20 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

विश्व हिंदी दिवस पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में ‘सुनो–सुनाओ’ कार्यक्रम, ‘वात्सल्य’ शिशु देखभाल कक्ष का उद्घाटन

News Desk by News Desk
January 12, 2026
in देश
विश्व हिंदी दिवस पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में ‘सुनो–सुनाओ’ कार्यक्रम, ‘वात्सल्य’ शिशु देखभाल कक्ष का उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना में पहली बार विश्व हिंदी दिवस और विश्व युवा दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को तिमाही हिंदी कार्यशाला के अंतर्गत बच्चों के लिए, बच्चों द्वारा हिंदी साहित्य का कार्यक्रम “सुनो – सुनाओ” (Suno – Sunao) आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यालय के नवनिर्मित शिशु देखभाल कक्ष “वात्सल्य” का उद्घाटन भी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्रीमती स्वधा रिज़वी के दिशा निर्देश में मुख्य अतिथि श्री अनुराग जोशी, मुख्य महाप्रबंधक, स्टेट बैंक आफ इंडिया की उपस्थिति में किया गया।

हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार पर आधारित कार्यक्रम “सुनो-सुनाओ”, किलकारी, बाल भवन, पटना (शिक्षा विभाग), सांस्कृतिक संस्था प्रेरणा और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय परिवार के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसका निर्देशन बतरस, पटना के वरिष्ठ कलाकार श्री श्रीकान्त जी और सुनील जी द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत ‘बतरस’, पटना द्वारा प्रेमचंद की कालजयी रचना “ईदगाह” का जीवंत वाचन किया गया। बच्चों द्वारा हिंदी साहित्य के प्रमुख कवियों की रचनाओं की प्रस्तुति ने साहित्य प्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया जिसमें ‘रामधारी सिंह दिनकर’ द्वारा रचित “रश्मि रथि” के कुछ अंशों की प्रस्तुति ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा कविता अंताक्षरी, पहेली और अन्य कार्यक्रम भी इस आयोजन का हिस्सा रहे। इस आयोजन ने हिंदी की विशाल और अमूल्य विरासत से दर्शकों को भली-भाँति परिचित कराया और इसके अग्रेतर विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया।

मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य के माध्यम से कार्यालय सहित निजी जीवन में हिंदी के व्यापक उपयोग के महत्व को प्रस्तुत किया और विश्व स्तर पर इसकी मजबूती के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। क्षेत्रीय पासपोर्ट पदाधिकारी द्वारा कार्यालय में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु अधिकारियों तथा कर्मचारियों को विस्तृत निर्देश दिए गए। उन्होंने वात्सल्य के निर्माण हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह शिशु देखभाल कक्ष कार्यालय परिवार और बच्चों के साथ आने वाले आवेदकों के लिए लाभकारी होगा। कार्यक्रम के समापन पर कार्यालय द्वारा सभी बच्चों को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बच्चों/युवाओं को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक “एक्जाम वॉरियर” भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय के वरीय अधीक्षक श्री शम्भु शरण और धन्यवाद ज्ञापन हिंदी अधिकारी श्री सज्जन कुमार द्वारा किया गया।

Tags: Child Care RoomGovernment OfficeHindi LiteratureHindi WorkshopPassport Office PatnaSuno SunaoWorld Hindi Day
Previous Post

उत्तर कोयल, मंडई वीयर और ताजपुर-बख्तियारपुर पुल की प्रगति की मुख्य सचिव ने समीक्षा की

Next Post

राष्ट्रीय युवा दिवस पर पटना में HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम, स्किट प्रतियोगिता और RRC टॉक का आयोजन

Related Posts

विश्व हिन्दी दिवस पर विशेष: संस्कृत नहीं, हिंग्लिश होगी सन् 2047 में विकसित भारत की जनभाषा !
स्पेशल स्टोरी

विश्व हिन्दी दिवस पर विशेष: संस्कृत नहीं, हिंग्लिश होगी सन् 2047 में विकसित भारत की जनभाषा !

January 10, 2026
Next Post
राष्ट्रीय युवा दिवस पर पटना में HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम, स्किट प्रतियोगिता और RRC टॉक का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर पटना में HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम, स्किट प्रतियोगिता और RRC टॉक का आयोजन

New Delhi, India
Saturday, February 28, 2026
Mist
20 ° c
64%
6.8mh
33 c 21 c
Sun
34 c 20 c
Mon

ताजा खबर

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

February 27, 2026
आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

February 27, 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

February 27, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved