• About us
  • Contact us
Tuesday, June 9, 2026
35 °c
New Delhi
41 ° Wed
39 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पटना: ‘कम्युनिटी वाइसेज कॉन्क्लेव’ में श्रवण कुमार बोले- जीविका से महिलाएं आत्मनिर्भर, अब साहूकार पर निर्भरता खत्म

News Desk by News Desk
January 20, 2026
in देश
पटना: ‘कम्युनिटी वाइसेज कॉन्क्लेव’ में श्रवण कुमार बोले- जीविका से महिलाएं आत्मनिर्भर, अब साहूकार पर निर्भरता खत्म
Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 20 जनवरी। वर्ष 2006 से पहले महिलाओं और उनके बच्चों के बीमार होने पर इलाज के लिए साहूकार का ही एक मात्र सहारा था। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद महिलाओं को उस विभीषिका से छुटकारा मिल चुका है। आज महिलाएं जीविका से जुड़कर न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं बल्कि वह अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक हुई हैं। जीविका से जुड़ने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं तेजी के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। महिलाओं के सामने आज किसी के सामने हाथ फैलाने की मजबूरी नहीं है। यह बात मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कही। वह पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में आयोजित जीविका के समुदाय की आवाज (कम्युनिटी वाइसेज कॉन्क्लेव) विषयक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में राज्य भर से जीविका समूह से जुड़ीं महिलाएं मौजूद थीं। विभागीय मंत्री ने कहा कि जीविका ने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू हुई। इसके तहत महिला रोजगार के लिए राज्य में एक करोड़ 56 लाख परिवार को 10-10 हजार रुपए का सहयोग राशि दिया गया। इन महिलाओं ने रोजगार के लिए जो भी काम शुरू किया है, उसके विकास के लिए आने वाले दिनों में दो-दो लाख रुपए का और सहयोग दिया जाएगा। इससे महिलाएं हर तरीके से सशक्त होंगी।

ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा कि बिहार में जीविका दीदी समाज की एक बड़ी हिस्सा हैं। ग्रामीण परिवेश में सबसे बड़ी समस्या गरीबी, स्वास्थ्य एवं कुपोषण की है। किचेन में सुपोषित खाना बनाने के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होना होगा। इसमें जीविका की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि पोषक तत्व संबंधी फसलों की खेती से महिलाएं कुपोषण की समस्या से स्थाई तौर पर छुटकारा पा सकती हैं।

समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने कहा कि देश भर में जीविका का सबसे बड़ा नेटवर्क बिहार में है। बिहार ही ऐसा एक राज्य है जहां सभी जिलों में जीविका दीदियों के लिए योजनाओं का संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को हम प्रत्येक बच्चा और उसकी मां को स्वस्थ बनाकर पूरा सकते हैं। यह सब सिर्फ जीविका के बैनर के नीचे ही संभव हो सकता है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियों को अतिथियों ने मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम को प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, श्री पंकज कुमार, संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, श्री मति स्मृति शरण, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, समाज कल्याण विभाग के सचिव, श्रीमति, बंदना प्रेयषी, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, (सीईओ) हिमांशु शर्मा, पी.सी.आई के कंट्री हेड, श्री इंद्रजीत, गेट्स फॉउंडेशन से श्री अंजनी कुमार सिंह आदि लोगों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी ने सामुदायिक संस्थाओं के प्रयासों और जीविका परियोजना के क्रियाकलापों को सराहा एवं आगे की कार्य योजना हेतु मार्गदर्शित किया I स्वास्थ संबंधी विषयों पर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीविका एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: CM Mahila Rozgar Yojanahealth nutrition conclaveJeevika didi empowermentShravan Kumar minister statementwomen self-reliance
Previous Post

कलाकारों को सम्मान, युवाओं को पहचान: मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की शुरुआत

Next Post

खेल अवसंरचना को सक्रिय बनाने हेतु पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के साथ बैठकें आयोजित करने का निदेश

Related Posts

No Content Available
Next Post
खेल अवसंरचना को सक्रिय बनाने हेतु पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के साथ बैठकें आयोजित करने का निदेश

खेल अवसंरचना को सक्रिय बनाने हेतु पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के साथ बैठकें आयोजित करने का निदेश

New Delhi, India
Tuesday, June 9, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
35 ° c
32%
29.2mh
46 c 37 c
Wed
45 c 32 c
Thu

ताजा खबर

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

June 9, 2026
हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

June 9, 2026
‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड

‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड

June 9, 2026
निवेशकों के लिए खुशखबरी: बिहार में खत्म होगा कई विभागों का चक्कर, अब एक ही जगह से मिलेगा इंडस्ट्रियल क्लीयरेंस

निवेशकों के लिए खुशखबरी: बिहार में खत्म होगा कई विभागों का चक्कर, अब एक ही जगह से मिलेगा इंडस्ट्रियल क्लीयरेंस

June 8, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

भाजपा ने किसान विरोधी कानून थोपे, अकालियों ने धर्म का दुरुपयोग किया, कांग्रेस पंजाब में नाकाम साबित हुई, पंजाबियों ने ईमानदार सरकार चुनी- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved