• About us
  • Contact us
Tuesday, March 10, 2026
34 °c
New Delhi
31 ° Wed
31 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

खेल अवसंरचना को सक्रिय बनाने हेतु पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के साथ बैठकें आयोजित करने का निदेश

News Desk by News Desk
January 20, 2026
in देश
खेल अवसंरचना को सक्रिय बनाने हेतु पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के साथ बैठकें आयोजित करने का निदेश
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: खेल विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला खेल कार्यालयों को निदेशित किया गया है कि ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर उपलब्ध खेल अवसंरचना को सक्रिय करने के उद्देश्य से निर्वाचित खेल क्लब सदस्यों के साथ बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों के माध्यम से खेल गतिविधियों के संचालन, अवसंरचना के उपयोग तथा स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों के विकास से संबंधित सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए जा रहे हैं।

विभाग ने सभी जिलों को यह भी निर्देश दिया है कि आयोजित बैठकों से प्राप्त फीडबैक को संकलित कर 31 जनवरी 2026 तक विभाग को समर्पित किया जाए, ताकि प्राप्त सुझावों के आधार पर खेल योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके।

अब तक निम्नलिखित जिलों से खेल क्लबों की बैठकों का फीडबैक प्राप्त हो चुका है—

दरभंगा जिला: नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में जिला स्तरीय खेल क्लबों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के गठन, खेल मैदानों एवं प्रखंड स्तर पर इंडोर–आउटडोर स्टेडियम निर्माण की जानकारी दी गई। साथ ही, पंचायत स्तर से खिलाड़ियों के चयन कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। खेल क्लबों के सचिवों, अध्यक्षों एवं कोषाध्यक्षों से सुझाव प्राप्त किए गए।

अररिया जिला: रानीगंज प्रखंड में खेल क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों के साथ खेल क्लब संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बांका जिला: बाराहाट एवं बेलहर प्रखंड के सभी पंचायत खेल क्लबों के चयनित सदस्यों के साथ क्लब संचालन एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु बैठक आयोजित की गई।

मधुबनी जिला: रहिका प्रखंड के सभी पंचायत खेल क्लबों के चयनित सदस्यों के साथ खेल क्लब संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

इसके अतिरिक्त खेल विभाग द्वारा एक गूगल फॉर्म बनाया गया है जिसके माध्यम से आम जन भी अपना सुझाव साझा कर सकते हैं। गूगल फॉर्म का लिंक है –
https://hostwebs.site/I3V4RE

खेल विभाग द्वारा प्राप्त फीडबैक का विश्लेषण कर पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को सशक्त बनाने, खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने तथा खेल अवसंरचना के अधिकतम उपयोग हेतु आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Tags: district sports officegram panchayat sportsnagar panchayat sportssports club meeting feedbackSports Infrastructure Bihar
Previous Post

पटना: ‘कम्युनिटी वाइसेज कॉन्क्लेव’ में श्रवण कुमार बोले- जीविका से महिलाएं आत्मनिर्भर, अब साहूकार पर निर्भरता खत्म

Next Post

विश्व पुस्तक मेला – 2026 में तेज प्रताप नारायण की पहली नाट्य कृति “यशोधरा” का भव्य विमोचन!

Related Posts

Khelo India Youth Games 2025: बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियां तेज़, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने दिए अहम निर्देश
देश

Khelo India Youth Games 2025: बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियां तेज़, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने दिए अहम निर्देश

April 9, 2025
Next Post
विश्व पुस्तक मेला – 2026 में तेज प्रताप नारायण की पहली नाट्य कृति “यशोधरा” का भव्य विमोचन!

विश्व पुस्तक मेला - 2026 में तेज प्रताप नारायण की पहली नाट्य कृति “यशोधरा” का भव्य विमोचन!

New Delhi, India
Tuesday, March 10, 2026
Mist
34 ° c
32%
10.8mh
38 c 24 c
Wed
38 c 23 c
Thu

ताजा खबर

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

March 9, 2026
पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

March 9, 2026
पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

March 9, 2026
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved