• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
32 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मक्खन लाल के मालपुए: देसी घी का स्वाद, जो आम से लेकर सेलेब्स तक को खींच लाए

News Desk by News Desk
January 23, 2026
in देश
मक्खन लाल के मालपुए: देसी घी का स्वाद, जो आम से लेकर सेलेब्स तक को खींच लाए
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली

मीठा चखने वालों को; तो, चाहिए बस एक मौक़ा, जब वो अपनी पसंद की मिठाई चख सकें! फिर चाहे वो आम नागरिक हों या फिर सेलिब्रिटी ही क्यों ना हों! सभी को चाहिए कुछ ऐसी मिठाई, जो उन्हें स्वाद के चटकारे दिला दे! लेकिन, स्वाद के साथ-साथ अगर सेहतमंद व्यंजन मिल जाए; तो, बात ही कुछ और हो जाती है!

इसी परंपरा को निभाती आ रही है पुरानी दिल्ली के खारी बावली बाज़ार में स्थित “मक्खन लाल स्वीट्स” के नाम से प्रसिद्ध यह छोटी-सी दुकान! यहाँ पर मिलने वाला शुद्ध देसी घी से तैयार सुप्रसिद्ध मालपुआ ना केवल आम नागरिकों में ही; बल्कि, सेलेब्स के बीच भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। फिर चाहे वो बॉलीवुड की जानी-मानी फ़ैशन डिज़ाइनर – वारिजा बजाज हों या फिर विश्व के जाने-माने ब्रिटिश शैफ़ – जैमी ओलिवर हों; सभी मक्खन लाल के स्वादिष्ट मालपुए के दीवाने हैं और किसी-ना-किसी बहाने से यहाँ मिलने वाले हर-दिल अज़ीज़ देसी घी के मालपुए और आटे के लड्डू खाने ज़रूर आ जाते हैं!

वारिजा बताती हैं कि वो अपने व्यस्त समय से कुछ पल निकालकर जब भी चाँदनी चौक घूमने आती हैं; तो, मक्खन लाल के मशहूर देसी घी के मालपुए और बेड़मी पूड़ी ज़रूर चखती हैं! इसके साथ ही दिल्ली के खारी बावली में भारतीय पारम्परिक मसाले लेने आए विश्व के जाने-माने शैफ़ – श्री जैमी ओलिवर ने भी मक्खन लाल के स्वादिष्ट मालपुए की सराहना करते हुए भविष्य में अपनी भारत यात्रा पर इन मालपुओं को चखने का निर्णय लिया!

दुकान के मालिक, श्री सिद्धार्थ खंडेलवाल बताते हैं कि देश के गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आसाम, उत्तर प्रदेश, जैसे विभिन्न राज्यों के जाने-माने मालपुआ जैसे हर दिल अज़ीज़ मिष्ठान की मार्केट में मिठाई के रूप में शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली में स्थित इसी दुकान से की गई थी। यूँ तो, मालपुआ नाम का यह मिष्ठान देश के विभिन्न राज्यों और प्रदेशों में घरों में पारम्परिक मिष्ठान के रूप में सदियों से बनता आ रहा है। लेकिन, राजधानी दिल्ली में इस स्वादिष्ट मिष्ठान की एक मिठाई के रूप में शुरुआत करने का गौरव इसी छोटी-सी दुकान के नाम है। इस मिठाई को और ज़्यादा स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाने के लिए इसमें काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता, इत्यादि, मिलाए जाते हैं।

श्री सिद्धार्थ के भाई श्री हर्ष खंडेलवाल बताते हैं कि यह दुकान अंग्रेज़ों के ज़माने की है! इस दुकान की नींव उनके परदादा के ज़माने – सन् – 1940 में सबसे पहली बार रखी गई थी। और फिर, धीरे-धीरे इस दुकान को बढ़ाते हुए आज इसी दुकान के ऊपर वाले हिस्से में सिद्धार्थ अपने भाई और पिताजी के साथ दुकान का निरीक्षण और प्रबंधन करते हैं।

100 प्रतिशत शुद्ध देसी घी से तैयार यहाँ पर मिलने वाले मालपुए और आटे के लड्डू, इत्यादि, जैसी मिठाइयों के दीवाने; तो, जैसे अपने-आप ही इस दुकान की ओर खिंचे ही चले आते हैं।

तो, क्यों ना अपने कुछ मीठा खाने की इस चाहत को एक मक्खन के सदाबहार लाजवाब मालपुए के साथ पूरा किया जाए!

Tags: Chandni Chowk FoodDesi Ghee MalpuaKhari Baoli MalpuaMakhan Lal SweetsOld Delhi Sweets
Previous Post

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

Next Post

सी.सी.आर.टी., क्षेत्रीय केंद्र, गुवाहाटी द्वारा “विस्तार सेवा एवं सामुदायिक पुनर्निवेश कार्यक्रम” का सफ़ल आयोजन!

Related Posts

No Content Available
Next Post
सी.सी.आर.टी., क्षेत्रीय केंद्र, गुवाहाटी द्वारा “विस्तार सेवा एवं सामुदायिक पुनर्निवेश कार्यक्रम” का सफ़ल आयोजन!

सी.सी.आर.टी., क्षेत्रीय केंद्र, गुवाहाटी द्वारा “विस्तार सेवा एवं सामुदायिक पुनर्निवेश कार्यक्रम” का सफ़ल आयोजन!

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Haze
32 ° c
37%
3.6mh
42 c 32 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved