• About us
  • Contact us
Tuesday, March 17, 2026
18 °c
New Delhi
27 ° Wed
27 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

प्यार हुआ, इक़रार हुआ है! प्यार से फिर क्यों डरता है दिल!……

News Desk by News Desk
January 29, 2026
in देश
प्यार हुआ, इक़रार हुआ है! प्यार से फिर क्यों डरता है दिल!……
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली

कुछ इसी तरह से इन सदाबहार गीतों की मधुर धुनों पर झूम उठने का मन हो उठता है पुरानी दिल्ली के दरिया गंज में स्थित इस छोटी-सी दुकान के सामने से निकलते हुए!

जी! हाँ! इस छोटी-सी दुकान पर आकर आपको भी मिल जाएगा सन् – 1940 या उससे भी पहले की उन सुरीली और संगीतमय यादों में ले जाने वाले वो हर-दिल अज़ीज़ म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स के खज़ाने की दुनिया में खो जाने का एक सुनहरा अवसर! जिन्हें रुशदा ख़लील और उनके पूरे परिवार के सदस्य बेहद प्यार के साथ संजोते हुए नज़र आते हैं।

क्यों है ख़ास यह दुकान और यहाँ पर मिलने नाले यह म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स?
यहाँ पर आकर आपको सदियों पुराने या यूँ कहें कि आज के ज़माने में ऑउट-डेटेड माने जाने वाले ग्रामोफ़ोन को एक नए और मनमोहक अंदाज़ में देखने का मौक़ा मिल जाएगा। सच मानिए! तो, वही रूप, प्ले होने का वही अंदाज़ और तरीक़ा; लेकिन, एकदम आज के ज़माने के हिसाब से न्यू और ट्रैंडी लुक में दिखने वाले इन ग्रामोफ़ोन्स की छटा ही निराली है!

इसके साथ ही ख़ास बात यह है कि इन ग्रामोफ़ोन्स को रुशदा ख़लील अपने परिवार के सदस्यों की मदद से अपने हाथों से तैयार कर एक मनमोहक रूप देतीं हैं!

इन ग्रामोफ़ोन्स के अलावा इस दुकान पर आपको ब्रास (पीतल) की प्रैस के रूप में ऐश ट्रे, नए और ट्रैंडी लुक्स में टैलीफ़ोन्स इत्यादि, जैसे कई अनोखे उत्पाद देखने और ख़रीदने को मिल जाएँगे।

ख़ानदानी विरासत को सहेजती यह अनोखी दुकान!
दरिया गंज के कूचा चेलान से आने वालीं रुशदा ख़लील बतातीं हैं कि उनका यह काम ख़ानदानी है और कई पीढ़ियों से चला आ रहा है। रुशदा के पिता जी, दादा जी, परदादा जी और ना जाने कितनी ही पीढ़ियों से सब लोग इसी काम में अपनी महारत हासिल किए हुए हैं।

वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मिला प्रोत्साहन!
वो कहते हैं ना कि मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो कि आपकी क़ामयाबी शोर मचा दे! तो, इसी पंक्ति को साकार करतीं नज़र आ रहीं हैं 26 साल की यह छोटी-सी लड़की – रुशदा ख़लील! और, यहाँ पर रुशदा के हौंसले को बढ़ाने और जीवन में नए आयाम हासिल करने के लिए उनके सपोर्ट में आपको एकदम मुस्तैदी से खड़े मिलेंगे उनके भाई – अब्दुल और बड़ी बहन – बुशरा!

रुशदा ख़लील के अपनी विरासत को संजोने और उसे आगे बढ़ाने के काम के लिए हाल ही भारत मंडपम में डी.सी. हैंडीक्राफ़्ट्स के द्वारा उन्हें अपनी ख़ानदानी विरासत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने हेतु एक स्टॉल भी मुहैया करवाया गया था। इस दौरान वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रुशदा के इस कार्य को ख़ूब सराहा भी गया।

• लेखक के बारे में:

श्रीनाथ दीक्षित दिल्ली के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म एवं मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त श्रीनाथ दीक्षित को जर्नलिज़्म और मीडिया क्षेत्र की विविध विधाओं जैसे – प्रिंट (अख़बार, मैग्ज़ीन, इत्यादि), रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, फ़ोटोग्राफ़ी, डिजिटल मीडिया, पब्लिक रिलेशंस और एडवरटाइज़िंग, इत्यादि, में क़रीब 20 साल का अनुभव है।

साथ ही दुनिया की सबसे छोटी (0.3 एम.एम. से 0.2 एम.एम. के साइज़ की) कागज़ की नाव बनाने के लिए लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में श्रीनाथ दीक्षित का नाम तीन बार – साल – 2006, 2013 और 2015 में दर्ज़ किया जा चुका है।

कॉन्टैक्ट डिटेल्स: sngdixit@gmail.com

Tags: Daryaganj Gramophone ShopDelhi Heritage CraftsOld Delhi MusicOld Musical Instruments DelhiRashda Khalil StoryVintage Gramophone India
Previous Post

UGC का कांग्रेसी चक्रव्यूह….और इससे भेदने की तैयारी करता हिन्दूराजा नरेंद्र मोदी

Next Post

वर्टिकल गार्डनिंग: छोटे घरों में हरियाली और बेहतर सेहत का आसान तरीका

Related Posts

जब कर्तव्य पथ पर बिखरे वृहद् भारतीय संस्कृतियों के रंग!
देश

जब कर्तव्य पथ पर बिखरे वृहद् भारतीय संस्कृतियों के रंग!

January 27, 2026
Next Post
वर्टिकल गार्डनिंग: छोटे घरों में हरियाली और बेहतर सेहत का आसान तरीका

वर्टिकल गार्डनिंग: छोटे घरों में हरियाली और बेहतर सेहत का आसान तरीका

New Delhi, India
Tuesday, March 17, 2026
Mist
18 ° c
73%
6.1mh
34 c 21 c
Wed
35 c 21 c
Thu

ताजा खबर

भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए 10 उड़नदस्ता दल गठित

भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए 10 उड़नदस्ता दल गठित

March 17, 2026
मध्यमा परीक्षा-2026 का शुभारम्भ, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण

मध्यमा परीक्षा-2026 का शुभारम्भ, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण

March 16, 2026
‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 16, 2026
नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर — गायब हुआ गैस सिलेंडर! स्मृति ईरानी का ‘सिलेंडर डांस’ अब कहां गया? चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आप का मोदी सरकार की लूट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर — गायब हुआ गैस सिलेंडर! स्मृति ईरानी का ‘सिलेंडर डांस’ अब कहां गया? चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आप का मोदी सरकार की लूट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

March 16, 2026
पंजाब बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को 2,000 करोड़ का आवंटन

पंजाब बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को 2,000 करोड़ का आवंटन

March 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved