• About us
  • Contact us
Wednesday, May 6, 2026
31 °c
New Delhi
33 ° Thu
34 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

स्वच्छ भारत मिशन की मिसाल बन रहे फ़रीदाबाद के उदित नारायण बैंसला!

News Desk by News Desk
February 1, 2026
in देश
स्वच्छ भारत मिशन की मिसाल बन रहे फ़रीदाबाद के उदित नारायण बैंसला!
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली

कहते हैं कि कला किसी भी औपचारिक परिचय की मोहताज नहीं होती! कला तो, ईश्वर का दिया हुआ वो वरदान माना जाता है, जिससे ना सिर्फ़ एक इंसान समाज में एक अलग ही पहचान और सम्मान ही पाता है; बल्कि, उसे अपने जीवनयापन का एक हिस्सा बना अपनी गुजर-बसर भी अच्छे से कर सकता है।

और, वैसे भी भारत देश है कलाकारों का! यहाँ हर घर-परिवार में हर एक व्यक्ति कोई-ना-कोई अद्भुत और अनोखी कलाओं में निपुण पाया जा सकता है!

और-तो-और, इन कलाकारों की अनोखी कलाओं को देखकर सभी अचंभित भी रह जाते हैं और बस! सभी के मुँह से यही निकलता है कि “भई! वाह! हमें तो, बिल्कुल भी आइडियी ही नहीं था कि यह व्यक्ति इतनी अद्भुत कला का धनी है!”

क्यों? होता है ना हम सभी के साथ भी कुछ ऐसा ही!

इसी के साथ ही अगर बीत करें; घर की महिलाओं की! तो, वो हर चीज़ को सहेजने में बड़ी मुस्तैदी से तैयार रहतीं हैं! फिर चाहे वो कोई भी सामान हो! वो यह कहकर उसे संभालकर घर के किसी भी कोने में इसलिए रख देंगी कि क्या पता, कब और कैसे इसकी ज़रूरत पड़ जाए! क्यों? लेडीज़! होता है ना आपके साथ भी कुछ ऐसा ही!

भई! यूँ तो, अमूमन अपने रोज़मर्रा के जीवन में हम सभी लोग अपने घर में टूटे हुए सामानों को ठिकाने लगाने के लिए या तो, उन्हें कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं या फिर उन्हें भविष्य में किसी-ना-किसी रूप में इस्तेमाल कर सकने के लिए घर के किसी भी कोने में बस! यूँ ही उठाकर रख देते हैं। फिर, चाहे वो टूटा हुआ कोई प्लास्टिक का डिब्बा हो या फिर, कोई मोबाइल में इस्तेमाल होने वाले चार्जर या ईयरफ़ोन की लीड ही क्यों ना हों! वैसे, इस तरह के सामानों को अमूमन ज़रा-सा ख़राब होने पर हम उन्हें तोड़कर कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं।

इससे हमें उस पुराने टूटे हुए सामान से छुटकारा तो, मिल जाता है। लेकिन, कभी आपने यह सोचा है कि आपके बेकार और ख़राब सामान से भी कुछ बहुत ही ख़ूबसूरत कला को एक आकार देकर एक बेहद ही नायाब कलाकृति भी तैयार की जा सकती है!

नहीं! ना! तो, ऐसे ही कुछ नायाब आर्टिस्ट हैं हमारे हरियाणा के फ़रीदाबाद के एतमादपुर गाँव में रहने वाले श्री उदित नारायण बैंसला साहब!

उदित साहब की कला को देखकर रह जाते हैं सभी दंग!

इनके हुनर को देखकर सभी लोग दाँतों-तले अपनी अँगुली दबाकर रह जाते हैं। और-तो-और, इनकी इस नायाब कला को देखकर सभी के मुँह से बस! यही निकलता है – “वाह! क्या अद्भुत और ख़ूबसूरत कला है! मान गए! गुरु!”

क्या है यह कला?

जी! हाँ! उदित नारायण बैंसला के पास है एक ऐसी अद्भुत और अनोखी कला, जिससे आपको मिल रहा है अपने उन बेकार या ख़राब हुए ईयरफ़ोन वाली लीड से अपना भी एक बेहद ख़ूबसूरत-सा पोर्ट्रेट तैयार करवाने का एक बेहतरीन मौक़ा!

आपको करना क्या होगा?

इसके लिए आपको सिर्फ़ करना इतना-सा काम है कि आपको उदित साहब को अपना एक फ़ोटो और अगर हो सके; तो (जिस भी कलर में अपना पोर्ट्रेट तैयार करवाना है), उस कलर की ईयरफ़ोन वाली लीड उनको दे देनी है। और, अगर हो सके; तो, अपने पुराने और टूटे हुए या बेकार पड़े बिजली के तार, प्लास्टिक के कप-प्लेट या प्लास्टिक के शो पीस के टुकड़े और फ़र्नीचर में इस्तेमाल होने वाली मोल्डिंग टेप; इत्यादि, भी आप इन्हें दे सकते हैं।

फिर, आपकी पसंद के साइज़ के हिसाब से उदित साहब आपके पोर्ट्रेट को कुछ ही समय में तैयार करके आपको दे देंगे!

किया जा चुका है स्टेट गॉवर्नमेंट अवॉर्ड से सम्मानित!

श्री उदित की इस अद्भुत कला के लिए उन्हें हरियाणा सरकार से कलानिधि पुरस्कार से भी नवाज़ा जा चुका है।

इसके साथ ही उदित भविष्य में अब भारत सरकार के द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित नैशनल अवॉर्ड के लिए भी कोशिश करेंगे।

कैसे हुई इस अनोखी कला को रूप देने की शुरुआत?

टैक्सटाइल डिज़ाइनर के रूप में काम करने वाले उदित बैंसला ने काफ़ी समय तक इस टैक्सटाइल्स डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में अपना योगदान दे चुके थे। लेकिन, वो कहते हैं ना हमें भी नहीं पता होता कि हमारी क़िस्मत में क्या लिखा है!

तो, उदित बैंसला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ! शुरुआत से ही पर्यावरण-प्रेमी उदित पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए आतुर रहते थे।

फिर, साल – 2016 में माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के आह्वान से प्रेरित होकर उदित साहब ने यह अनोखी पहल की शुरुआत की।

उदित बताते हैं कि एक बार रात को अपने घर के पास ही एक गली में कुछ लड़कों को बिजली के ख़राब तारों को जलाते देख उदित ने इन्हीं बेकार तारों को सहेज एक ख़ूबसूरत आकार देने का निर्णय लिया।

बस! फिर, क्या था! उदित साहब के द्वारा इस पहल को माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भी सराहा जा चुका है।

अब तक बना चुके हैं 5,000 से भी ज़्यादा आकृतियाँ!

उदित इन्हीं बेकार समझकर फेंक दिए जाने वाले सामानों से क़रीब 5,000 से भी ज़्यादा मनमोहक आकृतियाँ तैयार कर चुके हैं।

युवाओं को भी दे रहे इस अनोखी कला की ट्रेनिंग!

अपनी इस अनोखी कला के विस्तार के लिए उदित बैंसला अब स्कूल, कॉलेज और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत कला प्रेमियों को भी अपनी इस कला को तैयार करने की ट्रेनिंग्स भी दे रहे हैं।

Tags: Portrait Wire Artउदित नारायण बैंसलापर्यावरण कलाफरीदाबाद कलाकाररिसायकल आर्टवेस्ट आर्टस्वच्छ भारत मिशन
Previous Post

नूरी मसाले – एक परंपरा बेहतरीन स्वादिष्ट मसालों की!

Next Post

बिहार हाईवे प्रोजेक्ट्स पर बड़ी समीक्षा बैठक – Dilip Kumar Jaiswal ने DPR तेज करने के दिए निर्देश

Related Posts

स्वच्छ भारत मिशन का वार्षिक अभियान मंगलवार से, दो लाख मलिन स्थल होंगे साफ
देश

स्वच्छ भारत मिशन का वार्षिक अभियान मंगलवार से, दो लाख मलिन स्थल होंगे साफ

September 14, 2024
Next Post
बिहार हाईवे प्रोजेक्ट्स पर बड़ी समीक्षा बैठक – Dilip Kumar Jaiswal ने DPR तेज करने के दिए निर्देश

बिहार हाईवे प्रोजेक्ट्स पर बड़ी समीक्षा बैठक – Dilip Kumar Jaiswal ने DPR तेज करने के दिए निर्देश

New Delhi, India
Wednesday, May 6, 2026
Sunny
31 ° c
43%
4.7mh
40 c 28 c
Thu
40 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब में प्रो-इंकम्बेंसी, भगवंत मान सरकार से जनता बेहद खुद, फिर से सरकार बनाने को बेताब- केजरीवाल

पंजाब में प्रो-इंकम्बेंसी, भगवंत मान सरकार से जनता बेहद खुद, फिर से सरकार बनाने को बेताब- केजरीवाल

May 5, 2026
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘पंजाब के गद्दार’ राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘पंजाब के गद्दार’ राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग की

May 5, 2026
बिहार में 284 करोड़ का नया निवेश: BIADA ने 19 औद्योगिक इकाइयों को आवंटित की जमीन, 1200 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

बिहार में 284 करोड़ का नया निवेश: BIADA ने 19 औद्योगिक इकाइयों को आवंटित की जमीन, 1200 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

May 5, 2026
भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत, जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा – भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे

May 5, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा के हाथ 700 किसानों के खून से रंगे हुए हैं, पंजाब काले कृषि कानूनों का अपमान कभी नहीं भूलेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved