• About us
  • Contact us
Saturday, April 11, 2026
29 °c
New Delhi
31 ° Sun
31 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

चुनाव में अपने निर्णायक अवसान को देख कर भयाक्रांत है कांग्रेस : भाजपा

News Desk by News Desk
January 30, 2024
in देश
चुनाव में अपने निर्णायक अवसान को देख कर भयाक्रांत है कांग्रेस : भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 30 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आज तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में लोकतांत्रिक राजवंशों के परिवारवाद का पटाक्षेप हो रहा है और वास्तविक लोकसत्ता प्रादुर्भाव हो रहा है।
भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह प्रतिक्रिया जतायी और कहा, “देखी जमाने की यारी, बिछड़े सभी बारी-बारी! हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पूरी तरह ध्वस्त होने के बाद विपक्ष के इस तथाकथित इंडी गठबंधन की यारी अब छिन्न-भिन्न हो गई है। इस बौखलाहट में अब कांग्रेस पार्टी आपत्तिजनक बयान देने पर आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आधारहीन और अनर्गल बयान दिया है।”
उन्होंने कहा कि यह सच है कि बहुत सी बातों का पटाक्षेप हो रहा है। 1947 में राजवंशों का पटाक्षेप हुआ था। आज लोकतांत्रिक राजवंशों का पटाक्षेप हो रहा है। उन्होंने कहा, “2019 के लोकसभा चुनावों में उत्तर से दक्षिण तक देश की प्रबुद्ध जनता ने… जो लोकतंत्र के नाम पर राजतंत्र चला रहे थे, उन्हें सबक सिखाने का काम किया। कश्मीर में अब्दुल्ला या मुफ्ती परिवार, चुनाव हार गए। पंजाब में बादल परिवार चुनाव हारा, हरियाणा में हुड्डा परिवार चुनाव हारा, डेस्क गहलोत जी का बेटा चुनाव हारा, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की पत्नी चुनाव हारीं, चौधरी अजीत सिंह और उनके बेटे चुनाव हारे, बिहार में लालू प्रसाद यादव जी की बेटी चुनाव हारीं, तेलंगाना में केसीआर जी की बेटी चुनाव हारीं और परिवारवाद के सबसे बड़े प्रतीक श्री राहुल गांधी भी चुनाव हारे।”
उन्होंने कहा कि चाहे कोई कुछ भी कहे, सच तो यह है कि लोकतंत्र की आड़ में वंशवाद की राजनीति वर्षों से जारी थी। इसे अब मतदाताओं ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। यह वंशवादी राजनीति अपने अवसान की ओर बढ़ रही है। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत में वास्तविक लोकसत्ता का प्रादुर्भाव हो रहा है। भारत का गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग अपनी शक्ति के साथ उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि पं. जवाहरलाल नेहरू जीरो वोट पाकर प्रधानमंत्री बने थे, इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी और मनमोहन सिंह जी भारत के प्रधानमंत्री कैसे बने। भारत के राजनीतिक इतिहास में केवल दो प्रधानमंत्रियों को स्पष्ट लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया था – श्री अटल बिहारी वाजपेयी और श्री नरेंद्र मोदी। पार्टी ने उन्हें नेता चुना और देश की जनता ने प्रधानमंत्री के रूप में उस पर मुहर लगायी। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जीरो वोटों से ‘प्रधानमंत्री’ बनाने वाली राजनीतिक पार्टी अब लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रही है।
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि श्री खड़गे ने यह भी कहा है कि हम गुलाम थे और आप गुलामों के गुलाम थे। जबकि सच यह है कि कांग्रेस गुलामी की मानसिकता से अब तक नहीं उबर पायी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 18 मई 2014 को ब्रिटेन के एक अखबार ने लिखा था कि भारत को दूसरी बार स्वतंत्रता मिली है। इस शासन व्यवस्था का ब्रिटिश औपनिवेशिक पृष्ठभूमि से कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अपने निर्णायक अवसान को देख कर भयाक्रांत हाे कर अनर्गल बातें कर रही है।”
बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा आने से पहले ही इंडी गठबंधन के प्रमुख नेता श्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में आ जाने के बारे में एक सवाल पर डॉ. त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा, “अयोध्या में श्री राममंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के मुहूर्त पर सवाल उठाने वाले बतायें कि श्री राहुल गांधी की यात्रा किस मुहूर्त में शुरू हुई थी और आखिर क्यों ऐसा है कि जहां जहां चरण पड़े श्री राहुल जी के, वहां वहां बंटाधार।”
सचिन

Tags: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
Previous Post

झारखंड में राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और ईडी ऑफिस के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू

Next Post

शमार जोसेफ चोट के कारण आईएलटी20 से बाहर

Related Posts

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी
देश

दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी

February 2, 2025
जिस तरह से भाजपा-आप पैसे बांट रही हैं, उसे देख कर समझ में नहीं आता कि वे राजनीति में हैं या बाजार में: दीक्षित
देश

जिस तरह से भाजपा-आप पैसे बांट रही हैं, उसे देख कर समझ में नहीं आता कि वे राजनीति में हैं या बाजार में: दीक्षित

January 31, 2025
भाजपा ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, सोमवार को आयोजित की 26 जनसभाएं
देश

भाजपा ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, सोमवार को आयोजित की 26 जनसभाएं

January 28, 2025
हार की डर से बौखलाई भाजपा यमुना में छुड़वा रही जहरीला पानी: आतिशी
देश

हार की डर से बौखलाई भाजपा यमुना में छुड़वा रही जहरीला पानी: आतिशी

January 27, 2025
Next Post
शमार जोसेफ चोट के कारण आईएलटी20 से बाहर

शमार जोसेफ चोट के कारण आईएलटी20 से बाहर

New Delhi, India
Saturday, April 11, 2026
Mist
29 ° c
27%
11.5mh
36 c 26 c
Sun
37 c 26 c
Mon

ताजा खबर

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved