• About us
  • Contact us
Tuesday, March 24, 2026
26 °c
New Delhi
29 ° Wed
30 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मोदी-ट्रंप ‘गुप्त सौदे’ पर AAP पंजाब का तीखा हमला—“यह व्यापार नहीं, आत्मसमर्पण है”

News Desk by News Desk
February 4, 2026
in देश
मोदी-ट्रंप ‘गुप्त सौदे’ पर AAP पंजाब का तीखा हमला—“यह व्यापार नहीं, आत्मसमर्पण है”
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़, 4 फरवरी 2026: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के साथ कथित “गुप्त व्यापारिक सौदे” को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। पार्टी ने चेतावनी दी कि यह डील भारत के किसानों को बर्बाद करने और देश की कृषि की आर्थिकता को खत्म करने की सीधी साज़िश है।

बुधवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यह चौंकाने वाली और अपमानजनक बात है कि जब यह मुद्दा भारत के भविष्य और 80 करोड़ से ज़्यादा लोगों की रोज़ी-रोटी से जुड़ा है, तो इसका विवरण प्रधानमंत्री द्वारा संसद में सांझे नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि ट्रंप के ट्वीट्स के ज़रिए सामने आ रहे हैं।

आप नेता ने सवाल करते हुए पूछा कि किया कि भारत के लोगों के लिए ट्रंप कौन हैं? वह मोदी के “मित्र” हो सकते हैं, लेकिन जब प्रधानमंत्री चुप हैं तो वह सोशल मीडिया पर भारत की पॉलिसी क्यों बता रहे हैं? बंद दरवाजों के पीछे क्या डील हुई है और इसे देश से क्यों छिपाया जा रहा है?
धालीवाल ने चेतावनी दी कि इस सौदे के तहत, भाजपा ज़ीरो टैक्स पर अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारत के दरवाज़े खोलने की तैयारी कर रही है, जिससे बाज़ार में सस्ते आयातित उत्पाद किसानों को तबाह कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह व्यापार नहीं है, यह आत्मसमर्पण है। यह भाजपा का भारत में कृषि सेक्टर को बर्बाद करने की योजना है ताकि उनके पूंजीपति दोस्त लाभ ले सकें।

धालीवाल ने कैमिकल युक्त अमरीकी उत्पादों के स्वास्थ्य और भोजन सुरक्षा के खतरों बारे चिंता जताई औऱ चेतावनी दी कि यह सौदा भारत को रूस से तेल खरीदने से रोकने और अमरीका मंहगे आयतित की ओऱ जाने के लिए मजबूर कर सकता है। जिससे महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जब तेल महंगा होगा, तो सब कुछ महंगा हो जाएगा। इस सौदे से हर घर पर असर पड़ेगा।

धालीवाल ने पंजाब भाजपा लीडरशिप पर भी को घेरते हुए सवाल किया कि वे राज्य की रीड की हड्डी कृषि को सीधे खतरा पैदा करने वाले मुद्दे आपराधिक चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। आप प्रवक्ता ने सवाल किया कि क्या पंजाब के भाजपा नेताओं में किसानों को यह बताने की हिम्मत है कि जब अमेरिकी गेहूं, मक्का, सोयाबीन, कपास, डेयरी, मछली, मीट और दूसरे प्रोडक्ट्स लगभग ज़ीरो ड्यूटी पर भारत में आएंगे और लोकल मार्केट को बर्बाद कर देंगे, तो वे कहां जाएंगे?

उन्होंने पूछा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। अगर यह सौदा लागू हो जाता है, तो हमारे गेहूं बेल्ट, हमारे कपास बेल्ट, हमारे डेयरी किसानों और हमारे अपने मछली मार्केट का क्या होगा? पंजाब भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए कि हमारे किसान कहां जाएंगे, हमारी कृषि कहां जाएगी और पंजाब का क्या भविष्य बचेगा?
विधायक धालीवाल ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी तुरंत सारी शर्तों के साथ पूरे समझौते का लोकसभा तथा भारत के लोगों के सामने खुलासा करें।

धालीवाल ने ऐलान किया कि आप किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और इस “किसान विरोधी, पंजाब विरोधी, भारत विरोधी” सौदे के खिलाफ संसद के अंदर और सड़कों पर तब तक लड़ेगी जब तक इसे खत्म नहीं कर दिया जाता। पार्टी ने दावा किया कि पंजाब भारत की कृषि की रीढ़ है। अगर यह सौदा लागू हुआ तो पंजाब बर्बाद हो जाएगा। आप, भाजपा को राजनीतिक फायदे और कॉर्पोरेट मुनाफे के लिए भारत के किसानों को बेचने नहीं देगी

Tags: AAP Punjab statementKuldeep Singh Dhaliwal press conferenceModi Trump secret dealPunjab Farmers Crisiszero tax US farm imports
Previous Post

आपसी तालमेल का सामंजस्य बैठाना है एक अच्छे पी.आर.ओ. का काम! – संजय वशिष्ट

Next Post

पंजाब के युवाओं के लिए निवेश से रोजगार की राह तैयार कर रही है भगवंत मान सरकार, मुंबई रोडशो में दिखा साफ़ रोडमैप

Related Posts

Punjab Flood Tragedy: 20,000 करोड़ का नुकसान, लेकिन केंद्र से सिर्फ़ 1,600 करोड़ – राहुल गांधी बोले, ‘गंभीर अन्याय’
देश

Punjab Flood Tragedy: 20,000 करोड़ का नुकसान, लेकिन केंद्र से सिर्फ़ 1,600 करोड़ – राहुल गांधी बोले, ‘गंभीर अन्याय’

September 23, 2025
Next Post
पंजाब के युवाओं के लिए निवेश से रोजगार की राह तैयार कर रही है भगवंत मान सरकार, मुंबई रोडशो में दिखा साफ़ रोडमैप

पंजाब के युवाओं के लिए निवेश से रोजगार की राह तैयार कर रही है भगवंत मान सरकार, मुंबई रोडशो में दिखा साफ़ रोडमैप

New Delhi, India
Tuesday, March 24, 2026
Mist
26 ° c
54%
10.8mh
35 c 24 c
Wed
36 c 24 c
Thu

ताजा खबर

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 23, 2026
आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

दूसरा मौका: भगवंत मान सरकार द्वारा पुनर्वास और रोजगार में सहायता देने से नशा विरोधी अभियान के महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए

March 23, 2026
राजनीतिज्ञों ने अपने नेताओं के नाम पर शानदार स्मारक बनाए, लेकिन शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को नजरअंदाज किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

राजनीतिज्ञों ने अपने नेताओं के नाम पर शानदार स्मारक बनाए, लेकिन शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को नजरअंदाज किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 23, 2026
पंजाब में विश्व स्तरीय सड़कों का मजबूत नेटवर्क स्थापित कर रही है आप सरकार- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया

पंजाब में विश्व स्तरीय सड़कों का मजबूत नेटवर्क स्थापित कर रही है आप सरकार- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया

March 22, 2026
Punjab News: ‘आयुष्मान’ में 5 लाख, पंजाब में 10 लाख की कवरेज; डॉ. बलबीर सिंह बोले- हमारा हेल्थ मॉडल सबसे बेहतर

Punjab News: ‘आयुष्मान’ में 5 लाख, पंजाब में 10 लाख की कवरेज; डॉ. बलबीर सिंह बोले- हमारा हेल्थ मॉडल सबसे बेहतर

March 22, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved