• About us
  • Contact us
Wednesday, June 24, 2026
29 °c
New Delhi
38 ° Thu
39 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

गुलज़ारबाग़ प्रेस के दुर्लभ दस्तावेज होंगे डिजिटलीकृत—बिहार सरकार का बड़ा संरक्षण अभियान

News Desk by News Desk
February 5, 2026
in देश
बिहार की 131 सड़क परियोजनाओं पर फोकस: प्रगति यात्रा की योजनाओं की हाई-लेवल समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य की ऐतिहासिक और दुर्लभ दस्तावेजों को संरक्षित करने की दिशा में बिहार सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में आज बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह ने ऐतिहासिक गुलज़ारबाग़ स्थित प्रिंटिंग प्रेस एवं अभिलेखागार का संयुक्त निरीक्षण किया।
इस उच्च-स्तरीय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यहाँ मौजूद वर्षों पुराने और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले दस्तावेजों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। यह कार्य भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “ज्ञान भारतम पहल के अंतर्गत किया जाएगा।
मुख्य सचिव और महानिदेशक ने अभिलेखागार में रखी गई पुरानी फाइलों, दुर्लभ पांडुलिपियों और ब्रिटिशकालीन दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने इन दस्तावेजों को राज्य की प्रशासनिक और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग बताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि “ज्ञान भारतम” पहल के तहत इन जीर्ण-शीर्ण हो रहे दस्तावेजों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटलीकृत (Digitize) किया जाए। इसका उद्देश्य न केवल इन्हें नष्ट होने से बचाना है, बल्कि शोधकर्ताओं और आम जनता के लिए इन्हें सुलभ बनाना भी है। उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस परिसर और वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दस्तावेजों के रखरखाव के लिए वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया जाए ताकि कागज की गुणवत्ता और स्याही को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके।
मौके पर उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने कहा कि बिहार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है और गुलज़ारबाग़ प्रेस में मौजूद दस्तावेज उस इतिहास के मूक गवाह हैं। “ज्ञान भारतम” पहल के माध्यम से हम इस ज्ञान संपदा को भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करेंगे।
वहीं, श्री अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बिहार संग्रहालय इस संरक्षण कार्य में तकनीकी और विशेषज्ञ सहायता प्रदान करेगा ताकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप दस्तावेजों का संरक्षण हो सके।
इस अवसर पर सचिव (व्यय), वित्त विभाग, श्रीमती रचना पाटिल भी उपस्थित थीं ।

Tags: Bihar archives digitizationBihar Museum documents.Gulzarbagh printing press PatnaGyan Bharatam initiativePratyay Amrit Inspection
Previous Post

बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में ₹50 हजार करोड़ का निवेश—कजरा सौर परियोजना से बदलेगा राज्य का पावर भविष्य

Next Post

निदेशक ने माननीय से किया किनारा,माननीय अब कब किनारा लेंगे?

Related Posts

गया में BIMCGL परियोजना स्थल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी के दिए निर्देश
देश

गया में BIMCGL परियोजना स्थल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी के दिए निर्देश

December 5, 2025
Next Post
निदेशक ने माननीय से किया किनारा,माननीय अब कब किनारा लेंगे?

निदेशक ने माननीय से किया किनारा,माननीय अब कब किनारा लेंगे?

New Delhi, India
Wednesday, June 24, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
29 ° c
66%
19.8mh
43 c 34 c
Thu
43 c 36 c
Fri

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 15 अगस्त से सरपंचों के लिए 10,000 रुपए मासिक मानदेय का ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 15 अगस्त से सरपंचों के लिए 10,000 रुपए मासिक मानदेय का ऐलान

June 24, 2026
अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर, उनके पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा: बलतेज पन्नू

अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर, उनके पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा: बलतेज पन्नू

June 24, 2026
विधायक कुलदीप धालीवाल ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को रखा जनता के सामने, कहा- पंजाब अब विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है

विधायक कुलदीप धालीवाल ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को रखा जनता के सामने, कहा- पंजाब अब विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है

June 24, 2026
बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के आगे मत्था टेका क्योंकि यह हर पंजाबी और सिख के लिए सर्वोच्च है, लेकिन कुछ लोग अपने निजी हितों के लिए इसका दुरुपयोग कर रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 24, 2026
बिहार में पासपोर्ट बनवाना हुआ और आसान: पुलिस वेरिफिकेशन का समय घटकर हुआ मात्र 10 दिन

बिहार में पासपोर्ट बनवाना हुआ और आसान: पुलिस वेरिफिकेशन का समय घटकर हुआ मात्र 10 दिन

June 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved