• About us
  • Contact us
Friday, February 6, 2026
21 °c
New Delhi
19 ° Sat
19 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

श्री गुरु रविदास जी प्रकाश पर्व 2026: खुरालगढ़ साहिब में राज्य स्तरीय समागम, पूरी कैबिनेट होगी शामिल – CM भगवंत मान

News Desk by News Desk
February 6, 2026
in देश
श्री गुरु रविदास जी प्रकाश पर्व 2026: खुरालगढ़ साहिब में राज्य स्तरीय समागम, पूरी कैबिनेट होगी शामिल – CM भगवंत मान
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़, 5 फरवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिए गए उपदेशों पर चलते हुए समानता वाले समाज की रचना के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जी की महान विरासत को बनाए रखने के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा 6 फरवरी को होशियापुर जिले में स्थित खुरालगढ़ में राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरी कैबिनेट संगत के साथ श्री गुरु रविदास जी को श्रद्धा और सम्मान अर्पित करने के लिए नतमस्तक होगी। भगवंत सिंह मान ने समस्त संगत से इस राज्य स्तरीय समागम में पूरे धार्मिक उत्साह और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने लोगों से समाज में प्रचलित विभिन्न सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी समस्त मानवता के लिए प्रकाश-स्तंभ है और उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का रास्ता दिखाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस दिव्य बाणी से समाज को विभिन्न समस्याओं से मुक्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही खुरालगढ़ में लगभग 148 करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय यादगार बना चुकी है, जो राज्य सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी को विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह यादगार सुविधाओं से लैस इमारत, मल्टीलेवल पार्किंग, मीनार-ए-बेगमपुरा, संगत हॉल, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समस्त मानवता की भलाई, समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश दिया और इस प्रकार समानतावादी मूल्यों पर आधारित समाज की रचना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने ऐसे आदर्श समाज का संकल्प दिया, जहाँ किसी को भी किसी प्रकार का कोई दुख या तकलीफ न झेलनी पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का महान जीवन, दर्शन और शिक्षाएँ मानवता का मार्गदर्शन करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी समाज के गरीब और पिछड़े वर्गों के रूहानी रहबर और मसीहा हैं, जिन्होंने हमें नेक और सदाचारी जीवन जीने की शिक्षा दी।

  • 649वें प्रकाश पर्व और 2027 में ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के लिए राज्य स्तर पर व्यापक प्रबंधों की व्यवस्था

भगवंत सिंह मान सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व को पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं, साथ ही 2027 में ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व के लिए साल भर चलने वाली राज्य स्तरीय तैयारियाँ शुरू की हैं। श्री खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया गया है जिसमें संतों, आध्यात्मिक नेताओं, कैबिनेट मंत्रियों, डिप्टी स्पीकर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी तथा 6 फरवरी को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत समापन होगा।

भगवंत मान सरकार ने संगत की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ और निर्विघ्न प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। साथ ही श्री खुरालगढ़ साहिब से पंजाब के हर गाँव तक श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को ले जाने वाले कार्यक्रम शुरू करके सिलसिलेवार समागम आरंभ किए हैं। गुरु जी के महान जीवन, दर्शन और समानता, भाईचारे तथा मानवता के प्रति शाश्वत संदेश के प्रसार के लिए साल भर शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहलकदमियां की जा रही हैं।

Tags: 650th Guru Ravidas preparationsBhagwant Mann Statementequality society PunjabGuru Ravidas Jayanti PunjabKhuralgarh Sahib samagam
Previous Post

परिवार के सपोर्ट से पाई सफ़लता! – डॉ. अंजली धर

Next Post

मॉड्यूलर-किचन्स: अब आप भी कहलाएँगी सुपर-मॉम और सुपर हाउस-वाइफ़!

Related Posts

649वां प्रकाश पर्व: भगवंत सिंह मान सरकार ने शुरू किया सालभर का महाअभियान, 2027 के 650वें पर्व की तैयारी तेज
देश

649वां प्रकाश पर्व: भगवंत सिंह मान सरकार ने शुरू किया सालभर का महाअभियान, 2027 के 650वें पर्व की तैयारी तेज

February 4, 2026
नशे के सौदागरों पर CM मान का वार: अकाली राज में ‘चिट्टा’ नहीं, ‘मजीठिया टीका’ कहा जाता था!
देश

नशे के सौदागरों पर CM मान का वार: अकाली राज में ‘चिट्टा’ नहीं, ‘मजीठिया टीका’ कहा जाता था!

November 6, 2025
Next Post
मॉड्यूलर-किचन्स: अब आप भी कहलाएँगी सुपर-मॉम और सुपर हाउस-वाइफ़!

मॉड्यूलर-किचन्स: अब आप भी कहलाएँगी सुपर-मॉम और सुपर हाउस-वाइफ़!

Please login to join discussion
New Delhi, India
Friday, February 6, 2026
Mist
21 ° c
43%
17.3mh
26 c 14 c
Sat
25 c 14 c
Sun

ताजा खबर

मॉड्यूलर-किचन्स: अब आप भी कहलाएँगी सुपर-मॉम और सुपर हाउस-वाइफ़!

मॉड्यूलर-किचन्स: अब आप भी कहलाएँगी सुपर-मॉम और सुपर हाउस-वाइफ़!

February 6, 2026
श्री गुरु रविदास जी प्रकाश पर्व 2026: खुरालगढ़ साहिब में राज्य स्तरीय समागम, पूरी कैबिनेट होगी शामिल – CM भगवंत मान

श्री गुरु रविदास जी प्रकाश पर्व 2026: खुरालगढ़ साहिब में राज्य स्तरीय समागम, पूरी कैबिनेट होगी शामिल – CM भगवंत मान

February 6, 2026
परिवार के सपोर्ट से पाई सफ़लता! – डॉ. अंजली धर

परिवार के सपोर्ट से पाई सफ़लता! – डॉ. अंजली धर

February 6, 2026
ख़ुश रहकर स्ट्रैस और टेंशन को कहें गुडबाय!

ख़ुश रहकर स्ट्रैस और टेंशन को कहें गुडबाय!

February 6, 2026
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा क़दम: CM विष्णु देव साय ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को दिखाई हरी झंडी

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा क़दम: CM विष्णु देव साय ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को दिखाई हरी झंडी

February 6, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved