• About us
  • Contact us
Saturday, March 28, 2026
23 °c
New Delhi
30 ° Sun
30 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में अहम भूमिका निभा रहीं बिहार की आर्द्रभूमियां

News Desk by News Desk
February 10, 2026
in देश
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में अहम भूमिका निभा रहीं बिहार की आर्द्रभूमियां
Share on FacebookShare on Twitter
  • वर्तमान में 2.25 हेक्टेयर से बड़ी 4526 आर्द्रभूमियां चिन्हित
  • 4316 आर्द्रभूमियों का भू-सत्यापन पूरा

पटना, 10 फरवरी। धरती की ‘किडनी’ कही जाने वाली आर्द्रभूमियां केवल दलदल, तालाब या झील तक ही सीमित नहीं हैं। बल्कि ये पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये प्राकृतिक जल-क्षेत्र प्रदूषित पानी को छानकर उसे शुद्ध बनाते हैं और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में सहायक होते हैं। बिहार में मौजूद आर्द्र भूमियां न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास से भी गहराई से जुड़ी हुई हैं।

राज्य में वर्तमान में 2.25 हेक्टेयर से बड़ी कुल 4526 आर्द्र भूमियां चिन्हित की गई हैं, जिनमें से 4316 आर्द्रभूमियों का भू-सत्यापन पूरा किया जा चुका है। यह आंकड़ा राज्य में जल-पारिस्थितिकी तंत्र की व्यापकता और उसके संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।

आर्द्रभूमियां लाखों लोगों की आजीविका का सीधा साधन भी हैं। मछली पालन पर निर्भर बड़ी आबादी के लिए ये जीवनरेखा के समान हैं। इसके अतिरिक्त मखाना, जूट और सिंघाड़ा जैसी नकदी फसलों की खेती पूरी तरह इन्हीं जल-क्षेत्रों की पारिस्थितिकी पर आधारित है। इस प्रकार आर्द्रभूमियां पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करती हैं।

ये जल-क्षेत्र जैव विविधता के संरक्षण में भी अहम योगदान देते हैं। देश-विदेश से आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए बिहार की कई आर्द्रभूमियां हर वर्ष प्रमुख आश्रय स्थल बनती हैं। इन्हीं विशेषताओं के कारण इन क्षेत्रों का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक हो जाता है।

हाल ही में बिहार की तीन आर्द्रभूमियों को अंतरराष्ट्रीय महत्व की रामसर साइट का दर्जा प्राप्त हुआ है, जिससे राज्य में कुल रामसर साइटों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इनमें बेगूसराय की कांवर झील, जमुई की नागी–नकटी पक्षी आश्रयणी , कटिहार की गोगाबिल जलाशय, बक्सर का गोकुल जलाशय और पश्चिम चंपारण की उदयपुर झील शामिल हैं।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस. चंद्रशेखर को तीन रामसर साइटों के लिए विशेष प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

Tags: Ramsar sites Indiawetlands Biharउदयपुर झीलकांवर झीलगोगाबिल जलाशयजलवायु परिवर्तननागी नकटी अभयारण्यपर्यावरण संरक्षण बिहारप्रवासी पक्षी बिहारबिहार आर्द्रभूमिमखाना खेतीरामसर साइट बिहार
Previous Post

बिट्टू ने कांग्रेस-अकाली गठबंधन की राजनीति को किया बेनकाब, मान ने सत्ता के भ्रष्ट गठबंधन को तोड़ा: बलतेज पन्नू

Next Post

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से बचें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से की अपील

Related Posts

जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने में सबका सहयोग जरूरी : मुर्मु
देश

जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने में सबका सहयोग जरूरी : मुर्मु

January 25, 2025
कैलिफोर्निया में आग जलवायु परिवर्तन के कारण लगी हैःएलन मस्क
विदेश

कैलिफोर्निया में आग जलवायु परिवर्तन के कारण लगी हैःएलन मस्क

January 13, 2025
जलवायु परिवर्तन से निपटने में सामूहिक भागीदारी और ग्रामीण रोजगार के अवसर बढ़ाने पर बल: प्रदान
देश

जलवायु परिवर्तन से निपटने में सामूहिक भागीदारी और ग् ीण रोजगार के अवसर बढ़ाने पर बल: प्रदान

October 5, 2024
जलवायु परिवर्तन पर भारत-अमेरिका के प्रयासों से रोजगार के नए अवसर
देश

जलवायु परिवर्तन पर भारत-अमेरिका के प्रयासों से रोजगार के नए अवसर

September 25, 2024
जलवायु परिवर्तन दुनिया की चिंता का सबसे बड़ा विषय: योगी
राजनीति

जलवायु परिवर्तन दुनिया की चिंता का सबसे बड़ा विषय: योगी

September 10, 2024
हरित विकास एवं रोजगार जलवायु परिवर्तन से लड़ने में महत्वपूर्ण: मोदी
देश

हरित विकास एवं रोजगार जलवायु परिवर्तन से लड़ने में महत्वपूर्ण: मोदी

August 15, 2024
Next Post
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से बचें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से की अपील

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से बचें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से की अपील

New Delhi, India
Saturday, March 28, 2026
Mist
23 ° c
61%
3.6mh
36 c 24 c
Sun
36 c 27 c
Mon

ताजा खबर

पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर जनस्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने संबंधी मानक स्थापित; मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 3 महीनों से कम समय में 30.51 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण: डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर जनस्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने संबंधी मानक स्थापित; मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 3 महीनों से कम समय में 30.51 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण: डॉ. बलबीर सिंह

March 28, 2026
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने  पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम

आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम

March 28, 2026
शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

March 27, 2026
शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

March 27, 2026
पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

March 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved