• About us
  • Contact us
Thursday, February 12, 2026
13 °c
New Delhi
20 ° Fri
21 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी: कुलदीप धालीवाल

News Desk by News Desk
February 11, 2026
in देश
भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी: कुलदीप धालीवाल
Share on FacebookShare on Twitter
  • ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 18% टैक्स लगाया, लेकिन मोदी सरकार ने अमेरिकी माल के लिए भारत के दरवाजे ‘जीरो टैक्स’ पर खोले: धालीवाल
  • जाखड़ साहब, गोल-मोल बातें छोड़ो और डील का ‘ड्राफ्ट’ सार्वजनिक करो, पंजाब के किसानों को गुमराह करना बंद करो: विधायक धालीवाल
  • जैसे बादल परिवार तीन काले कृषि कानूनों की वकालत करता था, वैसे ही जाखड़ साहब भी इस डील की वकालत कर रहे हैं: धालीवाल
  • धालीवाल की जाखड़ को नसीहत- मोदी की चाकरी करते-करते कहीं आपका हश्र भी अकालियों जैसा न हो जाए

चंडीगढ़, 11 फरवरी 2026: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वकालत कर रहे पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस समझौते को देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी ‘गद्दारी’ करार दिया। धालीवाल ने जाखड़ को सीधी चुनौती दी कि वे मीडिया में तारीफों के पुल बांधने की बजाय इस डील का असली ड्राफ्ट सार्वजनिक करें।

बुधवार को ‘आप’ नेता प्रभवीर बराड़ के साथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप सरकार ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जबकि मोदी सरकार ने घुटने टेकते हुए अमेरिकी वस्तुओं पर टैक्स 7.7 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है।

उन्होंने सवाल किया कि जब अमेरिकी किसान भारत में बिना किसी टैक्स के माल बेचेगा और हमारे किसान को अमेरिका में 18 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा, तो यह बराबरी का सौदा कैसे हुआ? यह देश के हित में कैसे है?

धालीवाल ने चेतावनी दी कि इस डील के जरिए अमेरिका की ‘लाल ज्वार’ भारतीय मंडियों पर कब्जा कर लेगी, जिससे पंजाब, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मक्का, बाजरा और ज्वार उगाने वाले किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीरो टैरिफ के कारण कश्मीर और हिमाचल के सेब, बादाम और अखरोट उत्पादक भी सड़कों पर आ जाएंगे।

सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए धालीवाल ने कहा कि जाखड़ साहब, आप आज उसी तरह इस डील की वकालत कर रहे हैं जैसे कभी बादल परिवार तीन काले कृषि कानूनों की करता था। आज अकाली दल की राजनीतिक हालत सबके सामने है। कहीं मोदी की चाकरी करते-करते आपका हश्र भी अकालियों जैसा न हो जाए। उन्होंने कहा कि जाखड़ पहले कांग्रेस में रहकर गांधी परिवार की चाकरी करते थे और अब मोदी के गुणगान करके देश का हित बेचने पर तुले हुए हैं।

‘आप’ प्रवक्ता ने कहा कि आज तक इस डील की जानकारी सिर्फ ट्रंप के ट्वीट्स से मिल रही है। प्रधानमंत्री ने न तो संसद में कुछ बताया और न ही देश को भरोसे में लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अमेरिका के पास गिरवी रख दिया है।

धालीवाल ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ किसानों की नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों की है। उन्होंने एलान किया कि वे जाखड़ के हर झूठ का रोजाना जवाब देंगे और भाजपा के इस किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब करते रहेंगे।

Tags: India US Trade DealPunjab BJPआप पंजाबकिसानों का मुद्दाकुलदीप धालीवालट्रंप टैरिफभारत-अमेरिका ट्रेड डीलसुनील जाखड़
Previous Post

श्री शीर्षत कपिल अशोक राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक मंडल में नामित

Next Post

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Related Posts

नशा तस्करों के सियासी सरपरस्तों के साथ राज्यपाल की यात्रा महज दिखावा: कुलदीप धालीवाल
देश

नशा तस्करों के सियासी सरपरस्तों के साथ राज्यपाल की यात्रा महज दिखावा: कुलदीप धालीवाल

February 10, 2026
सुनील जाखड़ पंजाबियों को कर रहे गुमराह; भारत-अमेरिका समझौता किसान और देश विरोधी: कुलदीप धालीवाल
देश

सुनील जाखड़ पंजाबियों को कर रहे गुमराह; भारत-अमेरिका समझौता किसान और देश विरोधी: कुलदीप धालीवाल

February 9, 2026
Punjab vs Centre: Budget 2026 में किसानों-युवाओं को झटका, CM मान बोले—केंद्र ने पंजाब से फिर किया नाइंसाफी
देश

Punjab vs Centre: Budget 2026 में किसानों-युवाओं को झटका, CM मान बोले—केंद्र ने पंजाब से फिर किया नाइंसाफी

February 1, 2026
गैंगस्टरों के सहारे सत्ता? अकाली नेताओं पर बड़ा हमला – सुखबीर बादल को लेकर धालीवाल का तीखा सवाल
देश

गैंगस्टरों के सहारे सत्ता? अकाली नेताओं पर बड़ा हमला – सुखबीर बादल को लेकर धालीवाल का तीखा सवाल

January 31, 2026
Next Post
‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Please login to join discussion
New Delhi, India
Thursday, February 12, 2026
Mist
13 ° c
94%
10.8mh
27 c 14 c
Fri
28 c 16 c
Sat

ताजा खबर

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

February 11, 2026
UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा

February 11, 2026
‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

February 11, 2026
भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी: कुलदीप धालीवाल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी: कुलदीप धालीवाल

February 11, 2026
श्री शीर्षत कपिल अशोक राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक मंडल में नामित

श्री शीर्षत कपिल अशोक राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक मंडल में नामित

February 11, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved