• About us
  • Contact us
Friday, February 13, 2026
13 °c
New Delhi
21 ° Sat
22 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

छह दिवसीय ‘उमंग-2026’ का समापन; अभियंत्रण महाविद्यालय वर्ग में संयुक्त प्रदर्शन में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मुजफ्फरपुर शीर्ष पर

News Desk by News Desk
February 12, 2026
in देश
छह दिवसीय ‘उमंग-2026’ का समापन; अभियंत्रण महाविद्यालय वर्ग में संयुक्त प्रदर्शन में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मुजफ्फरपुर शीर्ष पर
Share on FacebookShare on Twitter

विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल-कूद महोत्सव ‘उमंग-2026’ का आज पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर, में समापन हुआ। 7 से 12 फरवरी तक चले इस आयोजन में पहले चरण में 7 से 9 फरवरी के बीच राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा दूसरे चरण में 10 से 12 फरवरी के दौरान राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में हुए संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मुजफ्फरपुर को इस वर्ष का शीर्ष संस्थान घोषित किया गया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को माननीय मंत्री, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, श्री सुनील कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, श्री सुनील कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस जोश, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ यह छह दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ है, वह सराहनीय है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों और आयोजन टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देते हैं, बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

माननीय मंत्री ने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य में खेल एवं प्रतिभा को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। अलग खेल मंत्रालय की स्थापना, स्टेडियमों का निर्माण तथा ‘मेडल लाओ-नौकरी पाओ’ जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को सम्मान और अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ‘उमंग’ जैसे आयोजन खेल, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को समय पर पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं। आयोजन के सफल आयोजन और छात्रों के जोश को देखते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष ‘उमंग-2027’ का आयोजन और अधिक व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सीतामढ़ी ने फाइनल मुकाबले में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, औरंगाबाद को पराजित कर खिताब जीता। शतरंज प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मुजफ्फरपुर की विद्या भारती प्रथम तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, पूर्णिया की आकांक्षा राज द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सासाराम के ऋषिकेश कुमार विजेता और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मोतिहारी के शिव शेखर उपविजेता रहे।

टेबल टेनिस में बालिका वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गया की टीम विजेता बनी, जबकि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली उपविजेता रही। बालक वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मुजफ्फरपुर ने खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली तथा बालक वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा विजेता रहे।

कबड्डी स्पर्धा में बालिका वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बख्तियारपुर (पटना) और बालक वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जमुई ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कटिहार ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांका को पराजित किया, जबकि बालक वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बख्तियारपुर ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अरवल को मात देकर खिताब जीता।

इस दौरान विभागीय सचिव डॉ. प्रतिमा ने अपने संबोधन में बताया कि छह दिवसीय ‘उमंग-2026’ के अंतर्गत 7 से 9 फरवरी तक राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा 10 से 12 फरवरी तक राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए खेल-कूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य के विभिन्न संस्थानों से कुल खेल खुद प्रतियोगिताओं में लगभग 1,840 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें अभियंत्रण महाविद्यालय वर्ग से 930 प्रतिभागी शामिल रहे। सचिव ने कहा कि सभी प्रतियोगिताएँ उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुईं।

Tags: उमंग-2026 समापनपटना खेल आयोजनपाटलिपुत्र खेल परिसरराजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मुजफ्फरपुरराज्य स्तरीय खेल महोत्सवविज्ञान प्रावैधिकी विभाग
Previous Post

‘उमंग-2026’ के तहत राज्यस्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक स्पर्धाओं में इंजीनियरिंग छात्रों ने दिखाई विविध प्रतिभा ।

Next Post

मुंबई एयरपोर्ट पर जब्त 35 किरपान लौटाए गए, सुरक्षा नियमों पर फिर छिड़ी बहस

Related Posts

No Content Available
Next Post
मुंबई एयरपोर्ट पर जब्त 35 किरपान लौटाए गए, सुरक्षा नियमों पर फिर छिड़ी बहस

मुंबई एयरपोर्ट पर जब्त 35 किरपान लौटाए गए, सुरक्षा नियमों पर फिर छिड़ी बहस

Please login to join discussion
New Delhi, India
Friday, February 13, 2026
Mist
13 ° c
82%
8.3mh
28 c 16 c
Sat
29 c 17 c
Sun

ताजा खबर

आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा- ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत भाजपा ने दिया बड़ा ऑफर

आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा- ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत भाजपा ने दिया बड़ा ऑफर

February 12, 2026
भाजपा की अमरीका-भारत डील पंजाब के किसानों को बर्बाद करने और भारत की कृषि को अमेरिका को बेचने की साज़िश है: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा की अमरीका-भारत डील पंजाब के किसानों को बर्बाद करने और भारत की कृषि को अमेरिका को बेचने की साज़िश है: हरपाल सिंह चीमा

February 12, 2026
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ ‘आप’ का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन, केंद्र पर देश के हितों को बेचने का लगाया आरोप

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ ‘आप’ का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन, केंद्र पर देश के हितों को बेचने का लगाया आरोप

February 12, 2026
मुंबई एयरपोर्ट पर जब्त 35 किरपान लौटाए गए, सुरक्षा नियमों पर फिर छिड़ी बहस

मुंबई एयरपोर्ट पर जब्त 35 किरपान लौटाए गए, सुरक्षा नियमों पर फिर छिड़ी बहस

February 12, 2026
छह दिवसीय ‘उमंग-2026’ का समापन; अभियंत्रण महाविद्यालय वर्ग में संयुक्त प्रदर्शन में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मुजफ्फरपुर शीर्ष पर

छह दिवसीय ‘उमंग-2026’ का समापन; अभियंत्रण महाविद्यालय वर्ग में संयुक्त प्रदर्शन में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मुजफ्फरपुर शीर्ष पर

February 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved