• About us
  • Contact us
Sunday, May 17, 2026
34 °c
New Delhi
41 ° Mon
41 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भाजपा की अमरीका-भारत डील पंजाब के किसानों को बर्बाद करने और भारत की कृषि को अमेरिका को बेचने की साज़िश है: हरपाल सिंह चीमा

News Desk by News Desk
February 12, 2026
in देश
भाजपा की अमरीका-भारत डील पंजाब के किसानों को बर्बाद करने और भारत की कृषि को अमेरिका को बेचने की साज़िश है: हरपाल सिंह चीमा
Share on FacebookShare on Twitter
  • अगर भारत में सस्ता अमरीकी दूध, अनाज और पनीर जाए, तो पंजाब के किसान कहाँ जाएँगे? हरपाल सिंह चीमा
  • अमरीकी कृषि सचिव के ट्वीट से साबित होता है कि इस डील से अमरीका के किसानों को फायदा पहुंचता है, भारतीय किसानों को नहीं: हरपाल सिंह चीमा
  • मंत्री हरपाल सिंह चीमा का भाजपा को खुली चुनौती: “डील के दस्तावेज सार्वजनिक करो, दिखाओ कि आप देश को कैसे बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हो
  • पंजाब के लोग अन्नदाता की इज्ज़त और भविष्य पर किसी भी हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, 12 फरवरी 2026: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह तथाकथित ‘भारत-अमरीका डील’ के ज़रिए पंजाब के किसानों को बर्बाद करने और भारत की कृषि को अमरीका को बेचने के लिए ‘बड़ी योजना और साज़िश’ रच रही है।

पार्टी दफ्तर में मीडिया को संबोधित करते हुए चीमा ने चेतावनी दी कि अगर सस्ता अमरीकी दूध पाउडर, पनीर, अनाज और अन्य कृषि उत्पादों कम दामों पर भारत आने शुरू हो गए तो यह सीधे तौर पर पंजाब और पूरे देश के किसानों को कुचल देगा। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब के किसान कहां जाएंगे?

चीमा ने कहा कि पंजाब के किसान दशकों से देश का पेट भर रहे हैं और पंजाब ने पिछले 50 सालों से गेहूं और धान के ज़रिए भारत के राष्ट्रीय अन्न भंडार में बहुत बड़ा योगदान डाला है और आज भी योगदान डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि जिस ‘अन्नदाता’ ने देश में एक बड़ी फ़ूड क्रांति लाई, उसे अब एक गहरी राजनीतिक और आर्थिक साज़िश के ज़रिए निशाना बनाया जा रहा है।

चीमा ने कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी होने का दावा करने वाली और “स्वदेशी भारत” की बात करने वाली भाजपा आज पूरी तरह से अमरीका के हाथों बिक चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अमरीका के आगे घुटने टेक दिए हैं और अब भारत को फिर से निर्भर बनाने की कोशिश कर रही है।

अमरीकी कृषि सचिव ब्रूक रोलिंस के एक ट्वीट का हवाला देते हुए चीमा ने कहा कि सच अब पूरी दुनिया के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि अमरीकी कृषि सचिव ब्रूक रोलिंस ने सार्वजनित रूप से राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया और खुलकर इस डील का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि इस डील से विशाल भारतीय बाज़ार में अमरीकी कृषि उत्पादों का एक्सपोर्ट बढ़ेगा, यह डील अमरीकी कीमतों को ऊंचा उठाएगी, ग्रामीण अमरीका में नकदी पहुंचाएगी आएगा और अमरीकी आर्थिकता मज़बूत होगी। चीमा ने कहा यह साफ सबूत है कि यह डील भारतीय किसानों के लिए नहीं, बल्कि अमरीकी किसानों के लिए की जा रही है।

उन्होंने आगे सवाल किया कि पंजाब के भाजपा नेता यह दावा करके जनता को गुमराह क्यों कर रहे हैं कि इस डील से पंजाब को फायदा होगा। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर सीधा निशाना साधते हुए चीमा ने कहा कि जाखड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि पंजाब को लाभ होगा, लेकिन भाजपा में अमरीकी कृषि सचिव के ट्वीट का जवाब देने की हिम्मत नहीं है।

चीमा ने जाखड़ और भाजपा लीडरशिप से एक सीधा सवाल पूछा कि क्या आपमें इस बयान को ट्वीट के ज़रिए कोट करने और अमरीका को जवाब देने की हिम्मत है?
चीमा ने मांग की कि सुनील जाखड़, भाजपा के वर्किंग अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और भाजपा सांसद रवनीत बिट्टू तुरंत इस डील के दस्तावेज पंजाब के लोगों, भारत के किसानों और देश के आम नागरिकों के सामने सार्वजनिक करें।
चीमा ने कहा कि ‘दस्तावेज दिखाओ’, उन्हें सार्वजनिक करो। ये वो दस्तावेज हैं जिनके ज़रिए आप देश को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।
टैरिफ और टैक्स के मुद्दों पर रोशनी डालते हुए चीमा ने कहा कि पहले जब भारतीय उत्पाद अमरीका जाते थे, तो लगभग 50% टैरिफ लगाया जाता था, पर अब इसे घटा कर 18% कर दिया गया है। दूसरी ओर, भारत द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों पर टैरिफ घटा कर जीरो कर दिया गया है।

चीमा ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि भाजपा, जो बड़े कॉर्पोरेट घरानों के लिए काम करने वाली और कॉर्पोरेट परिवारों द्वारा चलाई जाने वाली भारत अब भारत किसानों को पूंजीपतियों को बेचने की कोशिश कर रही है और यह काम अमेरिका के ज़रिए किया जा रहा है।
भाजपा को किसानों और आम नागरिकों का दुश्मन बताते हुए चीमा ने कहा कि यह पार्टी मुट्ठी भर परिवारों और कॉर्पोरेट घरानों की पार्टी है। उनके सहारे देश पर राज कर रही है और देश को बेचने की कोशिश कर रही है।
चीमा ने आगे कहा कि भाजपा भारत की आज़ादी की कीमत नहीं समझती क्योंकि आज़ादी की लड़ाई के दौरान भाजपा का कोई वजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि न सिर्फ़ मौजूदा नेताओं, बल्कि उनकी पुरानी लीडरशिप का भी देश को आज़ाद कराने की लड़ाई में कोई रोल नहीं था। उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब और कई दूसरे राज्यों के लोगों, जिनमें बंगाली और अलग-अलग इलाकों के नागरिक शामिल थे, ने भारत की आज़ादी के लिए ब्रिटिश राज को कुचला और अंग्रेजों को बाहर निकाला।

चीमा ने कहा कि आज भाजपा देश को अमरीका के हवाले करने की कोशिश कर रही है। सीधी राजनीतिक चुनौती देते हुए चीमा ने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता, चाहे वह पंजाब यूनिट का हो या नेशनल यूनिट का, इस मुद्दे पर बहस के लिए आगे आ सकता है। उन्होंने कहा कि आप यह बेनकाब करेगी कि भाजपा ने पंजाब और भारत के किसानों को कैसे बेचा है।

चीमा ने भाजपा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग देश के ‘अन्नदाता’ की शान और भविष्य पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे और सच्चाई हर गांव और हर घर तक पहुंचाई जाएगी।

Tags: FTA पंजाब राजनीतिPunjab farmers trade dealअमेरिकी कृषि सचिव ट्वीटभारत-अमेरिका डील विवादहरपाल सिंह चीमा बयान
Previous Post

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ ‘आप’ का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन, केंद्र पर देश के हितों को बेचने का लगाया आरोप

Next Post

आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा- ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत भाजपा ने दिया बड़ा ऑफर

Related Posts

No Content Available
Next Post
आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा- ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत भाजपा ने दिया बड़ा ऑफर

आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा- 'ऑपरेशन लोटस' के तहत भाजपा ने दिया बड़ा ऑफर

New Delhi, India
Sunday, May 17, 2026
Sunny
34 ° c
22%
9mh
47 c 35 c
Mon
46 c 37 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

May 16, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 16, 2026
अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना 40 से 90 वर्ष से अधिक आयु के मरीज़ों के लिए बनी सहारा,98 वर्षीय मरीज़ भी लाभान्वित

May 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved