• About us
  • Contact us
Sunday, February 22, 2026
28 °c
New Delhi
25 ° Mon
25 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

ए. आई. इम्पैक्ट सम्मिट – 2026 ने सफलता के अनेक रास्ते दिखाये!

News Desk by News Desk
February 21, 2026
in देश
ए. आई. इम्पैक्ट सम्मिट – 2026 ने सफलता के अनेक रास्ते दिखाये!
Share on FacebookShare on Twitter

हरेन्द्र प्रताप की विशेष रिपोर्ट

नई दिल्ली, 21फरवरी। छह दिवसीय इंडिया ए. आई. इम्पैक्ट सम्मिट – 2026 आज यहां प्रगति मैदान में कैरियर एवं प्रगति के अनेक रास्ते दिखाते हुए सम्पन्न हो गया। ए. आई. एक्स्पो में अंतिम दिन विशेष रूप से युवाओं का दबदबा रहा। साथ ही बहुत सारे स्टॉल और मंडप आज सुबह से ही खाली होते दिखाई दिये। अप्रत्याशित रूप से एक्स्पो की अवधि एक दिन बढ़ जाने के कारण ए. आई. उद्यमियों को लाभ कम, नुकसान अधिक उठाना पड़ा। यहां तक कि राज्यों के सरकारी मंडप में भी गतिविधि आज कम दिखाई दी।

16 फरवरी से आरंभ ए. आई. एक्स्पो पहले पांच दिन का आयोजन था और शुक्रवार 20 फरवरी को खत्म होना था लेकिन अब छठे दिन के साथ यह शनिवार, 21 फरवरी को समाप्त हुआ।

अंतिम दिन दिल्ली और आस-पास से आये विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक्स्पो में ए. आई. के विभिन्न आयामों की खोज की। गाजियाबाद स्थित राजकुमार गोयल प्रोद्योगिकी संस्थान और दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन महाविद्यालय एवं कालिंदी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक्स्पो का भरपूर सदुपयोग किया। बी.टेक. छात्रा प्रज्ञा गुप्ता ने हॉल एक से पांच तक में मेकाट्रानिक्स से संबंधित ए. आई. की खोज की जबकि उनके दो साथियों
ने हॉल छह में ए. आई. गतिविधियों का अवलोकन किया। वहीं राजस्थान की दीप्ति सोनी और झारखंड की सिमरन कुमारी ने ए. आई. में नये कैरियर की जानकारी ली। लेकिन एच. आर. में विशेष जानकारी लेने आईं खुशी को अपेक्षित जानकारी नहीं मिल पायी। हालांकि उन्होंने एक्स्पो को बेहद उपयोगी बताया।

देश – विदेश की नामी कंपनियों और अनेक नये स्टार्ट अप की प्रदर्शनी में आम दर्शकों के लिए भी बहुत कुछ दिलचस्प रहा। विशेष कर गड्ढों को ढूंढने और उसकी मरम्मत करने और रियलिटी सेक्टर में ए. आई. के प्रयोग की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया।

आज जो दर्शक आये थे, वे गूगल, लिंक्डइन, टाटा, टेक महेंद्रा, जियो जैसे एक दर्जन मंडप में विशेष रुचि लेते हुए दिखाई दिये।

प्रदर्शकों में से अनेक ने सिर्फ दूसरे दिन के आयोजन और व्यवस्था को अच्छा बताया। कुछ ने बताया कि वास्तव में सारा जोश सिर्फ तीन दिन तक रहा और उसके बाद सब कुछ औपचारिक रह गया। गलगोटिया विश्वविद्यालय के चीनी रोबोट कांड ने सम्मेलन और प्रदर्शनी का सारा मजा किरकिरा कर दिया। दिलचस्प तथ्य यह है कि आज अंतिम दिन भी गलगोटिया विश्वविद्यालय का मंडप और उसका नाम हटाया नहीं गया था ! उसे देख कर उस कांड की याद बार – बार आ रही थी। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक नियंत्रण की असफलता ने भी दिल्ली में व्यवस्था की पोल खोल दी।

Tags: AI Event News HindiAI Expo DelhiAI Impact Summit 2026Artificial Intelligence Career IndiaTech Expo 2026
Previous Post

बात करते-करते अटकना: कहीं आप नर्वस तो नहीं!

Next Post

संत, सत्ता और संग्राम: प्रयागराज केस से उठते राजनीतिक सवाल

Related Posts

ए. आई. इम्पैक्ट सम्मिट 2026 : चौथे दिन रोबोट ने किया आराम, नहीं लगा वैसा जाम
देश

ए. आई. इम्पैक्ट सम्मिट 2026 : चौथे दिन रोबोट ने किया आराम, नहीं लगा वैसा जाम

February 19, 2026
Next Post
संत, सत्ता और संग्राम: प्रयागराज केस से उठते राजनीतिक सवाल

संत, सत्ता और संग्राम: प्रयागराज केस से उठते राजनीतिक सवाल

Please login to join discussion
New Delhi, India
Sunday, February 22, 2026
Sunny
28 ° c
30%
10.4mh
31 c 18 c
Mon
32 c 19 c
Tue

ताजा खबर

आप नेताओं ने अमृतसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिखाए काले झंडे

आप नेताओं ने अमृतसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिखाए काले झंडे

February 22, 2026
अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के ऐतिहासिक परिणाम सामने आने लगे, सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने पास किया जेईई मेन्ज़: हरजोत सिंह बैंस

February 22, 2026
कैसी हो आपकी एक पर्फ़ैक्ट वैडिंग ज्वैलरी!

कैसी हो आपकी एक पर्फ़ैक्ट वैडिंग ज्वैलरी!

February 22, 2026
AI की दौड़ में बिहार आगे: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में दुनिया को चौंकाया बिहार पैवेलियन

AI की दौड़ में बिहार आगे: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में दुनिया को चौंकाया बिहार पैवेलियन

February 22, 2026
17 महीने, 17 जीत: मरीजों को मुफ्त दवा देने में बिहार ने बरकरार रखा अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

17 महीने, 17 जीत: मरीजों को मुफ्त दवा देने में बिहार ने बरकरार रखा अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

February 22, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved