श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली
आज की लेडीज़ हैं कुछ स्टाइलिश और ट्रैंडी! ऐसे में वो पहनना चाहतीं हैं एकदम ऐसी ड्रैसेज़, जो दिला दें उन्हें मोस्ट ब्यूटीफ़ुल लेडी का ख़िताब!
भई! माना कि आप फ़ैशनेबल दिखना चाहतीं हैं; लेकिन, आपको भी यह ख़याल तो, आता ही होगा कि अपने घर-परिवार और समाज का ख़याल रखते हुए थोड़ी सभ्य ड्रैसेज़ भी तो, पहननी ही पड़ेंगी। क्यों? होता है न कुछ ऐसा ही!
तो, सभ्यता को ध्यान में रखते हुए अब आपकी इस मॉडर्न दिखने की चाह को आप भी पूरा कर सकतीं हैं। वो कैसे? आइए जानते हैं:
- क्या है एक्सपर्ट की राय?
- वारिजा बजाज,
बॉलीवुड फ़ैशन डिज़ाइनर एवं ऑनर, वारिजा डिज़ाइन स्टूडियो,
दिल्ली।
- छा रहा है ख़ुमार अनारकली सूट्स का!
दशकों पहले राजा महाराजाओं के समय में अनारकली सूट्स का चलन ज़ोरों पर था। यह सूट्स भारतीय संस्कृति और सभ्यता की निशानी माने जाते थे। लेकिन, आज फ़ैशन के बदलते ट्रैंड्स में दशकों पुराने यह अनारकली सूट्स एक बार फिर फ़ैशन की दुनिया में अपनी दस्तक देते नज़र आ रहे हैं। सुंदर कढ़ाई और पैचवर्क के साथ मनमोहक कलर्स और डिज़ाइन्स में उपलब्ध यह ट्रेडिशनल सूट्स आज की माॅडर्न लेडीज़ की पहली पसंद बन गए हैं। आज अनारकली सूट्स के प्रति लेडीज़ के बढ़ते रुझान और क्रेज़ को देखते हुए फ़ैशन डिज़ाइनर्स भी अपनी क्रिएटिविटी दिखाते नज़र आ रहे हैं। रेडीमेड में अवेलेबल होने के साथ ही अब आप इन ट्रेडिशनल सूट्स को अपनी सहूलियत के हिसाब से आरामदायक फ़ैब्रिक्स में अपने पसंदीदा कलर्स, स्टाइल और डिज़ाइन्स में तैयार करवा सकतीं हैं।

- लहँगा–चोली बन रही है आज की जैन–ज़ी गर्ल्स की पहली पसंद!
पहले किसी भी ऑकेज़न पर मम्मी का ज़रा-सा लहँगा-चोली पहनने के लिए कह देना; तो, जैसे गर्ल्स के लिए एक बहुत ही ज़्यादा मुश्किल वाली बात हो जाती थी और हो जाता था बेचारी उन गर्ल्स का मूड ख़राब! लेकिन, बदलते ट्रैंड्स में इन्हीं लहँगा-चोलियों ने मॉडर्न दिखने की चाह रखने वालीं यंग गर्ल्स के बीच आज अपनी एक अलग ही जगह बना ली है।
सुंदर और डिज़ाइनर यह लहँगा-चोली आज बहुत ही सूथिंग फ़ैब्रिक्स में उपलब्ध हैं, जिसके कारण आप इन्हें आसानी से पूरा दिन कंफ़र्टेबली कैरी कर सकतीं हैं।
- यंग गर्ल्स में है फ़ैशन लॉन्ग लैंथ कुर्तों का क्रेज़!
आज यंग गर्ल्स में फ़ैशनेबल दिखने की इच्छा; तो, जैसे आसमान ही छू रही है। लेकिन, फ़ैशनेबल और स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ आख़िर उन्हें अपनी सभ्यता का भी तो, ध्यान रखना है! तो, ऐसे में आज की यंग गर्ल्स के बीच लॉन्ग लैंथ कुर्तों का क्रेज़ भी ज़ोर पकड़ता नज़र आ रहा है।

यह कुर्ते लंबाई में घुटने से नीचे तक होते हैं। कॉटन, सिल्क, डूपियन सिल्क, जॉर्जेट और वूलन जैसे फ़ैब्रिक्स में सुंदर और आकर्षक कढ़ाई और पैचवर्क में उपलब्ध यह ट्रेडिशनल कुर्ते दिखने में एकदम स्टाइलिश और ट्रैंडी होते हैं। इन ट्रेडिशनल कुर्तों को आप पजामी या चूड़ीदार के अलावा जीन्स के साथ भी कैरी-ऑन कर सकतीं हैं। इससे आप त्यौहार के दिन ट्रेडिशनल भी दिखेंगी और साथ ही शो करेंगी अपना एक ट्रैंडी और स्टाइलिश लुक!






