• About us
  • Contact us
Friday, March 13, 2026
26 °c
New Delhi
29 ° Sat
28 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

किसानों को तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है सरकार का लक्ष्य : मंत्री

News Desk by News Desk
March 13, 2026
in देश
किसानों को तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है सरकार का लक्ष्य : मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

– गांधी मैदान में राज्य स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला (एग्रो बिहार-2026) का हुआ उद्घाटन, 15 मार्च तक चलेगा
* इस मेले में 100 से ज्यादा स्टॉलों पर दिख रही है कृषि की आधुनिक तकनीक
* किसानों को अनुदानित दर पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करा रही है सरकार

पटना, 12 मार्च।हमारी सरकार का संकल्प है किसानों को तकनीक से जोड़ना, खेती को आधुनिक बनाना और किसान की आय बढ़ाना। इसको लेकर राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। ये बातें गुरुवार को राज्य के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कही। वे गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला (एग्रो बिहार-2026) के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

15 मार्च तक चलने वाले इस मेले का उन्होंने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लगभग 2 लाख से अधिक वर्ग फीट क्षेत्र में फैले इस मेले में 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के कृषि यंत्र निर्माता भी यहां आए हैं। हमारी सरकार किसानों को अनुदानित दर पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करा रही है और यह अनुदान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में भेजा जा रहा है। इससे किसानों को पारदर्शी और समय पर लाभ मिल रहा है।

तकनीक के साथ संगम है यह मेला
समारोह में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि यह मेला किसानों का तकनीक के साथ संगम है। वर्ष 2011 से पटना में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। हम तकनीक के सहारे उत्पादन बढ़ा सकते हैं। बढ़ती आबादी और इसके कारण खेती पर बढ़ते दबाव को तकनीक के सहारे ही कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एक बड़ी चुनौती यह है कि हमारे किसानों के पास जोत कम है, ऐसे में क्लस्टर खेती के माध्यम से किसान एक साथ समूह में खेती कर कृषि यंत्रों का लाभ उठा सकते हैं। राज्य के प्रत्येक जिले में कस्टम हायरिंग सेंटर की व्यवस्था की जा रही है, जिससे छोटे और सीमांत किसान भाड़े पर कृषि यंत्र लेकर खेती कर सकते हैं।

70 फीसदी आबादी कृषि पर आश्रित
इस मौके पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) बिहार के अध्यक्ष गौरव साह ने कहा कि एग्रीकल्चर इनोवेशन, फार्म मैकेनाइजेशन, इकोनॉमिक एडॉप्शन और इंडस्ट्री-फार्मर पार्टनरशिप को बढ़ाने का यह एक महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य की 70 फीसदी आबादी कृषि पर आश्रित है, इसलिए खेती को अत्याधुनिक बनाना जरूरी है। कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने कहा कि कृषि को उत्पादक, टिकाऊ और लाभकारी बनाने के लिए यंत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एग्रो बिहार 2026 का आयोजन इसी उद्देश्य के साथ किया गया है। बिहार में यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए 91 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है।

Tags: Agricultural MechanizationAgro Bihar 2026Bihar Agriculture DepartmentBihar Agriculture FairBihar FarmersDBT Subsidy Farm EquipmentGandhi Maidan PatnaModern Farming Technologypatna newsRam Kripal Yadav
Previous Post

बालू घाटों को बीच में छोड़ने वालों को दोबारा टेंडर में नहीं किया जाएगा शामिल : उप-मुख्यमंत्री

Next Post

मध्यमा परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक, 16 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा

Related Posts

बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
देश

अभी-अभी

बालू घाटों को बीच में छोड़ने वालों को दोबारा टेंडर में नहीं किया जाएगा शामिल : उप-मुख्यमंत्री

March 13, 2026
सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन
देश

सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन

March 11, 2026
पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण
देश

पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

March 9, 2026
पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक
देश

पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

March 9, 2026
Next Post
मध्यमा परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक, 16 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा

मध्यमा परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक, 16 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा

Please login to join discussion
New Delhi, India
Friday, March 13, 2026
Mist
26 ° c
51%
14.8mh
36 c 23 c
Sat
37 c 22 c
Sun

ताजा खबर

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026
">
Bihar Sports News: खेल जगत में बिहार का डंका! मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ का नेशनल अवार्ड

Bihar Sports News: खेल जगत में बिहार का डंका! मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ का नेशनल अवार्ड

March 13, 2026
पंजाब में ‘मिशन रोजगार’ के तहत 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, चार साल में 65 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां: भगवंत मान

पंजाब में ‘मिशन रोजगार’ के तहत 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, चार साल में 65 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां: भगवंत मान

March 13, 2026
इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को सीधे रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी: भगवंत सिंह मान

इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को सीधे रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी: भगवंत सिंह मान

March 13, 2026
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved