• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
29 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

News Desk by News Desk
April 27, 2026
in देश
पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़, 27 अप्रैल, 2026 : शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) को लगातार मिल रहे राजनीतिक झटकों के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह सराओ ने पार्टी से इस्तीफा देकर अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अश्वनी कुमार की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी जॉइन की। इस अवसर पर पूर्व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी भाजपा की सदस्यता ली।


अकाली परंपरा में पले-बढ़े सराओ का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा है। पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से कानून में स्नातक सराओ ने पंजाब सरकार में संगरूर में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) और पंजाब ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में उप निदेशक (पंचायत) के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने 30 सितंबर, 2011 को स्वेच्छा से समयपूर्व सेवानिवृत्ति लेकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने का फैसला किया। इसके बाद 2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा जहां उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल से 3,345 वोटों के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
सराओ की राजनीतिक यात्रा पूर्व अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ गहराई से जुड़ी रही है। वह लंबे समय से ढींडसा के विश्वस्त सहयोगियों में गिने जाते है। जब ढींडसा ने अलग होकर शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) का गठन किया तब सराओ भी उनके साथ ही खड़े रहे।

बाद में जब ढींडसा के पुत्र और पूर्व कैबिनेट मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने सुनाम सीट छोड़कर लहरा से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया तब सराओ ने स्वेच्छा से अपनी दावेदारी छोड़ दी। वर्ष 2020 में सराओ ने ढींडसा के साथ ही शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) में प्रवेश किया और तब से लेकर अब तक पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।
सराओ का इस्तीफा अकाली दल (पुनर सुरजीत) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है जो गठन के बाद से ही अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रहा है और मालवा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती के लिए सराओ जैसे अनुभवी नेताओं पर निर्भर था।

उनका भाजपा में शामिल होना, विशेषकर पूर्व डीडीपीओ के साथ, पंजाब में भाजपा की पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, खासकर लहरा विधानसभा क्षेत्र में, जहां पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी मौजूदगी बढ़ाने में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि सराओ के बड़े भाई ज्ञानी निरंजन सिंह भुटाल, जो अकाली दल के वरिष्ठ नेता रहे हैं, ने वर्ष 2002 में लहरा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था हालांकि वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने 2007 में उन्हें स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। ज्ञानी की पत्नी, जो सराओ की भाभी हैं, मूनक क्षेत्र से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य के रूप में दो बार निर्वाचित हो चुकी हैं।

Tags: BJP Punjab NewsGurvinder Singh BhutalPunjab BJPPunjab PoliticsShiromani Akali DalSukhdev Singh DhindsaSukhwant Singh Saraoअकाली दलपंजाब न्यूज़मालवा की राजनीति
Previous Post

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली

Next Post

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

Related Posts

‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड
देश

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 9, 2026
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
देश

भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे

June 7, 2026
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल
देश

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल

June 5, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा
देश

भाजपा दलबदलुओं को उपयोग कर फैंक देने वाले प्यादों की तरह मानती है; सुनील जाखड़ और रवनीत सिंह बिट्टू उनकी ‘यूज़ एंड थ्रो’ स्ट्रैटेजी के सबसे अच्छे उदाहरण हैं: हरपाल सिंह चीमा

June 4, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए
देश

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा का तीखा पलटवार: कहा- बिट्टू घटिया राजनीति और निजी कीचड़ उछालने के बजाय हमारे सिद्धांतों वाले सवालों का जवाब दें
देश

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा का तीखा पलटवार: कहा- बिट्टू घटिया राजनीति और निजी कीचड़ उछालने के बजाय हमारे सिद्धांतों वाले सवालों का जवाब दें

May 28, 2026
Next Post
आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Mist
29 ° c
66%
5.8mh
42 c 32 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved