• About us
  • Contact us
Friday, June 26, 2026
40 °c
New Delhi
40 ° Sat
40 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

News Desk by News Desk
May 10, 2026
in देश
पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया
Share on FacebookShare on Twitter
  • भगवंत मान सरकार के शिक्षा सुधारों ने लाया ऐतिहासिक बदलाव, पंजाब के सरकारी स्कूल बुनियादी शिक्षा में केरल से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं: हरजोत सिंह बैंस
  • स्कूल ऑफ एमिनेंस से लेकर विश्वस्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण तक, पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान: हरजोत सिंह बैंस
  • पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं, नीति आयोग की रिपोर्ट ने जमीनी स्तर पर हुए बदलाव को दी मान्यता: हरजोत सिंह बैंस
  • नीति आयोग ने शिक्षा में शहरी-ग्रामीण अंतर को कम करने के लिए पंजाब की सराहना की

चंडीगढ़, 10 मई: स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पंजाब को भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है। नीति आयोग की शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट 2026 में पंजाब ने स्कूल शिक्षा के महत्वपूर्ण बुनियादी मानकों में लंबे समय से अग्रणी रहे केरल को पीछे छोड़ दिया है।

प्रणालीगत सुधारों और जमीनी स्तर पर किए गए समर्पित प्रयासों से हासिल इस उपलब्धि को “पंजाब युग” की शुरुआत बताते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “यह सम्मान हर उस माता-पिता, विद्यार्थी और शिक्षक का है जिसने सरकारी स्कूलों पर भरोसा बनाए रखा। यह उपलब्धि एक दिन में हासिल नहीं हुई, बल्कि बेहतर नीति, मजबूत इरादों और प्रभावी अमल का परिणाम है, जिससे बेहतर नतीजे सामने आए हैं।”

नीति आयोग की रिपोर्ट के विवरण साझा करते हुए उन्होंने कहा, “पंजाब ने तीसरी कक्षा की भाषा दक्षता में 82 प्रतिशत और गणित में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि केरल ने क्रमशः 75 प्रतिशत और 70 प्रतिशत अंक हासिल किए। नौवीं कक्षा के गणित में पंजाब ने 52 प्रतिशत दक्षता दर्ज की, जो केरल के 45 प्रतिशत से अधिक है।”

पंजाब सरकार द्वारा किए गए सुधारों के सार्थक प्रभावों को रेखांकित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मिशन समर्थ और स्कूल ऑफ एमिनेंस कार्यक्रमों के तहत कोविड महामारी के बाद किए गए सुधारों के ठोस परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने आगे कहा, “राज्य के 99.9 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में अब बिजली उपलब्ध है, 99 प्रतिशत स्कूलों में कार्यशील कंप्यूटर मौजूद हैं और 80 प्रतिशत से अधिक स्कूल स्मार्ट क्लासरूम से लैस हैं। इसके अलावा, दसवीं कक्षा के 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी अब ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला ले रहे हैं। यह स्कूल छोड़ने की दर में तेजी से आई गिरावट को दर्शाता है। विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात अब 22:1 हो गया है।”

रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “नीति आयोग ने शिक्षा के क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण अंतर को कम करने तथा गांवों के विद्यार्थियों और लड़कियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की है। पंजाब द्वारा विश्व के सर्वोत्तम शैक्षिक मॉडल अपनाने से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता दर तेजी से बढ़ी है। अब तक सरकारी स्कूलों के 786 विद्यार्थियों ने जेईई मेन परीक्षा पास की है और 1,284 विद्यार्थी नीट परीक्षा में सफल हुए हैं।”

अध्यापक प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के विस्तार के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, “फिनलैंड और सिंगापुर में शुरू किए गए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इससे साबित होता है कि हमारे कक्षाएं विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा के योग्य हैं। पंजाब सरकार ने 13,000 शिक्षकों और स्टाफ की भर्ती की है तथा लगभग 3 लाख विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश एज कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले जा रहे हैं।”

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बेहतर नीति, स्पष्ट इरादों और प्रभावी अमल से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकती है और पंजाब के शिक्षकों ने यह साबित कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए शिक्षा सुधारों को अब नीति आयोग ने भी प्रमाणित कर दिया है। सरकारी स्कूलों के बच्चे अब केवल शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहे, बल्कि देश का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

Tags: AAP Govt Education ModelHarjot Singh BainsKerala vs Punjab EducationNEET JEE Results PunjabNITI Aayog Report 2026Punjab School EducationSchool of Eminence
Previous Post

ED जांच के बीच हैम्पटन स्काई रियल्टी की सफाई: ‘फर्जी एक्सपोर्ट के आरोप गलत, हम खुद सप्लायरों के GST फ्रॉड के शिकार’

Next Post

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही पटियाला की महिला को दी बड़ी राहत

Related Posts

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए
देश

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026
स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
देश

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

June 12, 2026
हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे
देश

हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

June 9, 2026
पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और फार्मास्युटिकल शिक्षा प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार विश्वविद्यालयों को बना रही है भविष्य उन्मुख: हरजोत सिंह बैंस
अभी-अभी

पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और फार्मास्युटिकल शिक्षा प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार विश्वविद्यालयों को बना रही है भविष्य उन्मुख: हरजोत सिंह बैंस

June 6, 2026
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 31, 2026
मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया
देश

मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

May 30, 2026
Next Post
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही पटियाला की महिला को दी बड़ी राहत

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही पटियाला की महिला को दी बड़ी राहत

New Delhi, India
Friday, June 26, 2026
Mist
40 ° c
32%
18.4mh
44 c 37 c
Sat
44 c 37 c
Sun

ताजा खबर

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच फंसा भारत

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच फंसा भारत

June 25, 2026
आस्था का बाज़ार: अयोध्या की दान पेटी से उज्जैन की जमीन तक

आस्था का बाज़ार: अयोध्या की दान पेटी से उज्जैन की जमीन तक

June 25, 2026
क्या सुशासन केवल एनकाउंटर और एक्सप्रेसवे से साबित होता है?

क्या सुशासन केवल एनकाउंटर और एक्सप्रेसवे से साबित होता है?

June 25, 2026
जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 25, 2026
एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

June 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved