• About us
  • Contact us
Friday, June 12, 2026
31 °c
New Delhi
34 ° Sat
35 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

IA कुमारबाग, पश्चिम चंपारण में ₹120.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगा अत्याधुनिक Compressed Biogas (CBG) प्लांट, 370 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

News Desk by News Desk
June 11, 2026
in देश
IA कुमारबाग, पश्चिम चंपारण में ₹120.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगा अत्याधुनिक Compressed Biogas (CBG) प्लांट, 370 रोजगार के अवसर होंगे सृजित
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बिहार में हरित ऊर्जा एवं सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत M/s Bharat GPS Bioenergy Pvt. Ltd. द्वारा औद्योगिक क्षेत्र कुमारबाग, पश्चिम चंपारण में अत्याधुनिक Compressed Biogas (CBG) प्लांट स्थापित किया जाएगा। लगभग ₹120.74 करोड़ के निवेश से विकसित होने वाली यह परियोजना राज्य में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ औद्योगिक विकास एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।

इस संबंध में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पात्र आवेदकों को राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसी क्रम में M/s Bharat GPS Bioenergy Pvt. Ltd. को IA कुमारबाग, पश्चिम चंपारण में आधुनिक CBG प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति दी गई।

प्रस्तावित परियोजना लगभग 15 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी। यह इकाई कृषि एवं जैविक अपशिष्टों के वैज्ञानिक उपयोग के माध्यम से स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। परियोजना के माध्यम से लगभग 370 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही, किसानों को कृषि अवशेषों के बेहतर उपयोग का अवसर प्राप्त होगा, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

माननीय उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण-अनुकूल उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि CBG जैसी परियोजनाएँ राज्य में सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन तथा रोजगार सृजन के नए आयाम स्थापित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को निवेश, नवाचार एवं हरित औद्योगिक विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार में निवेशकों को बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रक्रियाएँ एवं निवेशक-अनुकूल नीतियाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे निवेश न केवल राज्य की औद्योगिक प्रगति को गति देंगे, बल्कि पर्यावरणीय स्थिरता एवं स्थानीय रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Tags: BIADA BiharBihar Industries DepartmentBiogas Plant BiharGreen Energy BiharKundan Kumar IASWest Champaran Newsपश्चिम चंपारण न्यूज़बायोगैस प्लांट बिहारबिहार औद्योगिक निवेश
Previous Post

मान सरकार का रोजगार अभियान: 48 सिस्टम मैनेजरों को मिले नियुक्ति पत्र, बिना सिफारिश अब तक 66 हजार युवाओं को मिली जॉब

Next Post

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के ठोस समाधान के लिए विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें, स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों के लिए बीमा कवर सुनिश्चित करने के निर्देश

Related Posts

निवेशकों के लिए खुशखबरी: बिहार में खत्म होगा कई विभागों का चक्कर, अब एक ही जगह से मिलेगा इंडस्ट्रियल क्लीयरेंस
देश

निवेशकों के लिए खुशखबरी: बिहार में खत्म होगा कई विभागों का चक्कर, अब एक ही जगह से मिलेगा इंडस्ट्रियल क्लीयरेंस

June 8, 2026
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा
देश

माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

May 27, 2026
बिहार में औद्योगिक विकास तेज: उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने सिवान-गोपालगंज में किया इकाइयों का निरीक्षण, उद्यमियों से किया सीधा संवाद
देश

बिहार में औद्योगिक विकास तेज: उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने सिवान-गोपालगंज में किया इकाइयों का निरीक्षण, उद्यमियों से किया सीधा संवाद

May 21, 2026
बिहार सरकार की नई पहल ‘सहयोग शिविर’: पंचायत में ही होगा समस्याओं का तुरंत समाधान, जानें पूरा प्रोसेस
देश

बिहार सरकार की नई पहल ‘सहयोग शिविर’: पंचायत में ही होगा समस्याओं का तुरंत समाधान, जानें पूरा प्रोसेस

May 19, 2026
बिहार में 284 करोड़ का नया निवेश: BIADA ने 19 औद्योगिक इकाइयों को आवंटित की जमीन, 1200 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
अभी-अभी

बिहार में 284 करोड़ का नया निवेश: BIADA ने 19 औद्योगिक इकाइयों को आवंटित की जमीन, 1200 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

May 5, 2026
Bihar Industrial Growth: बदल रहा है बिहार! उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने परखा IIT पटना और FDDI का ‘इकोसिस्टम’, युवाओं के आइडिया बनेंगे प्रोडक्ट
देश

Bihar Industrial Growth: बदल रहा है बिहार! उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने परखा IIT पटना और FDDI का ‘इकोसिस्टम’, युवाओं के आइडिया बनेंगे प्रोडक्ट

April 23, 2026
Next Post
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के ठोस समाधान के लिए विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें, स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों के लिए बीमा कवर सुनिश्चित करने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के ठोस समाधान के लिए विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें, स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों के लिए बीमा कवर सुनिश्चित करने के निर्देश

Please login to join discussion
New Delhi, India
Friday, June 12, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
31 ° c
63%
15.5mh
41 c 29 c
Sat
43 c 32 c
Sun

ताजा खबर

केंद्र सरकार पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा और सरहदी क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज दे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

केंद्र सरकार पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा और सरहदी क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज दे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 11, 2026
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

एसआईटी को दिए अपने बयान में, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने पुष्टि की कि सुखबीर बादल ने बहबल कलां फायरिंग की घटना की ज़िम्मेदारी ली थी: बलतेज पन्नू

June 11, 2026
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के ठोस समाधान के लिए विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें, स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों के लिए बीमा कवर सुनिश्चित करने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के ठोस समाधान के लिए विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें, स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों के लिए बीमा कवर सुनिश्चित करने के निर्देश

June 11, 2026
IA कुमारबाग, पश्चिम चंपारण में ₹120.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगा अत्याधुनिक Compressed Biogas (CBG) प्लांट, 370 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

IA कुमारबाग, पश्चिम चंपारण में ₹120.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगा अत्याधुनिक Compressed Biogas (CBG) प्लांट, 370 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

June 11, 2026
मान सरकार का रोजगार अभियान: 48 सिस्टम मैनेजरों को मिले नियुक्ति पत्र, बिना सिफारिश अब तक 66 हजार युवाओं को मिली जॉब

मान सरकार का रोजगार अभियान: 48 सिस्टम मैनेजरों को मिले नियुक्ति पत्र, बिना सिफारिश अब तक 66 हजार युवाओं को मिली जॉब

June 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved