• About us
  • Contact us
Monday, May 18, 2026
40 °c
New Delhi
41 ° Tue
40 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

चंडीगढ़ महापौर चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने कहा,“लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे”

News Desk by News Desk
February 5, 2024
in देश
चंडीगढ़ महापौर चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने कहा,“लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे”
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 05 फरवरी (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने चंडीगढ़ के महापौर का चुनाव कराने में संबंधित निर्वाचन अधिकारी पर मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ कर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को विजयी घोषित करने के आरोपों पर सोमवार को सख्त टिप्पणियां कीं और कहा कि वह “इस तरह से लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगा।”
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने चुनाव से संबंधित मूल दस्तावेजों को संरक्षित करने और नगर निकाय की बैठक स्थगित रखने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन अधिकारी ने जिस तरह से चुनाव कार्यवाही का संचालन किया, उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की जरूरत है।
पीठ ने महापौर पद हारने वाले आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद कुलदीप कुमार की याचिका पर संबंधित पक्षों की दलीलें सुनीं। इसके बाद आदेश दिया कि महापौर चुनाव मतपत्र, इससे संबंधित वीडियोग्राफी और अन्य सामग्री सहित चुनाव प्रक्रिया का पूरा दस्तावेज पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर को उनसे अधिक पार्षदों की संख्या बल वाले कांग्रेस-आप संयुक्त गठबंधन के उम्मीदवार श्री कुमार के मुकाबले विजयी घोषित किया गया था।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा आप-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार द्वारा प्राप्त 20 मतों में से आठ वोटों को रद्द घोषित करने के बाद भाजपा के श्री सोनकर ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस-आप उम्मीदवार श्री कुमार को मिले 12 वोटों के मुकाबले 16 वोट हासिल करने के बाद भाजपा के श्री सोनकर को पिछले मंगलवार को महापौर चुना गया। इस प्रक्रिया में आठ वोट अवैध घोषित कर दिये गये।
श्री कुमार ने निर्वाचन अधिकारी के इस फैसले को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी थी, जहां तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटा आया था।
महापौर चुनाव परिणाम पर रोक लगाने की मांग वाली श्री कुमार की याचिका उच्च न्यायालय ने तत्काल कोई राहत नहीं दी थी। चुनाव के बाद भाजपा उम्मीदवार को चंडीगढ़ नगर निगम का महापौर घोषित किया गया था।
भाजपा की जीत पर सवाल उठाने वाली श्री कुमार की याचिका पर उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह ही नोटिस जारी किया था और मामले को तीन सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था।
शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली श्री कुमार की याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। शीर्ष अदालत की पीठ ने मामले में प्रतिवादियों का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि यह स्पष्ट है कि निर्वाचन अधिकारी ने लोकतंत्र की ‘हत्या’ और ‘मजाक’ कर मतपत्रों को विकृत किया। उन पर मुकदमा चलाने की जरूरत है।
श्री मेहता ने शीर्ष अदालत से पूरे घटना के वीडियो की जांच करने की गुहार लगाई।
पीठ ने याचिकाकर्ता के वरिष्ठ वकील ए एम सिंघवी के मतदान के दिन के वीडियो का जिक्र करने पर पूछा, “वह (निर्वाचन अधिकारी) कैमरे की तरफ क्यों देख रहे हैं? यह लोकतंत्र का मजाक है। निर्वाचन अधिकारी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, हम स्तब्ध हैं।”
पीठ ने कहा,“क्या यह निर्वाचन अधिकारी का व्यवहार है…कृपया उन्हें बताएं कि उच्चतम न्यायालय उस पर नजर रख रहा है।”
शीर्ष अदालत ने कहा कि इस तरह से लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी।
बीरेंद्र.संजय

Tags: Chandigarh Mayor ElectionElection Officers concernedSupreme Courtआरोपोंउच्चतम न्यायालयउम्मीदवारचंडीगढ़ महापौर चुनावनयी दिल्लीभारतीय जनता पार्टीमतपत्रों छेड़छाड़वह “इस तरह से लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगा।” New Delhiविजयी घोषितसंबंधित निर्वाचन अधिकारीसख्त टिप्पणियां
Previous Post

उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

Next Post

कानपुर देहात में कार नाले में गिरी, छह मरे,दो घायल

Related Posts

Chandigarh Mayor election: 29 जनवरी को मेयर चुनाव, हाथ उठाकर मतदान
देश

Chandigarh Mayor election: 29 जनवरी को मेयर चुनाव, हाथ उठाकर मतदान

January 6, 2026
SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत
देश

SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत

September 2, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
Next Post
कानपुर देहात में कार नाले में गिरी, छह मरे,दो घायल

कानपुर देहात में कार नाले में गिरी, छह मरे,दो घायल

New Delhi, India
Monday, May 18, 2026
Mist
40 ° c
25%
16.2mh
46 c 36 c
Tue
45 c 35 c
Wed

ताजा खबर

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने रोकथाम, शुरुआती पहचान और कैशलेस इलाज के जरिए ‘साइलेंट किलर’ हाइपरटेंशन के खिलाफ लड़ाई को किया मजबूत

May 18, 2026
‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, कंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा

‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, कंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा

May 17, 2026
पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

May 16, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved