• About us
  • Contact us
Thursday, April 16, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

किसानों को कुचलने के लिए सरकार ने क्रूरता की सारी हदें पार की: आप

News Desk by News Desk
February 12, 2024
in देश
किसानों को कुचलने के लिए सरकार ने क्रूरता की सारी हदें पार की: आप
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कभी ब्रिटिश हुकूमत ने स्वतंत्रता सेनानियों की आजादी की मांग को कुचलने के लिए सारी हदें पार कर दी थी और आज केंद्र और हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानों को कुचलने के लिए सड़कों पर कीलें ठोक कर और दीवारें चुनवा कर क्रूरता की सारी हदें पार कर रही है।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश कहा जाता है। भारत के किसान तपती धूप, कड़कड़ाती ठंड और बारिश में अपना खून पसीना बहा कर अनाज पैदा करते हैं और गांव के पटवारी से लेकर के प्रधानमंत्री तक का पेट भरने का काम करते हैं। मंगलवार यानी 13 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर किसानों ने दिल्ली मार्च का ऐलान किया है। इसे रोकने के लिए केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के निर्देश पर हरियाणा की भाजपा सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा क्रूर तरीके से तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए किसानों को रोकने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है, जो गुलामी के दौर की याद दिला रहा है।
श्री राय ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉक्टर अंबेडकर समेत कई स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित बनी फिल्मों में इस तरह के दृश्य देखे जाते हैं। उन फिल्मों को देखकर पता चलता है कि ब्रिटिश हुकूमत किस क्रूरता के साथ देश के लोगों को गुलाम बनाए रखने और आजादी की मांग को कुचलने के लिए सभी हदों को पार कर देती थी। आज अगर स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा देख रही होगी तो उनको भी भरोसा नहीं हो रहा होगा कि आजाद हिंदुस्तान में केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में किसान शांतिपूर्वक दिल्ली आना चाहते हैं और उनको रोकने के लिए सड़कों पर दीवारें खड़ी कर दी गई है। शायद इतनी मजबूत दीवार तो भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर भी नहीं बनी है। वहां भी गेट खोला और बंद किया जाता है। पत्थर की दीवारों के सामने कीलें लगाई गई हैं। भाजपा सरकार ने ये कीलें जमीन पर नहीं ठोकी हैं, बल्कि किसानों के दिलों पर ठोकी हैं।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा यह सोचती है कि वह लोकसभा चुनाव में 400 के पार आने जा रही है, इसलिए किसानों के दिलों पर कील ठोक देगी तो इससे दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता है। यह दृश्य देखकर कलेजे में बहुत पीड़ा हो रही है। आखिर भाजपा की सरकारों के सामने कौन सी मजबूरी है कि वे किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए सारी हदों को पार कर रही है। ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ का भाषण देना एक बात है और मदर ऑफ डेमोक्रेसी की आबरू की रक्षा और उसकी मर्यादा की रक्षा करना दूसरी बात है। आज भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के सभी मर्यादाओं और परंपराओं को लांघते हुए किसानों के सीने में कील ठोकने का काम कर रही है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
आप नेता ने कहा कि पिछली बार जब किसानों ने तीनों काले कानून के खिलाफ दिल्ली कूच किया था, तब उन्हें बॉर्डर पर रोक दिया गया था। एक साल से ज्यादा आंदोलन चला था। प्रधानमंत्री ने माफी मांगते हुए उन तीनों काले कानून को वापस लिया था और वादा किया था कि किसानों को एमएसपी की गारंटी की जाएगी। किसान अब भी टकटकी लगाए देख रहे हैं कि एमएसपी की गारंटी का कानून आएगा या नहीं आएगा।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार करने का नाटक कर रही है और दूसरी तरफ हरियाणा के अंदर पुलिस को गांव-गांव में भेज कर लोगों को धमकाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि अगर आंदोलन में शामिल होंगे तो आपका पासपोर्ट, बैंक खाते, प्रॉपर्टी के कागज आदि जब्त कर लेंगे। पेट्रोल पंपों को एक लिमिट में किसानों को पेट्रोल-डीजल देने का निर्देश है। ऐसी स्थिति तो भारत में आपातकाल के दौरान भी नहीं देखी गई। आजादी के लड़ाई के दौरान भी ऐसा नहीं देखा गया।
आज़ाद, यामिनी

Tags: AAPall limitscrossedcrueltycrushfarmersgovernmentआपकिसानोंकीकुचलनेक्रूरतापारसरकारसारीहदें
Previous Post

ओसवाल बुक्स के एमडी नरेश जैन सम्मानित

Next Post

दलहनों में मिश्रित रूख, खाद्य तेलों में टिकाव

Related Posts

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल
देश

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल

February 6, 2025
नोरा फतेही का स्नेक सॉन्ग यूट्यूब पर आठ करोड़ के पार
बॉलीवुड

नोरा फतेही का स्नेक सॉन्ग यूट्यूब पर आठ करोड़ के पार

February 5, 2025
लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा
देश

लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा

February 4, 2025
घर-घर में खिलाड़ी तैयार करना है सरकार का मकसद :आर्या
खेल

घर-घर में खिलाड़ी तैयार करना है सरकार का मकसद :आर्या

February 4, 2025
आप के बड़े मियां-छोटे मियां की जोड़ी ने दिल्ली को ठगने का काम कियाः शाह
देश

आप के बड़े मियां-छोटे मियां की जोड़ी ने दिल्ली को ठगने का काम कियाः शाह

February 4, 2025
आप-दा के शासनकाल में लोगों के पीने के जल पर माफिया का कब्जा: भाजपा
देश

आप-दा के शासनकाल में लोगों के पीने के जल पर माफिया का कब्जा: भाजपा

February 3, 2025
Next Post
दलहनों में मिश्रित रूख, खाद्य तेलों में टिकाव

दलहनों में मिश्रित रूख, खाद्य तेलों में टिकाव

New Delhi, India
Thursday, April 16, 2026
Mist
30 ° c
31%
4mh
41 c 30 c
Fri
42 c 31 c
Sat

ताजा खबर

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

April 15, 2026
">
लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

April 15, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 15, 2026
आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved