• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
27 °c
New Delhi
32 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Sports Infrastructure Update: बिहार के 252 प्रखंडों में स्टेडियम तैयार! अब गांव-गांव उगेगा नया धोनी, सरकार ने कसी कमर

Bihar Sports Infrastructure Update: खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव ने आज राज्य के सभी जिला खेल पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

News Desk by News Desk
May 21, 2025
in देश
Bihar Sports Infrastructure Update: बिहार के 252 प्रखंडों में स्टेडियम तैयार! अब गांव-गांव उगेगा नया धोनी, सरकार ने कसी कमर
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Sports Infrastructure Update: खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव ने आज राज्य के सभी जिला खेल पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राज्य में खेल अवसंरचाओं के विकास और खेल गतिविधियों के विस्तार की दिशा में किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

अब तक की प्रगति की बात करें तो बिहार के 534 प्रखंड में से 252 में आउटडोर स्टेडियम पूरी तरह तैयार हैं और उपयोग के लिए उपलब्ध हैं। 122 प्रखंड में स्टेडियम निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जबकि 160 ब्लॉकों में यह कार्य प्रगति पर है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन प्रखंड में स्टेडियम तैयार हो चुके हैं, वहां नागरिकों और स्कूल के छात्रों द्वारा इनका सक्रिय उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि खेल संस्कृति का विस्तार हो सके।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर आउटडोर स्टेडियम के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेल के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।

बैठक में जिला खेल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने क्षेत्रों के ब्लॉकों का दौरा करें और स्टेडियम निर्माण कार्य की प्रगति की स्वयं निगरानी करें। इसके साथ ही, उन्हें स्थानीय नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और स्कूलों के साथ संवाद स्थापित कर आउटडोर स्टेडियम के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। अपर मुख्य सचिव ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि स्टेडियम केवल निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि वहां छात्र और स्थानीय निवासी नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लें।

इस बैठक में कटिहार, पूर्णिया और बक्सर के जिला खेल पदाधिकारियों की स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों के सफल संचालन और सक्रिय भूमिका के लिए अपर मुख्य सचिव ने विशेष रूप से सराहना की। अन्य जिलों के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे राज्य में खेल अधोसंरचना के विकास और खेल गतिविधियों के विस्तार के लिए पूरी तत्परता और सक्रियता से कार्य करें। खेल विभाग, बिहार सरकार राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: Bihar Government Sports DevelopmentSports Department Bihar GovernmentSports Facilities in Rural AreasStadium Construction Progress BiharStadium Scheme in Every BlockYouth Sports Talent Bihar
Previous Post

शीशा टूटना शुभ या अशुभ? वास्तु शास्त्र ने खोला चौंकाने वाला राज, जानें कांच टूटने का असली मतलब!

Next Post

मोदी की विदेश नीति: सफलता या विफलता?

Related Posts

No Content Available
Next Post
मोदी की विदेश नीति: सफलता या विफलता?

मोदी की विदेश नीति: सफलता या विफलता?

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
27 ° c
34%
14.4mh
37 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved