• About us
  • Contact us
Friday, March 20, 2026
20 °c
New Delhi
23 ° Sat
26 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Care Leavers Meeting: सचिव बन्दना प्रेयषी ने BCLA संग की अहम बैठक, आत्मनिर्भर भविष्य पर जोर

News Desk by News Desk
February 2, 2026
in देश
Bihar Care Leavers Meeting: सचिव बन्दना प्रेयषी ने BCLA संग की अहम बैठक, आत्मनिर्भर भविष्य पर जोर
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Care Leavers Meeting: सचिव, समाज कल्याण विभाग, श्रीमती बन्दना प्रेयषी की अध्यक्षता में आज बिहार केयर लीवर्स एलायंस (BCLA) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य केयर लीवर्स के समग्र समर्थन, सामाजिक पुनर्समावेशन, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भविष्य निर्माण हेतु सहयोग तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाना था। बैठक में यूनिसेफ के प्रतिनिधि, राज्य बाल संरक्षण समिति एवं समाज कल्याण निदेशालय के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

किशोर न्याय अधिनियम, 2015 एवं मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बाल देखरेख संस्थानों में आवासित वे बच्चे, जो 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत संस्थानों से बाहर निकलकर स्वतंत्र जीवन यापन करते हैं, उन्हें केयर लीवर्स कहा जाता है।

बैठक में उपस्थित केयर लीवर्स ने स्वयं आगे आकर अपने जीवन का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया और संस्थान से बाहर आने के बाद स्वतंत्र जीवन यापन में आने वाली विभिन्न बाधाओं एवं चुनौतियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें आवश्यक कानूनी दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, हेल्थ कार्ड आदि बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

इस संबंध में सचिव, समाज कल्याण विभाग द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करें और केयर लीवर्स के लिए दस्तावेज़ निर्माण तथा अन्य आवश्यक सहायता को सरल और सुलभ बनाएं।

सचिव, समाज कल्याण विभाग ने केयर लीवर्स का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर जीवन यापन के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने BCLA को एक सामाजिक संगठन के रूप में पंजीकृत कराने की सलाह दी और सभी केयर लीवर्स को अपने संगठन में शामिल कर पीयर ग्रुप मेंटरिंग के माध्यम से एक-दूसरे की सहायता करने हेतु प्रोत्साहित किया।

सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि सामाजिक पुनर्वास से संबंधित किसी भी समस्या के मामले में केयर लीवर्स संबंधित जिलों में संचालित वन स्टॉप सेंटर से संपर्क करें। साथ ही उन्हें महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने का भी निर्देश दिया गया, ताकि वे शिक्षा, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ सकें।

Tags: BCLA MeetingBihar Care LeaversBihar Care Leavers MeetingBihar Government NewsCare Leavers SupportChild Protection NewsMission VatsalyaSocial Welfare Department Bihar
Previous Post

ACAD 2026: क्वाड प्रैक्टिस राउंड के विजेता चमके, प्रतिस्पर्धी चरण की शुरुआत

Next Post

मान सरकार की बड़ी कामयाबी: पंजाब हाईवे पर मौतों में 50% गिरावट, SSF ने बचाईं 940 जानें

Related Posts

Bihar Mashaal Khel Yojana: 50 लाख बच्चों की दौड़ शुरू! बिहार में ‘मशाल’ बनी विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता
देश

Bihar Divyang Yojana: बिहार में 6 लाख से ज्यादा दिव्यांगों को मिला यूडीआईडी कार्ड, शेष के लिए तेजी से हो रहा काम!

May 22, 2025
Next Post
मान सरकार की बड़ी कामयाबी: पंजाब हाईवे पर मौतों में 50% गिरावट, SSF ने बचाईं 940 जानें

मान सरकार की बड़ी कामयाबी: पंजाब हाईवे पर मौतों में 50% गिरावट, SSF ने बचाईं 940 जानें

New Delhi, India
Friday, March 20, 2026
Mist
20 ° c
78%
14.4mh
30 c 17 c
Sat
31 c 21 c
Sun

ताजा खबर

कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया

कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया

March 20, 2026
पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,000 करोड़ रुपए बकाये के मुद्दे पर विपक्षी नेता चुप क्यों है:बलतेज पन्नू

पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,000 करोड़ रुपए बकाये के मुद्दे पर विपक्षी नेता चुप क्यों है:बलतेज पन्नू

March 20, 2026
भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा: डॉ. बलबीर सिंह

भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा: डॉ. बलबीर सिंह

March 20, 2026
98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला कैंसर का कैशलेस इलाज, जनहितकारी स्वास्थ्य मॉडल के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण

98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला कैंसर का कैशलेस इलाज, जनहितकारी स्वास्थ्य मॉडल के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण

March 19, 2026
बिहार सरकार की बड़ी पहल: सटीक डेटा से बनेंगी समावेशी नीतियां, पटना में SDG पर शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

बिहार सरकार की बड़ी पहल: सटीक डेटा से बनेंगी समावेशी नीतियां, पटना में SDG पर शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

March 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved