• About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
24 °c
New Delhi
33 ° Tue
34 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home अभी-अभी

Bihar Diwas 2025: दिल्ली में बिहार दिवस की धूम! दिल्ली हाट में भव्य मेले में उमड़ी भीड़, उद्योग मंत्री ने किए बड़े ऐलान 

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हस्तशिल्प के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन किया गया। 22 मार्च 1912 को बिहार को बंगाल प्रांत से अलग कर नया प्रांत बनाए जाने की स्मृति में हर वर्ष बिहार दिवस मनाया जाता है।

News Desk by News Desk
March 22, 2025
in अभी-अभी
Bihar Diwas 2025: दिल्ली में बिहार दिवस की धूम! दिल्ली हाट में भव्य मेले में उमड़ी भीड़, उद्योग मंत्री ने किए बड़े ऐलान 
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हस्तशिल्प के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन किया गया। 22 मार्च 1912 को बिहार को बंगाल प्रांत से अलग कर नया प्रांत बनाए जाने की स्मृति में हर वर्ष बिहार दिवस मनाया जाता है।

बिहार उत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के कला, शिल्प और सांस्कृतिक परंपरा की भव्य झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा, ” मैं इतिहास का विद्यार्थी रहा हूं और एक समय था जब विश्व का इतिहास बिहार के आस पास ही घूमता था।

अगर आप बिहार के हैं तो अपने दोस्तों से जरूर कहे कि एक बार बिहार जरूर आए, बिहार जरूर घूमे, बिहार में बहुत कुछ हैं जो देश भर के लोगो को देखना चाहिए| उद्योग के क्षेत्र में अब बिहार अपनी जिम्मेदारी को समझ रहा हैं। जो बिहार से बाहर रह रहे वो भी देख रहे की बिहार लगातार आगे बढ़ रहा हैं। नए नीति के मार्ग पर हमलोग चल कर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। आज बिहार में सब कुछ हैं इंफ्रास्ट्रक्चर, गुड गवर्नेंस। बिहार एक ऊंची उड़ान लेने के लिए तैयार है।”

उद्योग विभाग की सचिव श्रीमती बन्दना प्रेयशी ने कहा, “113 वर्ष पहले बिहार राज्य की स्थापना की गई थीं। तब से हम ये उत्सव मना रहे हैं। हम सब मिल कर बिहार की एक नई तस्वीर पेश करना चाह रहे हैं। बिहार बस मधुबनी पेंटिंग नहीं है, भागलपुर का सिल्क नहीं है, लीची नहीं है, बल्कि बिहार अब निवेश का भी केंद्र बनता जा रहा है।”

बिहार सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर श्री कुंदन कुमार ने प्रवासी बिहारवासियों से आह्वान किया कि वे बिहार से जुड़ें और राज्य के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा, “बिहार फाउंडेशन ‘Bonding, Branding और Business’ के मूल मंत्र के साथ सभी प्रवासी बिहारवासियों से जुड़ने का आह्वान करता है। आइए, मिलकर परस्पर समृद्धि के नए रास्ते खोलें और अपने बिहार से अपने रिश्ते को और सशक्त बनाएं।”

तकनीकी विकास निदेशक श्री शेखर आनंद ने कहा, “यहां प्रदर्शित प्रत्येक कलाकृति बिहार के शिल्प और सांस्कृतिक धरोहर की कहानी कहती है। हमारे कारीगर न केवल इतिहास को संजोए हुए हैं बल्कि भविष्य का भी निर्माण कर रहे हैं।”

बिहार उत्सव 2025 के तहत एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के प्रसिद्ध कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में श्रीमती मनीषा झा द्वारा भरतनाट्यम, नालंदा संगीत कला विकास संस्थान द्वारा लोक नृत्य, डॉ. सुष्मिता झा द्वारा लोक संगीत, डॉ. नलिनी जोशी द्वारा शास्त्रीय गायन, श्रीमती रेखा झा द्वारा लोक एवं पार्श्व गायन तथा गोस्वामी आराध्य गिरी (लूसी भारत) द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इन कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने बिहार दिवस समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।

बिहार उत्सव 16 मार्च से 31 मार्च 2025 तक दिल्ली हाट, आईएनए में आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली और आसपास के सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे दिल्ली हाट पधारें और बिहार की पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत का आनंद लें।

Tags: BiharCultureBiharDiwasBiharHandicraftsBiharNewsBiharTourismBiharUtsav2025DelhiEventsDelhiHaatFolkDanceMadhubaniArt
Previous Post

CM Nitish Kumar News: CM नीतीश कुमार का एक्शन! MLA-MLC आवास का निरीक्षण, हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन – जानिए बड़ी घोषणाएं! 

Next Post

Bihar Police News: बिहार में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू! पुलिस के एक्शन मोड से मचा हड़कंप!

Related Posts

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान! महिलाओं को 35% नौकरी आरक्षण, युवाओं को लाखों रोजगार और इंटर्नशिप
देश

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान! महिलाओं को 35% नौकरी आरक्षण, युवाओं को लाखों रोजगार और इंटर्नशिप

August 28, 2025
Bagaha Updates: बिना NGO, बिना प्रचार! बिहार में 235 महिलाओं को मिला नया जीवन, गौरव राय और साथियों की प्रेरणादायक मुहिम
देश

Bagaha Updates: बिना NGO, बिना प्रचार! बिहार में 235 महिलाओं को मिला नया जीवन, गौरव राय और साथियों की प्रेरणादायक मुहिम

July 23, 2025
Bihar News: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग की सख्ती! मढ़ौरा के दो अभियंता निलंबित, वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप
देश

Bihar News: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग की सख्ती! मढ़ौरा के दो अभियंता निलंबित, वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप

May 14, 2025
Bihar News: बिहार में बालू की कमी अब नहीं रोकेगी विकास! उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, निर्माण कार्य रहेंगे निर्बाध
देश

Bihar News: बिहार में बालू की कमी अब नहीं रोकेगी विकास! उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, निर्माण कार्य रहेंगे निर्बाध

May 14, 2025
BiharNews: बिहार में भूमिहीनों के साथ खिलवाड़! अभियान बसेरा-2 में लापरवाही, बगहा-2 और जगदीशपुर के CO-RO सस्पेंड
देश

BiharNews: बिहार में भूमिहीनों के साथ खिलवाड़! अभियान बसेरा-2 में लापरवाही, बगहा-2 और जगदीशपुर के CO-RO सस्पेंड

May 14, 2025
Manju Kumari Sinha: CM नीतीश कुमार ने पत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि, कल्याण बिगहा में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
देश

Manju Kumari Sinha: CM नीतीश कुमार ने पत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि, कल्याण बिगहा में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

May 14, 2025
Next Post
Bihar Police News: बिहार में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू! पुलिस के एक्शन मोड से मचा हड़कंप!

Bihar Police News: बिहार में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू! पुलिस के एक्शन मोड से मचा हड़कंप!

New Delhi, India
Monday, April 13, 2026
Mist
24 ° c
39%
9.4mh
39 c 27 c
Tue
40 c 28 c
Wed

ताजा खबर

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

April 12, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

April 12, 2026
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

April 12, 2026
‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

April 12, 2026
भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

April 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved