• About us
  • Contact us
Friday, March 27, 2026
24 °c
New Delhi
30 ° Sat
31 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Khelo India Youth Games 2025: कबड्डी में बिहार का जलवा! गोवा को 88-14 से रौंदा, खेलो इंडिया में शानदार आगाज़

Khelo India Youth Games 2025: खेल के मैदान में आज पूरा देश बिहार के रंग में सराबोर दिख रहा है। हो भी क्यों न! खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के साथ बिहार को खेल के मैदान में अपने खेल कौशल का परचम लहराने का अवसर जो प्राप्त हुआ है।

News Desk by News Desk
May 5, 2025
in देश
Khelo India Youth Games 2025: कबड्डी में बिहार का जलवा! गोवा को 88-14 से रौंदा, खेलो इंडिया में शानदार आगाज़
Share on FacebookShare on Twitter

Khelo India Youth Games 2025: खेल के मैदान में आज पूरा देश बिहार के रंग में सराबोर दिख रहा है। हो भी क्यों न! खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के साथ बिहार को खेल के मैदान में अपने खेल कौशल का परचम लहराने का अवसर जो प्राप्त हुआ है। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कबड्डी के बालक वर्ग में सोमवार को बिहार ने गोवा को एकतरफा मैच में 88 के मुकाबले 14 अंकों से रौंद दिया। जबकि बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने एक कांटे के मुकाबले में तमिलनाडु को 28-26 से पराजित कर किया।

इसी तरह, हरियाणा के लड़कों की टीम ने कर्नाटक को 57-30 से हराकर गोल्ड बचाने की अपनी मुहिम की मजबूत शुरुआत की है। हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन हरियाणा की लड़कियों की टीम को पंजाब के खिलाफ 33-32 से जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पंजाब ने आखिरी पलों तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। उधर, कबड्डी के बालक और बालिका वर्ग दोनों ही मुकाबलों में छत्तीसगढ़ को हार का सामना करना पड़ा। बालिका वर्ग में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 43-33 अंकों से पराजित किया। राजस्थान की बालिका टीम मुकाबले के पहले हाफ में छत्तीसगढ़ पर 22-18 से बढ़त बना चुकी थी। इस मुकाबले के दूसरे हाफ में राजस्थान की लड़कियों ने छत्तीसगढ़ को दो बार आल आउट करने में सफलता हासिल की। इसी तरह, बालक वर्ग में आंध्रप्रदेश ने भी छत्तीसगढ़ को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 43-37 अंकों से शिकस्त दे दी। जबकि मुकाबले के पहले हाफ में छत्तीसगढ़ की टीम आंध्र प्रदेश पर 15-18 से बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन आंध्रप्रदेश के खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए छत्तीसगढ़ को दो बार आल आउट कर दिया और इस मुकाबले को 43-37 अंकों के साथ अपने नाम कर लिया।
वॉलीबाल में जम्मू-कश्मीर ने उत्तराखंड को दी मात

इधर, पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वॉलीबाल के मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर ने बॉयज ग्रुप-ए में उत्तराखंड को 3-2 (18-25, 25-20, 16-25, 27-25, 15-9) से हराया। गर्ल्स ग्रुप-बी में गुजरात ने केरल को 3-0 (25-12, 18-25, 25-18, 25-19) से हराया। अन्य गर्ल्स मैचों में, वेस्ट बंगाल ने बिहार को 3-0 (25-9, 25-7, 25-9) और तमिलनाडु ने झारखंड को 3-0 (25-13, 25-11, 25-7) से हराया।
बता दें कि यह देश में खेलों के इतिहास में पहला अवसर है जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे प्रतिष्ठित खेल महाकुंभ का आयोजन बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कुल पांच शहरों में किया जा है। पटना के अलावा गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय में भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कई खेल आयोजित किए जा रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसकी शुरुआत 14 अक्टूबर, 2017 को हुई थी। इसका उद्देश्य खेलों में जनभागीदारी और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के तहत कई एथलीट्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें ओलंपिक और एशियन गेम्स भी शामिल हैं। बिहार पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है, जो 4 से 15 मई तक राज्य के पांच शहरों और दिल्ली में आयोजित हो रहे हैं। इस बार कुल 27 खेलों के मुकाबले होंगे और इसमें पहली बार ई-स्पोर्ट्स को डेमो इवेंट के रूप में शामिल किया गया है।

Tags: Bihar Kabaddi WinChhattisgarh Kabaddi LossGoa Kabaddi LossHaryana KabaddiKhelo India BiharKhelo India Youth Games 2025Rajgir Sports ComplexSports News IndiaUP vs Tamil NaduVolleyball Jammu Kashmir
Previous Post

 Bihar Gold Loan Scheme: बिहार में गोल्ड लोन और डिजिटल पेमेंट की नई सुविधा शुरू! जानें कैसे मिलेगा 5 लाख तक का लोन

Next Post

Khelo India 2025: भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद सेपक टकरॉ को मिला बड़ा मंच, खेलो इंडिया में बना मेडल इवेंट!

Related Posts

Asia Cup Hockey 2025: भारत ने चीन को 7-0 से हराया, अब फाइनल में कोरिया से भिड़ेगा
देश

Asia Cup Hockey 2025: भारत ने चीन को 7-0 से हराया, अब फाइनल में कोरिया से भिड़ेगा

September 7, 2025
 Khelo India Youth Games 2025: नीतीश कुमार पहुंचे स्टेडियम, खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात – ‘खेलो इंडिया 2025’ में दिखेगा बिहार का दम!
देश

 Khelo India Youth Games 2025: नीतीश कुमार पहुंचे स्टेडियम, खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात – ‘खेलो इंडिया 2025’ में दिखेगा बिहार का दम!

May 9, 2025
CM Nitish Sports Promotion: CM नीतीश ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का लिया जायजा, खिलाड़ियों से की मुलाकात, बोले- बिहार अब खेलों में भी बनेगा नंबर 1!
देश

CM Nitish Sports Promotion: CM नीतीश ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का लिया जायजा, खिलाड़ियों से की मुलाकात, बोले- बिहार अब खेलों में भी बनेगा नंबर 1!

May 9, 2025
Khelo India Youth Games: दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने रचा इतिहास: खेलो इंडिया 2025 में बिहार को मिला पहला मेडल
देश

Khelo India Youth Games: दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने रचा इतिहास: खेलो इंडिया 2025 में बिहार को मिला पहला मेडल

May 9, 2025
Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया में ई-स्पोर्ट्स का धमाकेदार डेब्यू, बिहार बना नया गेमिंग चैंपियन!
देश

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया में ई-स्पोर्ट्स का धमाकेदार डेब्यू, बिहार बना नया गेमिंग चैंपियन!

May 8, 2025
Khelo India 2025 Bihar: दादा की मौत के बाद भी नहीं रुके आयुष, सेपक टकरा में बिहार को दिलाया ऐतिहासिक रजत पदक!
अभी-अभी

Khelo India 2025 Bihar: दादा की मौत के बाद भी नहीं रुके आयुष, सेपक टकरा में बिहार को दिलाया ऐतिहासिक रजत पदक!

May 7, 2025
Next Post
Khelo India 2025: भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद सेपक टकरॉ को मिला बड़ा मंच, खेलो इंडिया में बना मेडल इवेंट!

Khelo India 2025: भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद सेपक टकरॉ को मिला बड़ा मंच, खेलो इंडिया में बना मेडल इवेंट!

New Delhi, India
Friday, March 27, 2026
Mist
24 ° c
61%
9.7mh
36 c 24 c
Sat
37 c 26 c
Sun

ताजा खबर

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

March 27, 2026
शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

March 27, 2026
पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

March 27, 2026
">
नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

March 27, 2026
आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

March 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved