• About us
  • Contact us
Sunday, February 8, 2026
15 °c
New Delhi
19 ° Mon
20 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar–MP Sports Cooperation: बिहार के खिलाड़ियों को MP अकादमियों में 20% आरक्षण, बड़ा समझौता

News Desk by News Desk
December 18, 2025
in देश
Bihar–MP Sports Cooperation: बिहार के खिलाड़ियों को MP अकादमियों में 20% आरक्षण, बड़ा समझौता
Share on FacebookShare on Twitter

पटना,18 दिसंबर 2025: बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंगी के साथ खेल के क्षेत्र में दोनों प्रदेशों के बीच आपसी सहयोग के सिलसिले में मुलाकात की। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण, निदेशक श्री हिमांशु सिंह भी विशेषज्ञों के साथ उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने सरकारी आवास पर हुई इस मुलाकात में श्रेयसी सिंह का अभिनंदन करते हुए उन्हें खेल के विकास के लिए दोनों राज्यों के बीच परस्पर समन्वय और तालमेल के साथ पूर्ण सहयोग करने के प्रति आश्वस्त किया।

श्रेयसी सिंह ने मधुबनी साल और बोधि वृक्ष का प्रतीक चिन्ह देकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री ने राम दरबार की मूर्ति देकर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण का अभिनंदन किया।

श्रेयसी सिंह ने अपने प्रतिनिधिमंडल और मध्य प्रदेश के खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंगी के साथ मध्यप्रदेश के खेल निदेशक श्री राजेश गुप्ता और अधिकारियों की टीम की उपस्थिति में खेल के क्षेत्र में आपसी सहयोग के संदर्भ में विस्तार से विमर्श किया। श्री सारंगी ने पूर्ण सहयोग के प्रति आश्वस्त करते हुए बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह को बताया कि मध्य प्रदेश के विभिन्न खेल अकादमी में बिहार के खिलाड़ियों के लिए 20 प्रतिशत स्थान आरक्षित रखा जाएगा। विशेषकर शूटिंग ,तीरंदाजी, बॉक्सिंग, वाटर स्पोर्ट्स आदि में प्रशिक्षण के लिए बिहार के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस बात पर भी सहमति बनी कि जब तक जिन खेलों के लिए बिहार में आधारभूत संरचना पूरी तरह विकसित नहीं हो जातीं उन खेलों के लिए बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में स्थित सुविधाओं का लाभ और प्रशिक्षण ले सकेंगे। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए दोनों राज्यों के बीच खेल के आपसी ज्ञान, प्रशिक्षकों और खेल विशेषज्ञों के आपसी आदान प्रदान और दोनों के बीच आपसी समन्वय,तालमेल और सहयोग पर सहमति हुई।

बातचीत के दौरान श्री सारंगी ने बिहार की महत्वकांक्षी खेल प्रतिभा खोज परियोजना मशाल के क्रियान्वयन और संचालन के बारे में रवीन्द्रण शंकरण से विशेष जानकारी ली और इस योजना से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश में भी मशाल योजना को लागू करने का आवश्यक निर्देश अपने अधिकारियों को दिया । मशाल के क्रियान्वयन और सफल संचालन की जानकारी लेने के लिए मध्यप्रदेश के अधिकारियों की एक टीम शीघ्र ही बिहार का दौरा करेगी।

इसके पूर्व श्रेयसी सिंह ने बिहार में वाटर स्पोर्ट्स के विकास की सम्भावनाओं और जरूरी अवयवों के अध्ययन के लिए भोपाल के वाटर स्पोर्ट्स के केनोइंग, क्याकिंग और रोइंग अकादमियों का दौरा भी किया।

भारतीय केनोइंग एंड क्याकिंग फेडरेशन के अध्यक्ष श्री प्रशांत कुशवाहा ने श्रेयसी सिंह और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का शानदार स्वागत करते हुए बिहार में वाटर स्पोर्ट्स के विकास में फेडरेशन की ओर से हर संभव प्रयास और सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

श्री कुशवाहा ने बिहार में वाटर स्पोर्ट्स अकादमी खोलने के लिए उपयुक्त जगहों के सर्वेक्षण के लिए अगले सप्ताह कनाडा के ऑलंपियन और वाटर स्पोर्ट्स के अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ को भेजने पर सहमति जताई।

फेडरेशन द्वारा बिहार के वाटर स्पोर्ट्स के प्रशिक्षकों को भी अपने विश्व स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण की सुविधा देने पर भी सहमति बनी। बिहार में वाटर स्पोर्ट्स के लिए अकादमी बनाने, जेटिस के निर्माण से लेकर इस खेल से जुड़े आवश्यक उपकरणों खरीद और आपूर्ति में भी फेडरेशन का पूरा सहयोग रहेगा। बिहार में वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के निर्माण से लेकर पहले दो वर्षों तक इसके संचालन और प्रशिक्षण की पूरी जिम्मेदारी भारतीय केनोइंग और क्याकिंग फेडरेशन पूर्ण सहयोग करेगा ताकि बिहार इस खेल विधा में भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर आगे बढ़ सके।

Tags: Bihar MP Sports CooperationBihar Sports NewsIndian Sports PolicyMadhya Pradesh Sports AcademyMashal Yojana BiharShreyasi Singh NewsSports Talent Development IndiaWater Sports Academy Bihar
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट का फैसला और सरकारी विफलताओं की कहानी

Next Post

सरकार सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोल रही है या आरटीआई में या दोनों में? न्यायालय की अवमानना का अजीब मामला

Related Posts

जमुई के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स 2025 में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
देश

जमुई के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स 2025 में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

September 27, 2025
Hero Asia Cup 2025: बिहार की हॉकी ने रचा इतिहास, राजगीर अकादमी को एशियाई महासंघ की मान्यता
देश

Hero Asia Cup 2025: बिहार की हॉकी ने रचा इतिहास, राजगीर अकादमी को एशियाई महासंघ की मान्यता

September 5, 2025
राहुल बोस का बड़ा बयान: “रग्बी से चमकेगा बिहार”, राजगीर में होगा एशियन चैंपियनशिप का ऐतिहासिक आयोजन!
देश

राहुल बोस का बड़ा बयान: “रग्बी से चमकेगा बिहार”, राजगीर में होगा एशियन चैंपियनशिप का ऐतिहासिक आयोजन!

August 3, 2025
Asia Rugby 2025: बिहार ने रच दिया इतिहास! एशिया रग्बी 2025 की मेज़बानी, ‘अशोक’ बना सबका हीरो!
देश

Asia Rugby 2025: बिहार ने रच दिया इतिहास! एशिया रग्बी 2025 की मेज़बानी, ‘अशोक’ बना सबका हीरो!

August 1, 2025
Bihar Khelo India 2025: बिहार ने रचा इतिहास! खेलो इंडिया की बेमिसाल मेजबानी, खिलाड़ियों ने बांटे जमकर तारीफों के मेडल
देश

Bihar Khelo India 2025: बिहार ने रचा इतिहास! खेलो इंडिया की बेमिसाल मेजबानी, खिलाड़ियों ने बांटे जमकर तारीफों के मेडल

May 15, 2025
Maharashtra Weightlifting Records: खेलो इंडिया 2025 में बिहार की अल्का सिंह ने रचा इतिहास, महाराष्ट्र ने तोड़े रिकॉर्ड, केरल ने मारी छलांग!
देश

Maharashtra Weightlifting Records: खेलो इंडिया 2025 में बिहार की अल्का सिंह ने रचा इतिहास, महाराष्ट्र ने तोड़े रिकॉर्ड, केरल ने मारी छलांग!

May 12, 2025
Next Post
सरकार सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोल रही है या आरटीआई में या दोनों में? न्यायालय की अवमानना का अजीब मामला

सरकार सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोल रही है या आरटीआई में या दोनों में? न्यायालय की अवमानना का अजीब मामला

New Delhi, India
Sunday, February 8, 2026
Mist
15 ° c
67%
5.8mh
26 c 14 c
Mon
27 c 14 c
Tue

ताजा खबर

नशे के ठिकाने बताकर नशा तस्करों को प्रोमोट कर हैं सांसद चरणजीत चन्नी: बलतेज पन्नू

नशे के ठिकाने बताकर नशा तस्करों को प्रोमोट कर हैं सांसद चरणजीत चन्नी: बलतेज पन्नू

February 7, 2026
पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत सिंह मान सरकार ने रचा इतिहास, एक दिन में 17.5 लाख माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप से जुड़े

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत सिंह मान सरकार ने रचा इतिहास, एक दिन में 17.5 लाख माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप से जुड़े

February 7, 2026
65 लाख परिवारों को ₹10 लाख सुरक्षा कवच—मान सरकार की हेल्थ स्कीम का असर जमीन पर दिखा

65 लाख परिवारों को ₹10 लाख सुरक्षा कवच—मान सरकार की हेल्थ स्कीम का असर जमीन पर दिखा

February 7, 2026
स्क्वॉश चैंपियन – मुदित पंत ने फ़हराया विदेश में भी भारत का ध्वज!

स्क्वॉश चैंपियन – मुदित पंत ने फ़हराया विदेश में भी भारत का ध्वज!

February 7, 2026
संत समाज ने की भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना — गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व पर शानदार इंतज़ाम

संत समाज ने की भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना — गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व पर शानदार इंतज़ाम

February 6, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved