• About us
  • Contact us
Thursday, March 5, 2026
30 °c
New Delhi
30 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Mahotsav in USA: अमेरिका में बिहार महोत्सव, महामाया बाबू को किया याद, कवि गोष्ठी में गूंजे हिंदी-भोजपुरी गीत

News Desk by News Desk
August 31, 2025
in देश
Bihar Mahotsav in USA: अमेरिका में बिहार महोत्सव, महामाया बाबू को किया याद, कवि गोष्ठी में गूंजे हिंदी-भोजपुरी गीत
Share on FacebookShare on Twitter

मंजरी की विशेष रिपोर्ट

दिल्ली/एरलिंगटन ( अमेरिका ), 31अगस्त। ग्लोबल वॉयसेज इन वर्स और अन्य संगठनों ने मिलकर बोस्टन के एरलिंगटन में बिहार महोत्सव का आयोजन किया। इसमें कवि धुरंधर सिंह मेमोरियल लेक्चर में पहली बार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा पर विशेष व्याख्यान का आयोजन आज किया गया। व्याख्यान दिया लेखक एवं विचारक हरेन्द्र प्रताप सिंह ने।

यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड पर आयोजित किया गया जिसमें एरलिंगटन शहर में रहने वाले बिहारी बुद्धिजीवी उपस्थित हुए और भारत के विभिन्न राज्यों के साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

मुख्य आयोजक परमित सिंह ने बताया कि बिहार महोत्सव के आयोजन से अमेरिका में रहने वाले बिहारी बहुत ही खुश हैं। उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए कहा कि इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री महामाया बाबू को तो विशेष रूप से याद किया ही गया, साथ ही बिहार के प्रसिद्ध कवि गोपाल सिंह नेपाली,धुरंधर सिंह, कलक्टर सिंह केसरी जैसी साहित्यिक हस्तियों को भी उनकी कविताओं के पाठ से श्रद्धांजलि दी गई।

आयोजक ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समी थे जो अचानक किसी अन्य कारण से नहीं आ पाये जबकि धुरंधर सिंह मेमोरियल लेक्चर में मुख्य वक्ता हरेन्द्र प्रताप सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से महामाया बाबू के बहुआयामी व्यक्तित्व पर व्यापक प्रकाश डाला।

दिल्ली से ऑनलाइन जुड़ीं कवयित्री कुमारी शुभम मिश्रा: भोजपुरी में काव्य पाठ।

आयोजक ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहीं दिल्ली की कवयित्री कुमारी शुभम मिश्रा, जिन्होंने भोजपुरी में काव्य पाठ किया। उन्होंने अपनी कविताओं के साथ – साथ बिहार के विख्यात कवि एवं गीतकार गोपाल सिंह नेपाली की रचना को भी भोजपुरी में प्रस्तुत किया।

अमेरिका में रह रहे भारतीय साहित्यकारों के साथ – साथ इसमें कर्नाटक से कवयित्री अनिता सिंह रूहानी, उत्तराखंड से कवि राजर्षि अरुण, बिहार से कवयित्री सुषमा एवं निभा झा, दिल्ली से कवयित्री प्रीतम मिश्रा और उत्तर प्रदेश से कवि देवाशीष ने भाग लिया जबकि भारत से ही साहित्यवाले डॉट कॉम वेबसाइट की ओर से अंशुमाली ने पर्यवेक्षक के रूप में इसमें भाग लिया।

कवि धुरंधर सिंह की रचनाओं का पाठ करने वाले परमित सिंह ने बताया कि उनकी संस्था अमेरिकी बुद्धिजीवियों के सहयोग से हर महीने एक कवि गोष्ठी के आयोजन की श्रंखला तैयार कर रही है जिसमें भारत सहित अन्य देशों के भी कवि शिरकत करेंगे। इसके साथ ही महामाया बाबू की ही तरह अन्य भूले – बिसरे प्रमुख लोगों को फिर से प्रकाश में लाया जा रहा है।

Tags: Bhojpuri PoetryBihar Mahotsav USADhurandhar Singh Memorial LectureGlobal Voices in VerseGopal Singh NepaliHarendra Pratap SinghHindi Kavi GoshtiIndian Poets in USAMahamaya Prasad SinhaShubham Mishra Poetry
Previous Post

नई दिल्ली में ‘भगवान बिरसा मुंडा भवन’ का लोकार्पण – जनजातीय समाज के विकास की नई दिशा!

Next Post

पटना को मिली बड़ी सौगात: आयकर चौराहा पर बनेगा ITC का 5-स्टार होटल, जानें कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट!

Related Posts

डिजिटल युग में देवनागरी लिपि को खतरा, हिंदी में करियर की असीम संभावनाएं: हरेन्द्र प्रताप
देश

डिजिटल युग में देवनागरी लिपि को खतरा, हिंदी में करियर की असीम संभावनाएं: हरेन्द्र प्रताप

September 27, 2025
गीतों के राजकुमार थे गोपाल सिंह नेपाली
मनोरंजन

गीतों के राजकुमार थे गोपाल सिंह नेपाली

August 11, 2024
Next Post
पटना को मिली बड़ी सौगात: आयकर चौराहा पर बनेगा ITC का 5-स्टार होटल, जानें कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट!

पटना को मिली बड़ी सौगात: आयकर चौराहा पर बनेगा ITC का 5-स्टार होटल, जानें कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट!

New Delhi, India
Thursday, March 5, 2026
Mist
30 ° c
43%
19.1mh
38 c 23 c
Fri
38 c 22 c
Sat

ताजा खबर

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

March 4, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

March 4, 2026
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

March 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved