• About us
  • Contact us
Friday, March 27, 2026
29 °c
New Delhi
31 ° Sat
32 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar News Hindi: अब नहीं फंसेगी गाड़ियां! पटना समेत 6 जिलों को जाम से मिलेगी राहत

Bihar News Hindi: राजधानी में जाम का झाम बहुत जल्द खत्म होगा…! सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें नहीं दिखेंगे। लोगों का कीमती समय तो बचेगा ही ईंधन की बर्बादी भी नहीं होगी।

News Desk by News Desk
February 28, 2025
in देश
Bihar News Hindi: अब नहीं फंसेगी गाड़ियां! पटना समेत 6 जिलों को जाम से मिलेगी राहत
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News Hindi: राजधानी में जाम का झाम बहुत जल्द खत्म होगा…! सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें नहीं दिखेंगे। लोगों का कीमती समय तो बचेगा ही ईंधन की बर्बादी भी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना समेत पूरे प्रमंडल को ही जाम से मुक्ति दिलाने का मास्टर प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी प्रगति यात्रा के तहत पटना, बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर और नालंदा को जाम से राहत दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। इनमें सड़कों को चौड़ा करना, नए पुलों-फ्लाईओवरों का निर्माण, वैकल्पिक मार्गों और भूमिगत बिजली व जल निकासी की व्यवस्था करना शामिल है।

पटना में सुगम यातायात की ओर कदम

राजधानी पटना में ट्रैफिक जाम की सबसे बड़ी वजह संकीर्ण सड़कें, अव्यवस्थित बिजली तार और जलजमाव है। इसे देखते हुए दानापुर-नेहरू पथ से गोला रोड तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे दानापुर और बेली रोड क्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। जे.पी. गंगा पथ का विस्तार कोइलवर से मोकामा तक किया जाएगा। इससे राजधानी के बाहरी इलाकों से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। पटना-गया रोड को सादिकपुर-पभेड़ा-मसौढ़ी पथ से जोड़ा जाएगा। इससे गया और जहानाबाद जाने को बाइपास मिलेगा और मुख्य सड़कों पर दबाव कम होगा।

पटना के अलावा प्रमंडल के अन्य जिलों में भी यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने की योजना है-

• बक्सर में ट्रैफिक सुधार: बक्सर में रामरेखा घाट के आधुनिकीकरण के साथ नए सड़क मार्ग विकसित किए जाएंगे। जिससे धार्मिक पर्यटन स्थल तक यातायात को सुगम बनाया जा सकेगा।
• रोहतास और कैमूर में नई सड़कें:
सोन नदी से जल आपूर्ति और करगहर-बड़हरी-धर्मपुरा सड़क मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
• भोजपुर में वैकल्पिक मार्ग:
कोइलवर से आरा तक नई सड़क परियोजना लाई जाएगी, जिससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
• नालंदा में पर्यटन और कनेक्टिविटी:
राजगीर में रोपवे, ईको-टूरिज्म सेंटर और नया रिसॉर्ट बनाए जाएंगे, जिससे पर्यटकों की आवाजाही आसान होगी।

नए पुलों और फ्लाईओवर से मिलेगी राहत

पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में नए पुलों और फ्लाईओवर के निर्माण से भी जाम की समस्या कम होगी। पुनपुन स्टेशन से पटना रिंग रोड को जोड़ने वाले मिसिंग लिंक पथ का निर्माण होगा, जिससे पुनपुन स्टेशन के आसपास लगने वाला जाम खत्म होगा। बख्तियारपुर में धोबा नदी और पुनपुन में मोरहर नदी पर पुलों का निर्माण होगा, जिससे ग्रामीण इलाकों से पटना और अन्य शहरों तक आसान आवागमन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

जल निकासी और बिजली तारों का होगा समाधान

पटना में नेहरू पथ के दोनों तरफ भूमिगत नाले बनाए जाएंगे और राजीव नगर एवं आनंदपुरी नालों को पक्का कर उनके ऊपर सड़कें विकसित की जाएंगी, जिससे बारिश के मौसम में जलजमाव के कारण लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इसके अलावा, पटना शहर में बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा, जिससे बिजली के खंभों और लटकते तारों की वजह से लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से शहर पर ट्रैफिक दबाव होगा कम

पटना में नए अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा। इससे जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और शहर में वाहनों का लोड घटेगा।

पटना प्रमंडल को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इन सभी योजनाओं का उद्देश्य पटना और पटना प्रमंडल को जाम मुक्त, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद न केवल राजधानी बल्कि आसपास के जिलों में भी यातायात की स्थिति में सुधार आएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र का आर्थिक व सामाजिक विकास तेज होगा।

Previous Post

Bihar News: राजगीर में गूंजेगी रग्बी की गूंज! एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा बिहार

Next Post

Bihar News Hindi: फोक और क्लासिकल संगीत की जादुई शाम, पटना बना संस्कृति का संगम

Related Posts

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा
देश

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

March 27, 2026
शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया
देश

शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

March 27, 2026
पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर
देश

पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

March 27, 2026
">
नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात
देश

नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

March 27, 2026
आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने
देश

आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

March 27, 2026
गन्ना किसानों को राहत! जल जमाव खत्म करने की स्थायी योजना शुरू, सरकार का बड़ा कदम

New Delhi, India
Friday, March 27, 2026
Mist
29 ° c
43%
18mh
36 c 26 c
Sat
38 c 26 c
Sun

ताजा खबर

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

March 27, 2026
शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

March 27, 2026
पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

March 27, 2026
">
नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

March 27, 2026
आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

March 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved