• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
30 °c
New Delhi
29 ° Sun
26 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बिहार में पूजा-जुलूस पर नया आदेश: डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस अनिवार्य – जानें पूरी गाइडलाइन

News Desk by News Desk
September 4, 2025
in देश
बिहार में पूजा-जुलूस पर नया आदेश: डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस अनिवार्य – जानें पूरी गाइडलाइन
Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 4 सितंबर। बिहार में आने वाले दिनों में पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था से लेकर चाक-चौबंदी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। 5 सितंबर को ईदे मिलाद-उन-नबी, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा को ध्यान में रखते हुए खास तैयारी की गई है। सभी तरह के जुलूस को निकालने के लिए पहले स्थानीय प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश मूर्ति के विसर्जन का रिवाज है। इस दौरान किसी जुलूस में डीजे नहीं बजाया जाएगा। इस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह जानकारी एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को अतिरिक्त संख्या में सुरक्षा बल मुहैया करा दिए गए हैं।

जिलों को खासतौर से ताकीद करते हुए यह निर्देश दिए गए हैं कि विसर्जन या किसी जुलूस के पहले शांति समिति की बैठक कर लें। जिन शहरों में जुलूस निकलेंगे, उनका रूट निर्धारित कर लें और पूरे रूट का भौतिक सत्यापन कर लें। सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर यहां अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी जाए। सभी जुलूस की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जाए। जिन नदी घाटों को विसर्जन के लिए चिन्हित किए गए हैं, वहां गोताखोरों की तैनाती कर दी जाए।

एडीजी श्री दराद ने कहा कि पूजा या जुलूस के अवसर पर जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय में मौजूद कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम करेंगे। हर 4 घंटे के अंतराल पर मुख्यालय के स्तर से सभी जिलों से अपडेट रिपोर्ट ली जाएगी। ताकि हर जगह की स्थिति का सही आकलन किया जा सके। सभी जिलों को सभी तरह के अफवाहों पर निरंतर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

गया में पितृपक्ष मेले को लेकर अतिरिक्त बल तैनात
गया में पितृपक्ष मेले का आयोजन 6 से 21 सितंबर के बीच हो रहा है। एडीजी पंकज दराद ने कहा कि इसके मद्देनजर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। इसमें 395 की संख्या में पुलिस पदाधिकारी, 1600 सिपाही और 800 गृहरक्षक तैनात कर दिए गए हैं। 5 कंपनी सशस्त्र, 2 ट्रूप अश्वारोही बल, 2 अश्रु गैस दस्ता, क्षेत्रीय रिजर्व की 1 दंगा निरोधक कंपनी और 2 बम निरोधक दस्ता समेत अन्य की तैनाती की गई है। गया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। ताकि बाहर से आए लोगों को समुचित मदद की जा सके।

Tags: Anant ChaturdashiAnant Chaturdashi BiharBihar Festivals SecurityBihar Newsbihar policeDJ Ban BiharEid-e-Milad ProcessionGanesh Chaturthi 2025Ganesh Visarjan BiharLaw and Order BiharMilad-Un-Nabi 2025NPG News SpecialPitrapaksh Mela GayaPitripaksh Mela GayaPooja Julus GuidelinesVishwakarma PujaVishwakarma Puja Bihar
Previous Post

Bihar Development Update: समय पर काम नहीं शुरू करने पर होगी जमानत जब्त और ब्लैकलिस्टिंग, तय की डेडलाइन– विभाग की चेतावनी

Next Post

Bihar News: पुनपुन नदी पर बना बिहार का पहला केबल ब्रिज, लक्ष्मण झूला जैसा होगा नजारा

Related Posts

बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
देश

बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

March 13, 2026
बालू घाटों को बीच में छोड़ने वालों को दोबारा टेंडर में नहीं किया जाएगा शामिल : उप-मुख्यमंत्री
अभी-अभी

बालू घाटों को बीच में छोड़ने वालों को दोबारा टेंडर में नहीं किया जाएगा शामिल : उप-मुख्यमंत्री

March 13, 2026
बिहार को टेक्नोलॉजी और न्यू एज इकोनॉमी का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुई शीर्ष समितियों की बैठक
देश

बिहार को टेक्नोलॉजी और न्यू एज इकोनॉमी का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुई शीर्ष समितियों की बैठक

March 12, 2026
सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन
देश

सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन

March 11, 2026
पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण
देश

पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

March 9, 2026
बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ
संपादकीय

बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ

March 6, 2026
Next Post
Bihar News: पुनपुन नदी पर बना बिहार का पहला केबल ब्रिज, लक्ष्मण झूला जैसा होगा नजारा

Bihar News: पुनपुन नदी पर बना बिहार का पहला केबल ब्रिज, लक्ष्मण झूला जैसा होगा नजारा

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Mist
30 ° c
25%
11.9mh
37 c 21 c
Sun
34 c 19 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved