Number जारी 9264456...दुर्गा पूजा पर बिजली कटौती रोकने के लिए कंट्रोल रूम गठित

Sonu Nigam17 October 20262 min read0 viewsबिहार
Number जारी 9264456...दुर्गा पूजा पर बिजली कटौती रोकने के लिए कंट्रोल रूम गठित

दुर्गा पूजा के उपलक्ष दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए अररिया विद्युत आपूर्ति मंडल ने कमर कस ली है। त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और मूर्ति विसर्जन के समय सुरक्षा बनाए रखने के लिए मंडल स्तर पर एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

9264456426

अररिया के मंडल कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक पूरी तरह सक्रिय रहेगा। कंट्रोल रूम के लिए 9264456426 नंबर जारी किया गया है, जहां शिफ्ट में कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने सब-स्टेशनों पर मौजूद रहें और बिजली की आपूर्ति की निरंतर निगरानी करें।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और विसर्जन रूट पर सावधानी

बिजली विभाग ने केवल आपूर्ति ही नहीं, बल्कि सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया है। मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विसर्जन रूटों पर आवश्यकतानुसार बिजली काटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, पूजा पंडालों के पास बिजली के बुनियादी ढांचे का रखरखाव कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है।

आपातकालीन संपर्क नंबर

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बिजली के खंभों पर प्लास्टिक कवर लगाए गए हैं और पंडालों के पास आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित किए गए हैं। विभाग ने पूजा समितियों से अपील की है कि वे बिजली के अस्थायी कनेक्शन ही लें और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें। कार्यपालक अभियंता ने आम लोगों से भी आग्रह किया है कि वे बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफार्मर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

महत्वपूर्ण संपर्क नंबर:

  • मंडल कंट्रोल रूम: 9264456426
  • कार्यपालक अभियंता, अररिया: 7763815333
  • सहायक अभियंता, अररिया: 7763815262
  • सहायक अभियंता, रानीगंज: 9031085724
  • सहायक अभियंता, जोकीहाट: 7763818707
  • जेई अररिया शहरी: 7763814921
  • जेई अररिया ग्रामीण: 7070995668
  • जेई बोची: 9264440718
  • जेई रानीगंज: 7763814922
  • जेई गुनावती: 9264440714
  • जेई भргаमा: 7763818831
  • जेई जोकीहाट: 7763814924
  • जेई महलगांव: 9264440717
  • जेई पलासी: 7763818833
  • जेई सिकती: 7763818832
Share:

Comments

Leave a comment