डीएसपी हो तो 'तरुण कुमार पांडे' जैसा हो वर्दी पहनते फुल ROWDY एक्शन चालू

Sonu Nigam17 October 20262 min read0 viewsबिहार
डीएसपी हो तो 'तरुण कुमार पांडे' जैसा हो वर्दी पहनते फुल ROWDY एक्शन चालू

बिहार के अररिया जिले में नए ट्रैफिक डीएसपी के रूप में तरुण कुमार पांडेय ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। लेकिन उन्होंने सिर्फ दफ्तर की कुर्सी नहीं संभाली, बल्कि योगदान देते ही वे पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुत करने के लिए डीएसपी तरुण कुमार पांडेय खुद ट्रैफिक थाना पुलिस के साथ सड़कों पर उतर आए, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

नए ट्रैफिक डीएसपी: तरुण कुमार पांडेय

शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, बस स्टैंड चौराहा के पास डीएसपी ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और उनसे जुर्माने की राशि वसूली गई। सिर्फ दोपहिया ही नहीं, बल्कि चार पहिया वाहनों की भी बारीकी से जांच हुई, जिसमें सीट बेल्ट और गाड़ी के दस्तावेजों को देखा गया।

नियम तोड़ने वालों की हुई क्लास, सुरक्षा पर दिया जोर

पूजा पर्व के समय अचानक हुई इस छापेमारी से शहर के चालकों में खलबली मच गई। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले और गलत रूट से वाहन चलाने वाले लोगों को डीएसपी ने मौके पर ही जमकर फटकार लगाई। इस अभियान के दौरान तरुण कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि जब वे योगदान देने शहर में प्रवेश कर रहे थे, तब उन्होंने खुद देखा कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने तुरंत सड़क पर उतरने का फैसला किया।

डीएसपी ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि हेलमेट पहनना और सीट बेल्ट लगाना किसी जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी खुद की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में इस तरह के औचक निरीक्षण और अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment