आपदा के बिच राहत लेकर मंत्री जी दिए स्थायी समाधान के निर्देश :सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Sonu Nigam18 October 20262 min read0 viewsबिहार
आपदा के बिच राहत लेकर मंत्री जी दिए स्थायी समाधान के निर्देश :सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ और कटाव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध के क्षतिग्रस्त हिस्से का रविवार को सूबे के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर बांध के कटाव की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि बांध का एक हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने मौके पर मौजूद जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता, नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इंजीनियर शैलेंद्र ने अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे भविष्य के लिए एक ठोस कार्ययोजना जल्द से जल्द तैयार करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कटाव रोधी कार्य इस तरह से किए जाएं कि आने वाले समय में क्षेत्रवासियों को इस समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिल सके।

जनजीवन की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: इंजीनियर शैलेंद्र

निरीक्षण के बाद स्थानीय ग्रामीणों और मीडिया से बात करते हुए पथ निर्माण मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के घरों, उनकी संपत्तियों और सामान्य जनजीवन की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री के अनुसार, सरकार का प्रयास है कि समय रहते सभी तकनीकी और प्रभावी उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में जलजमाव, बाढ़ या बांध टूटने जैसी किसी भी आपदा का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और जल्द से जल्द बांध की मरम्मत की मांग की। मंत्री ने सभी की बातों को सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Share:

Comments

Leave a comment