उम्र 22 और 18 फिल्मी स्टाइल मे शहर के कारगिल चौक पर चलाई गोलियां, अब पुलिस को मिल रही तालियां

Sonu Nigam18 October 20262 min read0 viewsबिहार
उम्र 22 और 18 फिल्मी स्टाइल मे शहर के कारगिल चौक पर चलाई गोलियां, अब पुलिस को मिल रही तालियां

बिहार के नालंदा जिले में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दीपनगर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के पास अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना से इलाके के लोगों में काफी दहशत फैल गई थी, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और फायरिंग करने वाले दो युवकों को धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना कारगिल चौक स्थित दुःखी होटल के समीप की है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि दो अज्ञात युवकों ने इलाके में गोलीबारी की है, दीपनगर थानाध्यक्ष ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और एक विशेष टीम के साथ मौके पर छापेमारी शुरू कर दी।

तलाशी में मिला हथियार, दहशत फैलाने की थी साजिश

पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर दो युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को देविदयाल कुमार के पास से एक देसी कट्टा और 315 बोर की दो जिंदा गोलियां मिलीं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक पल्सर 220 मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान निवासी देविदयाल कुमार (22 वर्ष) और बेन थाना क्षेत्र के लालमन बिगहा निवासी चंदन कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है।

जब पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने केवल शहर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में दीपनगर थाना कांड संख्या 589/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

इस सफल छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामनारायण हरिजन और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और आगे की जांच जारी है। इस घटना पर हुई त्वरित भीम पर बिहार पुलिस की काफी शरण की जा रही है सोशल मीडिया पर लोग काफी प्यार दे रहे हैं और सेल्यूट कर रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment