'सत्ता परिवर्तन' विवाद पर विपक्ष को घेरा कंगना रनौत ने विपक्ष पे साधा निशाना

Sonu Nigam18 October 20262 min read0 viewsबॉलीवुड
'सत्ता परिवर्तन' विवाद पर विपक्ष को घेरा कंगना रनौत ने विपक्ष पे साधा निशाना

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधा है। कंगना रनौत पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए बोलीं कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है। उन्होंने विपक्ष द्वारा 'सत्ता परिवर्तन' (regime change) जैसे शब्दों के इस्तेमाल और उनके बयानों की कड़ी आलोचना की है।

कंगना ने अपनी बात को पुख्ता करने के लिए फ्रांस में हाल ही में हुई हिंसा और अशांति का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि फ्रांस में जिस तरह ऐतिहासिक इमारतों और दुकानों को आग के हवाले किया गया और लूटपाट हुई, वह दुनिया के लिए एक चेतावनी है। कंगना के मुताबिक, जब दुनिया तीसरे विश्व युद्ध जैसी स्थिति की ओर बढ़ रही हो, तब देश में स्थिरता के लिए एक सशक्त नेता का होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की हरकतें यह साबित करती हैं कि भारत को इस समय पीएम मोदी जैसे नेतृत्व की आवश्यकता क्यों है।

कोलकाता भगदड़ पर जताया दुख

राजनीतिक बयानबाजी के अलावा कंगना रनौत ने कोलकाता के चोरबागन सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दर्दनाक भगदड़ पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। कंगना ने लोगों से अपील की कि त्योहारों के सीजन में भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें, क्योंकि दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं और ऐसे समय में सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

बता दें कि कोलकाता की इस दुखद घटना में 19 लोगों की जान चली गई और 25 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया है और इसे कुप्रबंधन का मामला बताया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की सहायता राशि और एक सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है, जबकि घायलों के लिए 5 लाख रुपये की मदद तय की गई है।

Share:

Comments

Leave a comment