• About us
  • Contact us
Thursday, March 5, 2026
19 °c
New Delhi
30 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल की ली जानकारी, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

News Desk by News Desk
July 17, 2024
in देश
मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल की ली जानकारी, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल, पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य तथा पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश।

न्यूज़ डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के पास टनल निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने टनल से बिहार संग्रहालय में प्रवेश की व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटकों को मिलनेवाली अन्य सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टनल निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करें, जिससे बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के दर्शक आसानी से एक-दूसरी जगह जाकर प्रदर्शों का अवलोकन कर सकें। बिहार संग्रहालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय में बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं। पटना संग्रहालय का विस्तारीकरण और उन्नयन कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय के बीच टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने से पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पार्किंग और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करें। आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण कराएं ताकि क्षेत्र हरा-भरा और आकर्षक दिखे।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय एवं उसके विस्तारीकरण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित किचेन, भंडार, अस्थायी दीर्घा सभागार, कलेक्शन स्टोर, कंजर्वेशन लैब सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सभागार में मुख्यमंत्री के समक्ष पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं विस्तारीकरण से संबंधित कार्य पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं विस्तारीकरण का कार्य बेहतर ढंग से और तेजी से करें। यह पुराना संग्रहालय है। यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं, उनका रखरखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया गया है। पटना संग्रहालय के जिस हिस्से में खुदाई कार्य किया जा रहा है, उसका भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजेंद्र नगर मोइनुलहक स्टेडियम, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, पहाड़ी पर, जीरो माइल मेट्रो स्टेशन और आई एस बी टी मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्ययोजना के अनुरूप पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें ताकि जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिले। मेट्रो का निर्माण कार्य हो जाने से पटना के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सह कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री  विजय कुमार सिन्हा, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

असम में बाल विवाह में 81 प्रतिशत की कमी

Next Post

जापान में हाथ, पैर और मुंह की बीमारी के मामले एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे

Related Posts

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा
देश

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

March 4, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू
देश

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

March 4, 2026
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

March 3, 2026
भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 मे़ं ‘‘आप’’ को देगा 100 सीटों का तोहफा- भगवंत सिंह मान
देश

भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 मे़ं ‘‘आप’’ को देगा 100 सीटों का तोहफा- भगवंत सिंह मान

March 1, 2026
Next Post
जापान में हाथ, पैर और मुंह की बीमारी के मामले एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे

जापान में हाथ, पैर और मुंह की बीमारी के मामले एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे

New Delhi, India
Thursday, March 5, 2026
Mist
19 ° c
73%
14.8mh
38 c 23 c
Fri
38 c 23 c
Sat

ताजा खबर

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

March 4, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

March 4, 2026
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

March 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved