• About us
  • Contact us
Monday, February 16, 2026
20 °c
New Delhi
22 ° Tue
23 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पटना जंक्शन के समीप निर्माणाधीन मल्टीलेवल हब एवं भूमिगत मार्ग का सीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

News Desk by News Desk
October 18, 2024
in देश
पटना जंक्शन के समीप निर्माणाधीन मल्टीलेवल हब एवं भूमिगत मार्ग का सीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जंक्शन के समीप निर्माणाधीन मल्टीलेवल हब एवं भूमिगत मार्ग (सब-वे) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निर्माणाधीन तीन मंजिला मल्टीलेवल हब के सबसे ऊपरी तल पर पहुंचे। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को साइट प्लान के द्वारा निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग में 32 बस एवं 225 कार पार्किंग की व्यवस्था है। इस पार्किंग का सीधा सम्पर्क बुद्धस्मृति पार्क के पास बने हुये पार्किंग एवं पटना रेलवे जंक्शन से सब-वे के माध्यम से होगा। लोगों को गाड़ी पार्क करने के बाद पटना जंक्शन जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इसके बन जाने से पटना जंक्शन के आस-पास लगनेवाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। लोगों को हनुमान मंदिर जाने में भी सुविधा होगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करें। मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर सोलर प्लेट भी लगाएं ताकि यहां की बिजली की आवश्यकता को पूर्ण किया जा सके। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मल्टीलेवल पार्किंग से पटना जंक्शन के निर्माणाधीन सब-वे का निरीक्षण किया। ज्ञातव्य है कि इस परियोजना का उद्देश्य पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र अन्तर्गत यातायात व्यवस्था को विकसित किया जाना है। पटना जी पी ओ गोलम्बर के समीप मल्टीलेवल पार्किंग (हब) का निर्माण किया जा रहा है, जो यातायात के विभिन्न स्त्रोतों को जोड़ने वाला एक प्रमुख केन्द्र है। यहां सिटी बस, ऑटो, टैक्सी एवं निजी कार पार्किंग की व्यवस्था है, जहाँ से पटना रेलवे स्टेशन तथा महावीर मंदिर, बुद्धा पार्क को जोड़ने हेतु सब-वे का निर्माण किया गया है। यात्रियों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग से पटना जंक्शन तक की सब-वे की कुल लम्बाई 440 मीटर है। इसमें ट्रैवलेटर की संख्या-04 होगी, जिनकी लम्बाई क्रमशः 18 मीटर, 30 मीटर, 45 मीटर एवं 55 मीटर अर्थात कुल 148 मीटर है। एस्केलेटर की संख्या-02 तथा अंडर ग्राउंड बॉक्स एरिया लिफ्ट की संख्या-02 (महावीर मंदिर निकास के पास एवं मल्टी-लेवल पार्किंग के पास) होगी। भूमिगत लम्बाई में हेल्थ वेन्टिलेशन एयर कंडिशनिंग की व्यवस्था होगी। इसमें 03 जगहों- मल्टीलेवल पार्किंग के निकट, बुद्धा स्मृति पार्क तथा पटना जंक्शन के निकट हनुमान मंदिर के बगल से प्रवेश/निकास की व्यवस्था होगी। इस सब-वे के निर्माण से ट्रेन यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी और उन्हें कहीं भी जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। पैदल यात्री रेलवे स्टेशन के ट्रैफिक जाम से बचते हुए सब-वे का उपयोग कर मल्टी-लेवल पार्किंग तक पहुंच सकेंगे और विभिन्न जगहों पर आवागमन कर सकेंगे।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना जंक्शन के समीप ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए इस सब-वे का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्थान पर काफी भीड़-भाड़ रहती है, जिसके कारण रोड क्रॉस करना कठिन होता है साथ ही दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। इस कारण सब-वे की परिकल्पना की गई। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य बेहतर ढंग से करते हुए जल्द पूरा करें ताकि यात्रियों को आवागमन में सहूलित हो और जाम की परेशानी से उन्हें निजात मिले।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक बरवड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

बेनामी लेनदेन कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने 2022 का अपना फैसला लिया वापस

Next Post

खादी फॉर फैशन प्रदर्शनी

Related Posts

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक
देश

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश
देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026
परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!
देश

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

February 16, 2026
महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना
देश

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

February 15, 2026
India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम
देश

India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

February 15, 2026
आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!
देश

आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

February 14, 2026
Next Post
खादी फॉर फैशन प्रदर्शनी

खादी फॉर फैशन प्रदर्शनी

New Delhi, India
Monday, February 16, 2026
Mist
20 ° c
56%
6.1mh
29 c 17 c
Tue
28 c 18 c
Wed

ताजा खबर

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026
परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

February 16, 2026
महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

February 15, 2026
India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

February 15, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved