• About us
  • Contact us
Sunday, February 15, 2026
16 °c
New Delhi
23 ° Mon
23 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Mango Festival 2025 Patna: CM नीतीश कुमार ने किया आम महोत्सव 2025 का उद्घाटन, ज्ञान भवन में जुटे 800 किसान

Mango Festival 2025 Patna: CM नीतीश कुमार ने पटना के ज्ञान भवन में आम महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। 800 किसानों की भागीदारी, 5000 आमों की प्रजातियाँ बनीं आकर्षण।

News Desk by News Desk
June 28, 2025
in देश
Patna Mango Festival 2025: 28-29 जून को पटना में लगेगा आमों का मेला – खाओ आम, पाओ इनाम, देखो दर्जनों वैरायटी एक साथ!
Share on FacebookShare on Twitter

पटना 28 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आम महोत्सव, 2025 का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए आम उत्पादकों द्वारा लगाए गए आम की विभिन्न प्रजातियों का बारीकी से अवलोकन किया और प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रजातियों के आमों के उत्पादन और विशिष्टता के बारे में उत्पादकों से जानकारी ली।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न तथा कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार ने आम का पौधा भेंटकर स्वागत किया।

ज्ञातव्य है कि ज्ञान भवन में 28-29 जून को आम महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन हो रहा है। राज्य के सभी जिलों से करीब 800 आम उत्पादकों के द्वारा 5 हजार प्रदर्शों के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया गया है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में ‘आम खाओ और इनाम पाओ’ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। होनेवाली प्रतियोगिताओं में किसान और बच्चे भाग ले सकते हैं। विजेता प्रतिभागी को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस आम महोत्सव का मुख्य आकर्षण आम की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन है। इस महोत्सव में बिहार में मौजूद आमों की विविधता को भी देखा जा सकता है। यहाँ लगने वाली प्रदर्शनी में बिहार में पाये जाने वाले मालदह, जर्दालू, गुलाबखास, जर्दा बम्बई, लंगड़ा, दशहरी, कृष्णभोग, अल्फांसो, हुस्न-ए-आरा, बेनजीर, फजली, सीपिया आदि आमों को देखा जा सकता है। कृषि विभाग आम उत्पादन और संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत कई वर्षों से आम महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष के आयोजन का थीम है ‘पुराने बागों का जीर्णोद्धार, भावी पीढ़ियों को उपहार’। राज्य सरकार के इस अनूठे प्रयास से न केवल आम उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि राज्य के बागवानी क्षेत्र में नवाचार और प्रगति को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहार में आम का उत्पादन काफी बड़े पैमाने पर होता है। करीब 1.65 लाख हेक्टेयर में आम का उत्पदान किया जाता है। कृषि रोड मैप के लागू होने से वर्ष 2007-08 की तुलना में उत्पादन में करीब 82 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। सरकार के द्वारा राज्य में आम के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन हेतु आम विकास योजना संचालित है। वर्ष 2018 में भागलपुर के जर्दालू आम को जी०आई० टैग प्रदान किया गया है। आम महोत्सव का आयोजन आम उत्पादक व्यापारी, प्रसंस्करण करनेवाले वैज्ञानिक, निर्यातक सभी को एक मंच प्रदान करता है। राज्य में स्थित कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मैंगो, वैशाली के द्वारा आम विकास के हर पहलु पर कृषकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री

गोपाल सिंह, निदेशक उद्यान श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: Bihar Agriculture Road MapBihar Mango ProductionBihar Mango Varieties ExhibitionCM Nitish Kumar Mango EventMango Festival 2025 PatnaMango Growers Exhibition Indiaआम की प्रदर्शनी पटना 2025आम महोत्सव ज्ञान भवन 2025कृषि विभाग बिहार आम महोत्सवजर्दालू आम GI Tag
Previous Post

बिहार में आर्केस्ट्रा के नाम पर बच्चियों की तस्करी! हाई कोर्ट ने सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब

Next Post

Bihar Police Recruitment 2025: बिहार में 21,391 नए पुलिसकर्मी! नीतीश कुमार ने खुद सौंपे नियुक्ति पत्र – जानिए कैसे बदलेगा अब कानून व्यवस्था का चेहरा

Related Posts

No Content Available
Next Post
महिलाओं के लिए नीतीश कुमार की 5 बड़ी घोषणाएं: पेंशन से लेकर विवाह भवन तक, जानें पूरी डिटेल!

Bihar Police Recruitment 2025: बिहार में 21,391 नए पुलिसकर्मी! नीतीश कुमार ने खुद सौंपे नियुक्ति पत्र – जानिए कैसे बदलेगा अब कानून व्यवस्था का चेहरा

New Delhi, India
Sunday, February 15, 2026
Mist
16 ° c
77%
7.2mh
29 c 17 c
Mon
31 c 17 c
Tue

ताजा खबर

आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

February 14, 2026
बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

February 14, 2026
कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

February 14, 2026
सारण में देर रात छापों में छह आर्केस्ट्रा समूहों से 15 लड़कियों को मुक्त कराया, सात गिरफ्तार

सारण में देर रात छापों में छह आर्केस्ट्रा समूहों से 15 लड़कियों को मुक्त कराया, सात गिरफ्तार

February 14, 2026
जमुई में ‘माटी का बल’ दंगल का शुभारंभ: उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

जमुई में ‘माटी का बल’ दंगल का शुभारंभ: उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

February 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved