• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
30 °c
New Delhi
32 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बिहार में पहली बार होनेवाली वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 के ‘लोगो’ डिजाइन और ‘शुभंकर’ का आवरण हटाकर सीएम ने किया अनावरण

News Desk by News Desk
October 6, 2024
in देश
बिहार में पहली बार होनेवाली वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 के ‘लोगो’ डिजाइन और ‘शुभंकर’ का आवरण हटाकर सीएम ने किया अनावरण
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में बिहार में पहली बार होनेवाली वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 के ‘लोगो’ डिजाइन और ‘शुभंकर’ का आवरण हटाकर अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने मुख्यमंत्री को बताया कि वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी बिहार कर रहा है इसका आयोजन 11 से 20 नवंबर के बीच राजगीर के खेल स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें छह देशों भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता का शुभंकर ‘गुड़िया’ बिहार की राज्य पक्षी गौरैया से प्रेरित है। गुड़िया के हाथ में हॉकी स्टीक हॉकी प्रतियोगिता का प्रतीक चिह्न है तथा हाथ में गोलकीपर का दस्ताना और बचाव की मुद्रा एक गोलकीपर के अंदर सतर्कता, स्फूर्ति एवं सुरक्षा के रणनीतिक गुणों को प्रतिबिंबित करता है। पास में पूरी टीम के लिए रखी एक गेंद खेल भावना के साथ मिलकर खेलने की अनिवार्यता को दर्शाता है।

यह प्रतियोगिता महिला हॉकी खिलाड़ियों की है इसलिए महिला सशक्तीकरण में बिहार सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता को पुष्ट करने के लिए गौरेया के प्रतीक के रूप में गुड़िया का शुभंकर चुना गया है। इस प्रतियोगिता के ‘लोगो’ का डिजाइन गौरवशाली बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत और सर्वांगीण प्रगति का प्रतीक है। बोधि वृक्ष और हॉकी स्टिक को लोगो के रूप में रखा गया है। बोधि वृक्ष ज्ञान शक्ति, स‌द्भाव, सहिष्णुता और विकास का प्रतीक है जो बिहार के समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास से लोगों को जोड़ता है। ‘हॉकी स्टिक’ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 का आयोजन राजगीर में किया जा रहा है। राजगीर में भव्य खेल स्टेडियम बनाया गया है। मैं भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं और अन्य देशों से आनेवाली खिलाड़ियों का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि बाहर से आनेवाले लोगों के लिए बेहतर ढंग से सारा इंतजाम कराएं। सुविधा में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी अतिथियों की मेहमाननवाजी अच्छे ढंग से करें जिससे वे बिहार के बारे में अच्छा अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन सफल हो इसके लिए हरसंभव प्रयास और सहयोग राज्य सरकार करेगी।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर ने यह प्रतियोगिता राजगीर में आयोजित कराने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वो दुनिया के कई स्टेडियम में खेल चुकी हैं मगर आधुनिक और पुरातन शैली के समन्वय के साथ जितना खूबसूरत और शानदार हॉकी स्टेडियम राजगीर का बना है वो अद्‌भूत है और ऐसा कहीं नहीं देखी। नवनीत कौर ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आपने राजगीर में बहुत बड़ा और भव्य खेल स्टेडियम बनाया है। अपने देश में भी और दूसरे देशों में भी हमलोग खेलने जाते हैं लेकिन इतना बढ़िया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कहीं नहीं देखा है। मुझे बिहार आकर अच्छा लगा है। हम सबको खुशी हो रही है कि आपके नेतृत्व में बिहार में खेल हित के लिए इतना बेहतर कार्य किया जा रहा है। हमें बिहार और देश पर गर्व है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष 30 सेकेंड का वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 पर आधारित एक जिंगल्स प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सेलेमा टेटे और उपकप्तान नवनीत कौर ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेन्दर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, हॉकी इंडिया के सेक्रेट्री जेनरल भोलानाथ सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सेलेमा टेटे, उपकप्तान नवनीत कौर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

चुनावी बॉन्ड: सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा याचिकाएं की खारिज

Next Post

ओबामा 10 अक्टूबर से हैरिस के चुनाव अभियान में शामिल होंगे

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार
देश

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी
देश

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार
देश

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
30 ° c
21%
14.8mh
38 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved