श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली
डॉ. शैलेंद्र कुमार! यह वो नाम है, जो चाहें आकाशवाणी और दूरदर्शन हो या फिर पूरा ही प्रसार भारती परिवार ही क्यों ना रहा हो; यहाँ पर काम करने वाले स्टॉफ़ मैम्बर्स के वेलफ़ेयर और सुगम एडमिनिस्ट्रेशन के लिए जाना जाता रहा और रहेगा भी! डॉ. कुमार की नित स्टॉफ़ वैलफ़ेयर की भावना का जीता-जागता उदाहरण आकाशवाणी और दूरदर्शन भवन में देखने को मिलता है, जहाँ उन्होंने अपने पद – अपर महानिदेशक (एडमिनिस्ट्रेशन एवं प्रोग्रामिंग) पर कार्यरत रहते हुए संस्थान में काम करने वाले स्टॉफ़ मैम्बर्स और आने वाले आगंतुकों के लिए टेस्टी डिशेज़ उपलब्ध करवाने के लिए बिकानो जैसे ब्रॉण्डेड रेस्तरां की सर्विस उपलब्ध करवाई। इतना ही नहीं; बल्कि, अपनी ‘‘नई ऊर्जा, नई उम्मीद’’ नाम की कार्य नीति में विश्वास रखने वाले डॉ. कुमार अपने अथक प्रयासों के चलते ही प्रसार भारती में भर्ती कर्मचारियों के तक़रीबन 25 साल से रुके हुए प्रोमोशन्स को फिर से स्टार्ट करवाने में भी सफ़ल हुए। और, अपने इन्हीं प्रयासों के चलते उन्होंने 600 से 700 कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सफ़ल प्रोमोशन्स करवाने में एक बड़ी सफ़लता भी हासिल की। डॉ. कुमार बताते हैं, ‘‘इस तरह हमारे स्टॉफ़ मैम्बर्स को उनकी क्षमता अनुसार पदोन्नति प्राप्त हुई और हमें मिली एक क्रिएटिव टीम और फ़्रैंडली वर्किंग एन्वायरनमेंट!’’

साथ ही अपनी टीम के साथ मिलकर माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी के ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए डॉ. शैलेंद्र ने आकाशवाणी और दूरदर्शन भवन की साफ़-सफ़ाई का कार्य-भार संभालने की ज़िम्मेदारी जानी-मानी कंपनी – सुलभ इंटरनेशनल को दी। जिसके फ़ल-स्वरूप दोनों ही संस्थानों में एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मुहैया कराने में वे सफ़ल भी हुए।
सिर्फ़ इतना ही नहीं; बल्कि, बहुरूपी प्रतिभा के धनी डॉ. शैलेंद्र ने आकाशवाणी में अपने पद – पूर्व अपर महानिदेशक (प्रोग्रामिंग) पर कार्यरत रहते हुए आकाशवाणी की विदेश प्रसारण सेवा से प्रसारित हो रहीं कुल 27 भाषाओं में से 17 भाषाओं की इंटरनेट के ज़रिए संस्थान की वैबसाइट पर लाइव-स्ट्रीमिंग स्टार्ट करवाई। और, साथ ही अपने प्रोग्राम्स के ज़रिए श्रोताओं से एक सीधा राब्ता क़ायम करने के लिए उन्होंने ए.आई.आर. एप को भी लॉन्च करवाया। जिसके ज़रिए अब सभी लिस्नर्स आकाशवाणी की किसी भी सेवा के प्रसारण का आनंद कहीं भी और कभी भी ले सकते हैं।
वर्तमान में डॉ. शैलेंद्र कुमार वित्त मंत्रालय में बतौर ज्वॉइंट सैक्रेट्री के रूप में कार्यरत हैं।












