मनोरंजन

विवादों के घिरे दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली मे 30 अक्टूबर के शो का किया ऐलान।

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट की पुष्टि कर दी है। विवादों के बाद अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में गूंजेंगे उनके गाने।

Sonu Nigam· 24 Oct, 9:36 AM · 2 मिनट
 विवादों के घिरे दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली मे 30 अक्टूबर के शो का किया ऐलान।

पॉप स्टार दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में उनके कॉन्सर्ट को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ था, उसने अब खत्म कर दिया है। दिलजीत ने खुद पुष्टि की है कि वह 30 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में अपने 'इंडिया ऑरा टूर' के तहत परफॉर्म करेंगे।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और त्योहारों के सीजन का हवाला देते हुए शुरुआत में इस कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई थीं कि शायद शो रद्द हो जाएगा। लेकिन अब मामला सुलझ गया है और दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में इस इवेंट की मंजूरी दे दी है।

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने फैंस को मैसेज दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में उन तमाम खबरों और डिबेट्स पर तंज कसा जो उनके शो के रद्द होने को लेकर चल रही थीं। पंजाबी में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं बस यह पूछना चाहता हूं कि क्या रील बन गईं? क्या ट्वीट हो गए? क्या न्यूज़ रूम की डिबेट खत्म हो गई? अब हम 30 तारीख को दिल्ली में मिलते हैं। बस एक के बाद एक डिबेट और ट्वीट हो रहे थे, अब सच यह है कि मैं दिल्ली आ रहा हूं।"

सुरक्षा इंतजामों के बाद मिली मंजूरी

टिकटिंग पार्टनर BookMyShow ने भी स्पष्ट किया कि शो रद्द नहीं हुआ था, बल्कि अनुमति अस्थायी रूप से रोकी गई थी। आयोजकों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई कई बैठकों के बाद, जब सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन का विस्तृत प्लान पेश किया गया, तब पुलिस ने अपनी सहमति दी।

दिल्ली के इस धमाकेदार शो के बाद दिलजीत का यह टूर अन्य शहरों की ओर बढ़ेगा। उनके शेड्यूल में इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ शामिल हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी शो होगा, जिसकी तारीखें जल्द बताई जाएंगी। बता दें कि 21 नवंबर को वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी प्रस्तुति देंगे। यह पूरा टूर छह हफ्तों के दौरान सात शहरों को कवर करेगा।

यह ख़बर दोस्तों तक पहुँचाएँ
शेयर करें

Comments

Leave a comment