• About us
  • Contact us
Tuesday, February 3, 2026
18 °c
New Delhi
18 ° Wed
17 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

IMD Alert: उत्तर भारत में ठंड की एंट्री होगी देर से, दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश रहेगी सामान्य से ज्यादा

News Desk by News Desk
November 3, 2025
in देश
IMD Alert: उत्तर भारत में ठंड की एंट्री होगी देर से, दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश रहेगी सामान्य से ज्यादा
Share on FacebookShare on Twitter

IMD Alert: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इस बार उत्तर भारत में ठंड की दस्तक देर से होगी. नवंबर महीने में देशभर में औसतन 29.7 मिमी बारिश की संभावना जताई गई है, जो सामान्य सीमा (77-123%) के भीतर रहेगी. अधिकतम तापमान अधिकतर इलाकों में सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रशांत महासागर में सक्रिय ला नीना और हिंद महासागर में बने नकारात्मक इंडियन ओशियन डाइपोल (आईओडी) का असर सर्दी और वर्षा दोनों पर दिखाई देगा. इन स्थितियों के कारण दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है.

थोड़ी देरी से होगी ठंड की शुरुआत

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत जिसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और कर्नाटक के दक्षिणी भाग शामिल हैं यहां पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान नवंबर में औसतन 118.7 मिमी वर्षा होती है और इस बार भी सामान्य बारिश की उम्मीद है. वहीं, उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत थोड़ी देर से होगी और दिसंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. रातें सामान्य से अधिक गर्म रहेंगी, जबकि दिन का तापमान सामान्य दायरे में रहने की संभावना है.

पंजाब में बारिश और कोहरे का असर

आईएमडी ने मंगलवार से दो दिनों तक पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. रविवार को लुधियाना, अमृतसर और पटियाला में हल्के कोहरे के कारण दृश्यता में कमी दर्ज की गई. प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2.6 डिग्री अधिक दर्ज हुआ. मानसा में सर्वाधिक तापमान 32.7°C और बठिंडा में न्यूनतम 12.8°C रहा.

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

चार और पांच नवंबर को हिमाचल में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और चंबा में हल्की बारिश की संभावना है. बुधवार को शिमला, सोलन और कुल्लू तक बारिश का असर रहेगा. कुल मिलाकर, नवंबर 2025 में देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा, दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी और उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत कुछ देर से महसूस होगी.

Tags: Himachal Western DisturbanceIMD Alert November 2025IMD Weather UpdateIndia Rain ForecastIndian Ocean Dipole WeatherLa Nina Effect IndiaNorth India Cold Wave DelayPunjab Rain AlertSouth India RainfallWinter Forecast India
Previous Post

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

Next Post

बिहार में सामाजिक न्याय की नई कहानी: 2005 के बाद पिछड़े-दलित वर्गों के उत्थान से बदला विकास का चेहरा

Related Posts

Delhi Weather Update: 9 दिन पहले पहुंचा मानसून, भारी बारिश से बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी!
देश

Delhi Weather Update: 9 दिन पहले पहुंचा मानसून, भारी बारिश से बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी!

June 30, 2025
Weather Update: फरवरी में ही देश में गर्मी का एहसास, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
अभी-अभी

Weather Update: फरवरी में ही देश में गर्मी का एहसास, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

February 16, 2025
Next Post
बिहार में सामाजिक न्याय की नई कहानी: 2005 के बाद पिछड़े-दलित वर्गों के उत्थान से बदला विकास का चेहरा

बिहार में सामाजिक न्याय की नई कहानी: 2005 के बाद पिछड़े-दलित वर्गों के उत्थान से बदला विकास का चेहरा

New Delhi, India
Tuesday, February 3, 2026
Mist
18 ° c
68%
7.2mh
24 c 13 c
Wed
24 c 12 c
Thu

ताजा खबर

अपने काम के विषय पर अच्छी पकड़ है; तो, इंटरव्यू क्लियर करने बहुत आसान हैं! – पी.आर. एक्स्पर्ट, श्री गोपेन्द्र नाथ भट्ट

अपने काम के विषय पर अच्छी पकड़ है; तो, इंटरव्यू क्लियर करने बहुत आसान हैं! – पी.आर. एक्स्पर्ट, श्री गोपेन्द्र नाथ भट्ट

February 3, 2026
अनुशासनात्मक कार्रवाई पर संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन

अनुशासनात्मक कार्रवाई पर संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन

February 3, 2026
ललित नारायण मिश्रा की हत्या की एस आई टी जांच हो: चौबे

ललित नारायण मिश्रा की हत्या की एस आई टी जांच हो: चौबे

February 2, 2026
लोकसभा में राहुल गांधी की टकराहट और पूर्व सेना प्रमुख की किताब का विवाद

लोकसभा में राहुल गांधी की टकराहट और पूर्व सेना प्रमुख की किताब का विवाद

February 2, 2026
घर के पारंपरिक मसालों से बढ़ाएँ अपनी इम्यूनिटी!

घर के पारंपरिक मसालों से बढ़ाएँ अपनी इम्यूनिटी!

February 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved