• About us
  • Contact us
Friday, March 27, 2026
24 °c
New Delhi
30 ° Sat
31 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया में ई-स्पोर्ट्स का धमाकेदार डेब्यू, बिहार बना नया गेमिंग चैंपियन!

Khelo India Youth Games 2025: भारत में ई-स्पोर्ट्स उद्योग को उस समय एक बड़ी पहचान मिली जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) के सातवें संस्करण के लिए इसे एक डेमो गेम के रूप में शामिल किया गया।

News Desk by News Desk
May 8, 2025
in देश
Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया में ई-स्पोर्ट्स का धमाकेदार डेब्यू, बिहार बना नया गेमिंग चैंपियन!
Share on FacebookShare on Twitter

Khelo India Youth Games 2025: भारत में ई-स्पोर्ट्स उद्योग को उस समय एक बड़ी पहचान मिली जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) के सातवें संस्करण के लिए इसे एक डेमो गेम के रूप में शामिल किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन की मेज़बानी करते हुए बिहार ने विभिन्न इवेंट्स में शीर्ष-3 में स्थान हासिल किए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि राज्य ई-स्पोर्ट्स के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा है।

इस डेमो गेम में कुल आठ राज्यों ने भाग लिया, जिसमें बीजीएमआई, शतरंज, स्ट्रीट फाइटर 6 और ई-फुटबॉल जैसे खेल शामिल थे। यह आयोजन भारत में ई-स्पोर्ट्स को पारंपरिक खेलों के समान दर्जा दिए जाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम था।

सभी कैटेगरीज में बीजीएमआई ने एक बार फिर भारत के सबसे लोकप्रिय ई-स्पोर्ट्स का स्थान बनाए रखा। कुल 16 टीमों — प्रत्येक राज्य से दो — ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। बिहार की ए और बी टीमों ने पहला और तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि तमिलनाडु की ए टीम ने दूसरे स्थान पर रहते हुए उनके बीच जगह बनाई।

ई-फुटबॉल कंसोल श्रेणी में तमिलनाडु के अर्णव राजीव पारिख विजेता बने, जबकि बिहार के तनव राज दूसरे स्थान पर और महाराष्ट्र के रोनित सागर सतम तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज में भी बिहार के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जिसमें रुपेश बी रामचंद्र और अमृत रौनक ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि महाराष्ट्र के मोहित कमलेश थानवी तीसरे स्थान पर रहे।

स्ट्रीट फाइटर 6 में तेलंगाना के मंडलापु श्रीजेश ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के पार्थ स्वप्निल पवार रहे, जबकि बिहार के रोहित कुमार ने तीसरे स्थान पर रहते हुए राज्य को एक और पदक दिलाया।

ई-फुटबॉल मोबाइल श्रेणी का फाइनल नागालैंड के लैमगूहाओ किपगेन और अरुणाचल प्रदेश के जिपिन गोंगो के बीच खेला गया। महाराष्ट्र के पार्थ वरेकर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस आयोजन को राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का समर्थन प्राप्त था। फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया (FEAI) ने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की, जिसकी योग्यता प्रतियोगिता 25 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी।

इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए एफईएआई के संस्थापक वैभव डांगे ने कहा, “यह एक शानदार पहल है, और मैं भारतीय खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार, उनके खेल विभाग और पूरी टीम का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने ई-स्पोर्ट्स को खेलो इंडिया अभियान का हिस्सा बनाया, जिसे एफईएआई पिछले कुछ वर्षों से सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “खेलो इंडिया पहल ने भारत में प्रतिस्पर्धी खेलों को स्कूल और कॉलेज स्तर तक पहुंचाया है। यह न केवल युवाओं की क्षमता को निखारता है, बल्कि प्रतिभा को पहचानने का एक बेहतरीन मंच भी है। ऐसे में ई-स्पोर्ट्स को इसमें शामिल किया जाना एक बेहद स्वागत योग्य कदम है।”

इसे लेकर आगे की दिशा औऱ दशा पर बात करते हुए एफईएआई के सह-संस्थापक अभिषेक इस्सर ने कहा, “2027 में प्रस्तावित ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप के मद्देनज़र, केआईवीजी मंच हमारे लिए नई प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें वैश्विक प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में मदद कर सकता है।”

  • For More on Khelo India Youth Games, click: https://youth.kheloindia.gov.in/
    For Medal Tally of KIYG 2025, click: https://youth.kheloindia.gov.in/medal-tally
Tags: Khelo Indiakhelo india gamesKhelo India Youth Gameskhelo india youth games 2022khelo india youth games 2023khelo india youth games 2024Khelo India Youth Games 2025khelo india youth games 2025 biharkhelo india youth games 2025 in bihar
Previous Post

Cashless treatment scheme: अब सड़क हादसों में नहीं होगी पैसों की दिक्कत! सरकार देगी ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

Next Post

Bhuwan Ribhu: दुनिया भर के बच्चों की आवाज़ बनेंगे भुवन ऋभु, संभाली ‘जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन वर्ल्डवाइड’ की कमान!

Related Posts

 Khelo India Youth Games 2025: नीतीश कुमार पहुंचे स्टेडियम, खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात – ‘खेलो इंडिया 2025’ में दिखेगा बिहार का दम!
देश

 Khelo India Youth Games 2025: नीतीश कुमार पहुंचे स्टेडियम, खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात – ‘खेलो इंडिया 2025’ में दिखेगा बिहार का दम!

May 9, 2025
Khelo India Youth Games: दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने रचा इतिहास: खेलो इंडिया 2025 में बिहार को मिला पहला मेडल
देश

Khelo India Youth Games: दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने रचा इतिहास: खेलो इंडिया 2025 में बिहार को मिला पहला मेडल

May 9, 2025
Khelo India 2025 Bihar: दादा की मौत के बाद भी नहीं रुके आयुष, सेपक टकरा में बिहार को दिलाया ऐतिहासिक रजत पदक!
अभी-अभी

Khelo India 2025 Bihar: दादा की मौत के बाद भी नहीं रुके आयुष, सेपक टकरा में बिहार को दिलाया ऐतिहासिक रजत पदक!

May 7, 2025
Khelo India 2025: वेदांत ने शूटिंग में जीता गोल्ड, बिहार में बजी जीत की घंटी!
देश

Khelo India 2025: वेदांत ने शूटिंग में जीता गोल्ड, बिहार में बजी जीत की घंटी!

May 7, 2025
Khelo India Youth Games 2025: कबड्डी में बिहार का जलवा! गोवा को 88-14 से रौंदा, खेलो इंडिया में शानदार आगाज़
देश

Khelo India Youth Games 2025: कबड्डी में बिहार का जलवा! गोवा को 88-14 से रौंदा, खेलो इंडिया में शानदार आगाज़

May 5, 2025
Khelo India 2025 : शेखपुरा पहुंची ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की टॉर्च! गूंजा टाउन हॉल, पुलिस अधीक्षक बोले- बिहार बन रहा खेलों का गढ़!
देश

Khelo India 2025 : शेखपुरा पहुंची ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की टॉर्च! गूंजा टाउन हॉल, पुलिस अधीक्षक बोले- बिहार बन रहा खेलों का गढ़!

May 1, 2025
Next Post
Bhuwan Ribhu: दुनिया भर के बच्चों की आवाज़ बनेंगे भुवन ऋभु, संभाली ‘जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन वर्ल्डवाइड’ की कमान!

Bhuwan Ribhu: दुनिया भर के बच्चों की आवाज़ बनेंगे भुवन ऋभु, संभाली ‘जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन वर्ल्डवाइड’ की कमान!

New Delhi, India
Friday, March 27, 2026
Light drizzle
24 ° c
61%
11.2mh
36 c 24 c
Sat
37 c 26 c
Sun

ताजा खबर

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

March 27, 2026
शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

March 27, 2026
पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

March 27, 2026
">
नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

March 27, 2026
आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

March 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved