• About us
  • Contact us
Wednesday, March 18, 2026
22 °c
New Delhi
27 ° Thu
23 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कुलदीप धालीवाल का सुखबीर बादल पर तीखा हमला, कहा- गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे हैं

News Desk by News Desk
March 17, 2026
in देश
कुलदीप धालीवाल का सुखबीर बादल पर तीखा हमला, कहा- गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे हैं
Share on FacebookShare on Twitter

अगर सुखबीर बादल ऐसा मॉडल पेश करना चाहते हैं, तो वे सभी 117 चुनाव क्षेत्रों में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की घोषणा क्यों नहीं कर देते : कुलदीप धालीवाल
गुरु घर की जमीने बेचने वालों और घोटालेबाजों को भी टिकटे दे सुखबीर बादल : कुलदीप धालीवाल
धालीवाल ने सुखबीर बादल को घेरा, कहा- बादल अब राम रहीम से भी उम्मीदवारों की सूचि मंगवा लें
सुखबीर बादल के सत्ता में आने के सपने अब कभी पूरे नहीं होंगे, लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा करने से पंजाब के सामने उनकी असलियत बेनकाब हो जाएगी: धालीवाल

चंडीगढ़, 17 मार्च 2026: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तरनतारन से कंचनप्रीत कौर को चुनाव क्षेत्र इंचार्ज लगाकर बादल ने इसे स्पष्ट कर दिया है कि वह 2027 में पंजाब के अंदर किस तरह के माडल लाना चाहते हैं। उनहोंने कहा कि जिस तरह भाजपा गुजरात मॉडल की बात करती है या हरियाणा सरकार हरियाणा मॉडल की बात करती है, उसी तरह सुखबीर बादल अब पंजाब में अपना ‘सुखबीर मॉडल’ पेश कर रहे हैं, जिससे सिर्फ आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को बढ़ावा मिलेगा।

मंगलवार को पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि अगर सुखबीर सिंह बादल अपने ‘गैंगस्टर्स लाओ’ मुहिम के तहत ऐसा मॉडल पेश करना चाहते हैं, तो उन्हें अभी सभी 117 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देनी चाहिए, ताकि लोगों को उनकी असली सोच का पता चल सके। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को अब अबोहर से जगदीश भोले जैसे लोगों को भी टिकट देने की घोषणा कर देनी चाहिए। उन्होंने सुखबीर बादल से सवाल करते हुए पूछा कि वह डेरा बाबा नानक से पहले जैसे लोगों के नामों की घोषणा करने में देरी क्यों कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि अगर अकाली दल पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़कना चाहता है, तो सुखबीर बादल बरगाड़ी, बहबल कलां और कोटकपूरा में निहत्थे सिखों पर गोलियां चलाने वाले सुमेध सैनी और उमरानंगल जैसे विवादित अधिकारियों को भी मैदान में उतारने का ऐलान करें। धालीवाल ने कहा कि सुखबीर बादल को अब गुरमीत राम रहीम से भी सूचि मंगवा लेनी चाहिए ताकि उनके ‘गैंगस्टर और क्रिमिनल’ मॉडल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सके।

धालीवाल ने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उन ‘कमाऊ बेटों’ को टिकट दें, जिन्होंने दरबार साहिब की लंगर की सूखी रोटियों के घोटाले करके बादलों के घर पैसे भेजे हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर जी, उन लोगों को भी टिकट दें जिन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूप चुराए और अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट कोहली को भी मैदान में उतारें जो आपके पैसों का हिसाब रखता है। उन पुराने जत्थेदारों को भी टिकट दो जिन्होंने तुम्हारे कहने पर राम रहीम को माफी दी थी, ताकि पंजाब के लोगों को पता चले कि तुम्हारी टोली में किस तरह के लोग शामिल हैं।

आप विधायक पर गुरु घरों की ज़मीन हड़पने का आरोप लगाते हुए कि सुखबीर बादल उन चेलों को भी टिकट दें, जिन्होंने पंजाब में गुरु घरों की ज़मीनें हड़पीं या बेची हैं। उन्होंने कहा कि अंब साहिब और आनंदपुर साहिब की ज़मीनें बेचकर बादलों तक पैसा पहुंचाने वाले मैनेजरों को भी उम्मीदवार बनाया जाए।

धालीवाल ने कहा कि सुखबीर बादल एक तरफ गैंगस्टरों को भगाने की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने खुद ‘गैंगस्टर लाओ’ मुहिम शुरू की हुई है।

धालीवाल ने आगे कहा कि सुखबीर को एसजीपीसी और गुरु रामदास अस्पताल में लूट-खसोट करने वाले डॉक्टरों और नेताओं को टिकट देकर अपना मन खुश कर लेना चाहिए, क्योंकि पंजाब के लोग अब उन्हें वोट नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि अकाली दल के असली वर्कर पार्टी छोड़कर भाग गए हैं और अब सुखबीर के पास सिर्फ़ पैसे वसूलने वालों की फ़ौज रह गई है। धालीवाल ने तंज करते हुए कहा कि सुखबीर बादल के सत्ता में आने के सपने कभी पूरे नहीं होंगे, लेकिन 117 उम्मीदवारों की घोषणा से उनकी असलियत और उनके ‘जोड़ीदारों’ का चेहरा पूरे पंजाब के सामने नंगा हो जाएगा।

Tags: AAP PunjabChandigarh Press ConferenceIndia PoliticsKuldeep Singh DhaliwalPolitical Controversy PunjabPunjab Election 2027Punjab Political StatementsPunjab politics newsShiromani Akali DalSukhbir Singh Badal
Previous Post

धूरी में 21.65 करोड़ रुपये की लागत से बने सब-डिविजनल अस्पताल और माता-शिशु स्वास्थ्य देखभाल केंद्र से संगरूर का स्वास्थ्य ढांचा और मजबूत हुआ – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Next Post

पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Related Posts

‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 16, 2026
बाबू कांशी राम जी के लिए भारत रत्न की मांग वाला वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश प्रस्ताव विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित
देश

बाबू कांशी राम जी के लिए भारत रत्न की मांग वाला वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश प्रस्ताव विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित

March 16, 2026
आप नेताओं ने कांशी राम जी को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपना प्रतिबद्धता दोहराई
देश

आप नेताओं ने कांशी राम जी को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपना प्रतिबद्धता दोहराई

March 15, 2026
अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए
देश

अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए

March 15, 2026
लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा: संजीव अरोड़ा
देश

लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा: संजीव अरोड़ा

March 11, 2026
बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ
संपादकीय

बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ

March 6, 2026
Next Post
पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Please login to join discussion
New Delhi, India
Wednesday, March 18, 2026
Mist
22 ° c
61%
4mh
33 c 22 c
Thu
29 c 19 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 17, 2026
कुलदीप धालीवाल का सुखबीर बादल पर तीखा हमला, कहा- गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे हैं

कुलदीप धालीवाल का सुखबीर बादल पर तीखा हमला, कहा- गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे हैं

March 17, 2026
‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

धूरी में 21.65 करोड़ रुपये की लागत से बने सब-डिविजनल अस्पताल और माता-शिशु स्वास्थ्य देखभाल केंद्र से संगरूर का स्वास्थ्य ढांचा और मजबूत हुआ – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 17, 2026
CAPF कानून पर उठते सवाल और न्याय बनाम प्रशासन का टकराव

CAPF कानून पर उठते सवाल और न्याय बनाम प्रशासन का टकराव

March 17, 2026
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भागलपुर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भागलपुर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन

March 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved